संसद के शीतकालीन सत्र का आज छठा दिन था। दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) में नोटबंदी को लेकर पिछले पांच दिनों से कोई काम नहीं हुआ  था। इसी तरीके से छठा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। छठे दिन क्या-क्या हुआ, यहां देखें –

Live Updates
15:46 (IST) 23 Nov 2016
नोटबंदी के खिलाफ ममता बनर्जी रैली ने भी रैली की।
14:43 (IST) 23 Nov 2016
नोटबंदी के मुद्दे पर विवाद ना थमता देख राज्यसभा को कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
13:33 (IST) 23 Nov 2016
विपक्ष ने 28 नवंबर को वह देशभर में 'आक्रोश दिवस'मनाने का फैसला लिया है।
13:26 (IST) 23 Nov 2016
जेडयू के नेता शरद यादव ने भी टीएमसी के प्रदर्शन को ज्वाइन कर लिया। यह प्रदर्शन जंतर मंतर पर चल रहा है।
12:50 (IST) 23 Nov 2016
दिल्ली में टीएमसी नोटबंदी के लिए प्रदर्शन कर रही हैं।
12:43 (IST) 23 Nov 2016
राज्‍यसभा दो बजे के लिए पहले ही स्‍थगित की जा चुकी है।
12:42 (IST) 23 Nov 2016
भारी हंगामे के चलते लोकसभा को कल तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया है।
11:41 (IST) 23 Nov 2016
बीएसपी सुप्रीमो मायावती का प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना, कहा – मैं राष्ट्रपति से अपील करती हूं कि वह नोटबंदी के बाद लोगों को हुई परेशानी के मुद्दे पर पीएम को तलब करें।
11:38 (IST) 23 Nov 2016
बीएसपी सुप्रीमो मायावती का प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना, कहा - अच्छा काम किया है तो घबरा क्यों रहे हैं?
11:31 (IST) 23 Nov 2016
विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
11:23 (IST) 23 Nov 2016
नोटबंदी के खिलाफ एकजुट विपक्ष, राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस चाहती है स्थगन प्रस्ताव के तहत हो चर्चा
10:36 (IST) 23 Nov 2016
प्रदर्शन कर रहे सीपीआई के डी राजा ने कहा - हम चाहते हैं कि पीएम मोदी को संसद आकर नोटबंदी के मुद्दे पर बात करनी चाहिए।
09:56 (IST) 23 Nov 2016
विपक्ष के नेता संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।
09:48 (IST) 23 Nov 2016
विपक्ष के नेता संसद पहुंच चुके हैं। उन्होंने नोटबंदी के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू भी कर दिया है।
09:46 (IST) 23 Nov 2016
यह भी तय किया गया कि इस मुद्दे पर आने वाले दिनों में राष्ट्रपति से मिलेंगे और सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे।
09:46 (IST) 23 Nov 2016
नोटबंदी के मुद्दे पर अपना विरोध मुखर करते हुए एकजुट विपक्ष ने मंगलवार (22 नवंबर) को तय किया कि वे इस मामले में बुधवार को संसद भवन के बाहर धरना देंगे।