संसद के शीतकालीन सत्र में फिलहाल नोटबंदी का मुद्दा ही छाया हुआ है। सोमवार को भी गतिरोध के चलते कामकाज नहीं हो सका और सभापति को सदन स्‍थगित करना पड़ा। लोकसभा में शुरू से ही हंगामा होता रहा, राज्‍यसभा कुछ मिनटों के लिए चली मगर बाद में उसे भी पूरे दिन के लिए स्‍थगित कर दिया गया। सोमवार को लोकसभा और राज्‍यसभा, दोनों की विपक्षी पार्टियों ने बैठक की। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे का कहना था कि उनकी पार्टी चर्चा के दौरान सदन में पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी पर जोर देगी। हालांकि सरकार की तरफ से इसपर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा था कि मोदी संसद में चर्चा के दौरान कई बार हस्तक्षेप कर चुके हैं। लेकिन यह चलन नहीं हो सकता क्योंकि अतीत में संबंधित मंत्री ही सरकार की ओर से जवाब देते रहे हैं। वेंकैया ने कहा कि लोग नोटबंदी पर सार्थक चर्चा चाहते हैं लेकिन विपक्ष ने उन्हें निराश किया है। कांग्रेस ने सोमवार सुबह 10.30 बजे अपने सांसदों की बैठक बुलाई थी, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। संसद में अब तक काम-काज सुचारू रूप से नहीं चल पाया है। शुरुआती चार दिन नोटबंदी पर हंगामे की भेंट चढ़ गए। संसद शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्र सरकार के कई बड़े नेताओं ने विपक्ष से अपील की थी कि वह संसद में काम होने दें। यह भी कहा गया था कि सरकार नोटबंदी के मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है। लेकिन फिर भी दोनों सदनों में से किसी में कोई काम नहीं हुआ।
Live Updates
14:11 (IST) 21 Nov 2016
लोकसभा दिन भर के लिए और राज्‍यसभा 3 बजे तक स्‍थगित
14:08 (IST) 21 Nov 2016
विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा को पूरे दिन के लिए स्‍थगित कर दिया गया है।
14:04 (IST) 21 Nov 2016
लोकसभा और राज्‍यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है।
12:36 (IST) 21 Nov 2016
राज्‍यसभा में सत्‍तापक्ष की ओर से केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी बात रख रहे हैं। हंगामे के चलते सदन को 2 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया है।
12:24 (IST) 21 Nov 2016
भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है।
12:07 (IST) 21 Nov 2016
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि कानपुर रेल हादसे की फॉरेंसिक जांच होगी।
11:46 (IST) 21 Nov 2016
मायावती ने सदन में आरोप लगाया कि पीएम विपक्ष का सामना नहीं करना चाहते।
11:22 (IST) 21 Nov 2016
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर सरकार का पक्ष रख रहे हैं।
11:15 (IST) 21 Nov 2016
राज्‍यसभा की कार्यवाही 11.30 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है।
11:14 (IST) 21 Nov 2016
सीताराम येचुरी ने कहा कि हम चर्चा चाहते हैं मगर पहले हम बैंकों में लाइन लगे-लगे मरने वालों को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं।
11:12 (IST) 21 Nov 2016
कांग्रेस ने लोकसभा में कार्यस्‍थगन प्रस्‍ताव दिया है।
11:11 (IST) 21 Nov 2016
राज्‍यसभा में विपक्षी दलों की ओर से भारी हंगामा हो रहा है।
11:10 (IST) 21 Nov 2016
राज्‍यसभा में सत्‍ता पक्ष के नेता वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष को बहस की चुनौती दी।
11:08 (IST) 21 Nov 2016
दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई।
11:03 (IST) 21 Nov 2016
https://twitter.com/ANI_news/status/800571066330398720
10:48 (IST) 21 Nov 2016
तृणमूल कांग्रेस ने नोटबंदी के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। https://twitter.com/ANI_news/status/800567784098758656
10:42 (IST) 21 Nov 2016
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चेंबर में वरिष्‍ठ मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं।
10:33 (IST) 21 Nov 2016
https://twitter.com/ANI_news/status/800564780268326912
10:33 (IST) 21 Nov 2016
23 नवंबर को नोटबंदी के विरोध में विपक्षी पार्टियां संसद स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन करेंगी।
10:32 (IST) 21 Nov 2016
रविवार को हुए कानपुर ट्रेन हादसे पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु आज लोकसभा व राज्‍यसभा में बयान देंगे।
10:00 (IST) 21 Nov 2016
https://twitter.com/ANI_news/status/800556229080690688
09:56 (IST) 21 Nov 2016
https://twitter.com/ANI_news/status/800553661164195841
09:56 (IST) 21 Nov 2016
लोकसभा और राज्‍यसभा में विपक्षी दलों की बैठक शुरू हो चुकी है। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी संसद पहुंच चुके हैं।