संसद के शीतकालीन सत्र का आज सातवां दिन था। हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही कल तक स्थगित कर दी गई है। पहले कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित हुई थी। हालांकि 12 बजे के बाद पीएम मोदी राज्यसभा में मौजूद रहे, लेकिन 2 बजे के बाद फिर से शुरू हुई कार्यवाही में पीएम नहीं थे। विपक्ष ने इसे लेकर एक बार फिर हंगामा किया। 3 बजे फिर से कार्यवाही शुरू हुई लेकिन हंगामे के बाद अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई। दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) में नोटबंदी को लेकर पिछले छह दिनों से कोई काम नहीं हुआ है। विपक्ष ने जहां संसद में नारेबाजी की, वहीं संसद के बाहर प्रदर्शन किया। बुधवार को नोटबंदी पर 14 विपक्षी पार्टियां एकजुट हुईं और फैसला किया गया है कि 28 नवंबर को ‘आक्रोश दिवस’ मनाया जाएगा। मनमोहन सिंह ने साधा निशाना: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नोटबंदी के मुद्दे पर नरेन्द्र मोदी सरकार को घेरते हुए राज्यसभा में कहा कि इससे विकास दर दो फीसदी तक गिर सकती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस फैसले को लागू किया गया है, उससे साफ जाहिर होता है कि मोदी सरकार बुरी तरह से फेल हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से 60 से 65 लोगों की जान चली गई है जबकि आम लोग परेशान हैं लेकिन ये साफ नहीं है इससे फायदे क्या होंगे। अक्षय यादव ने स्पीकर पर फाड़कर फेंका कागज: रामगोपाल यादव के बेटे और समाजवादी पार्टी सांसद अक्षय यादव ने गुरुवार को लोकसभा में स्पीकर के तरफ कागज फाड़कर फेंका। प्रेस से एटीएम तक: वीडियो में जानिए कैसे सफर करता है आपका पैसा
Live Updates
12:44 (IST) 24 Nov 2016
हंगामे के बीच लोकसभा कल तक के लिए स्थगित
12:26 (IST) 24 Nov 2016
नोटबंदी का फैसला यूपी चुनाव के लिए: समाजवादी पार्टी
12:22 (IST) 24 Nov 2016
विदेश से कालाधन कब आएगा- सपा
12:19 (IST) 24 Nov 2016
उद्योगपति और नेता लाइन में नहीं- सपा सांसद नरेश अग्रवाल
12:12 (IST) 24 Nov 2016
नोटबंदी से विकास दर 2% तक गिर सकती है। छोटे उद्योगों व किसानों को नुकसान
https://twitter.com/ANI_news/status/801676557869674496
12:12 (IST) 24 Nov 2016
लोग अपना पैसा नहीं निकाल पा रहे : मनमोहन सिंह
12:10 (IST) 24 Nov 2016
नोटबंदी लागू करने में बदइंतजामी: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
12:09 (IST) 24 Nov 2016
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा- नोटबंदी के मकसद पर सवाल नहीं, लागू करने के तरीके पर सवाल
12:08 (IST) 24 Nov 2016
कांग्रेस की ओर से बोल रहे हैं मनमोहन सिंह
12:06 (IST) 24 Nov 2016
कार्यवाही फिर से शुरू हुई, पीएम मोदी राज्यसभा पहुंच गए हैं
11:41 (IST) 24 Nov 2016
रामगोपाल यादव के बेटे और समाजवादी पार्टी सांसद अक्षय यादव ने लोकसभा में स्पीकर के तरफ कागज फाड़कर फेंका
11:27 (IST) 24 Nov 2016
हंगामे के कारण राज्यसभा भी 12 बजे तक के लिए स्थगित
https://twitter.com/ANI_news/status/801663808141824000
11:27 (IST) 24 Nov 2016
नकवी ने कहा- विपक्ष चर्चा शुरू करना चाहता है तो करे
11:27 (IST) 24 Nov 2016
जेटली ने कहा- चर्चा में विपक्ष शर्त क्यों रखता है
11:23 (IST) 24 Nov 2016
मायावती ने कहा कि पीएम को संसद में आकर चर्चा भी शामिल होना चाहिए
https://twitter.com/ANI_news/status/801663712499113984
11:22 (IST) 24 Nov 2016
अगर पीएम में हिम्मत है तो लोकसभा भंग कर चुनाव करा लें तो देश का मूड पता लग जाएगा: मायावती
11:19 (IST) 24 Nov 2016
अगर पीएम में हिम्मत है तो लोकसभा भंग कर चुनाव करा लें तो देश का मूड पता लग जाएगा: मायावती
11:18 (IST) 24 Nov 2016
सर्वे फेक और पैसे देकर कराया गया था: बसपा चीफ मायावती
11:15 (IST) 24 Nov 2016
हंगामे के बाद लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित
11:15 (IST) 24 Nov 2016
हंगामे के बाद लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित
11:12 (IST) 24 Nov 2016
राज्यसभा: बिना क्रम के बोलने पर अरुण जेटली ने किया मनमोहन सिंह का विरोध, जेटली के विरोध पर भड़का विपक्ष
11:10 (IST) 24 Nov 2016
हंगामे के बाद लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित https://twitter.com/ANI_news/status/801662376151896064
11:06 (IST) 24 Nov 2016
संसद के दोनों सदनों में हंगामा
11:05 (IST) 24 Nov 2016
नोटबंदी के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा
11:04 (IST) 24 Nov 2016
नोटबंदी पर राज्यसभा में बोल रहे हैं वित्त मंत्री
10:40 (IST) 24 Nov 2016
प्रधानमंत्री मोदी के कक्ष में बैठक शुरू। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर, वित्त मंत्री अरुण जेटली व वैंकया नायडु भी मौजूद https://twitter.com/ANI_news/status/801653898167533569
10:39 (IST) 24 Nov 2016
विपक्षी पार्टियों ने बैठक में फैसला लिया है कि 28 नवंबर तक सरकार से कोई बातचीत नहीं की जाएगी: सूत्र https://twitter.com/ANI_news/status/801653073655382018
10:35 (IST) 24 Nov 2016
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के कक्ष में बैठक शुरू हो गई है। बैठक में गृहमंत्री, वित्त मंत्री अरुण जेटली, वैंकया नायडु और अनंत कुमार मौजूद हैं। https://twitter.com/ANI_news/status/801649581024899072
10:33 (IST) 24 Nov 2016
दिल्ली: संसद में विपक्षी दलों की बैठक का दृश्य
https://twitter.com/ANI_news/status/801647358085734400
10:30 (IST) 24 Nov 2016
यह औपचारिक बैठक नहीं है। हम सभी पार्टियों को बराबर रुप से देख रहे हैं। कोई भी सलाह दे सकता है : अनंत कुमार
https://twitter.com/ANI_news/status/801646820392714241