Parliament Winter Session LIVE Update: शीतकालीन सत्र में आज सोमवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर चर्चा होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर वायनाड सांसद प्रियंका गांधी तक अपने विचार रखेंगी। इस पर बहस के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस चर्चा में दूसरे वक्ता होंगे। इस चर्चा में सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई सहित अन्य सदस्य भी शामिल होंगे, जबकि विपक्ष के नेता राहुल गांधी अगले दिन चुनाव सुधारों पर बोलेंगे। मंगलवार को गृह मंत्री इस पर चर्चा शुरू करेंगे। संसद में यह चर्चा, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित और जदुनाथ भट्टाचार्य द्वारा संगीतबद्ध वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर वर्ष भर आयोजित होने वाले समारोह का हिस्सा है। यहां जानिए इस खास सत्र की हर अपडेट-

Live Updates
11:28 (IST) 8 Dec 2025

Parliament Session LIVE: इंडिगो संकट पर होगी चर्चा

दोपहर में 12 बजे आज लोकसभा में इंडिगो संकट पर चर्चा होनी है। इसके लिए भी एक तय समय निर्धारित कर दिया गया है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर है।

11:24 (IST) 8 Dec 2025

Parliament Session LIVE: कांग्रेस से कौन-कौन बोलेगा?

कांग्रेस की ओर से अन्य वक्ताओं में दीपेंद्र हुड्डा, बिमोल अकोईजाम, प्रणीति शिंदे, प्रशांत पडोले, किरण चमाला रेड्डी और ज्योत्सना महंत अपने विचार वंदे मातरम पर रखने वाले हैं।

11:23 (IST) 8 Dec 2025

Parliament Session LIVE: क्यों हो रही वंदे मातरम पर चर्चा?

संसद में यह चर्चा, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित और जदुनाथ भट्टाचार्य द्वारा संगीतबद्ध वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर वर्ष भर आयोजित होने वाले समारोह का हिस्सा है।

11:22 (IST) 8 Dec 2025

Parliament Session LIVE: 10 घंटे होगी चर्चा

लोकसभा में ‘राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा’ सोमवार के लिए सूचीबद्ध है और इस पर बहस के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

11:21 (IST) 8 Dec 2025

Parliament Session LIVE: वंदे मातरम पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सोमवार को लोकसभा में चर्चा की शुरुआत करेंगे। इसमें राष्ट्रीय गीत के बारे में कई महत्त्वपूर्ण और अज्ञात पहलुओं के सामने आने की संभावना है।