संसद के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार (2 दिसंबर) को 13वां दिन था। सदन में आज मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल में सेना तैनाती का मुद्दा उठाया गया। हंगामे के बाद राज्यसभा तथा लोकसभा सोमवार तक के लिए स्थगित हो गई। कार्यवाही से पहले कांग्रेस पार्टी की संसदीय दल की बैठक की गई। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने राहुल गांधी ने संसद में पहली बार पार्टी की बैठक की अध्यक्षता की।
क्या है सेना की तैनाती का मामला:
दरअसल बंगाल के विभिन्न हिस्सों में सेना तैनात है। सीएम ममता बनर्जी इसे केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश सरकार को डराने का मामला बता रही है तो वहीं सेना ने अपने अभ्यास बताया है। ममता बनर्जी का आरोप है प्रदेश सरकार को सूचित किए बगैर गुरुवार को राज्य सचिवालय नबन्ना के पास स्थित टोल प्लाजा पर दो टोल प्लाजा पर सेना तैनात की गई है जो ‘अभूतपूर्व और गंभीर मुद्दा है।’ उन्होंने इसका विरोध करते हुए राज्य सचिवालय में ही डेरा डाल लिया था। टोल प्लाजा से सैन्यकर्मियों के हटने तक उन्होंने कार्यालय छोड़ने से इनकार कर दिया था।
बैठक में क्या बोले राहुल गांधी:
बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को कभी ऐसा प्रधानमंत्री नहीं दिया जो खुद अपनी छवि का कैदी हो। राहुल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी टीआरपी की राजनीति में ज्यादा रुचि रखते हैं। बैठक में राहुल ने मोदी सरकार द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करके पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में की गई सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता पर भी सवाल खड़े किए। राहुल ने कहा, “इस वक्त सरकार को एक समेकित नीति बनाने की सख्त जरूरत है। हमसे कहा गया था कि सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान की तरफ से होने वाले सीमापार हमले रोकने के लिए की गई थी। लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कश्मीर में 21 बड़े हमले हो चुके हैं और सैकड़ों बार सीजफायर का उल्लंघन हो चुका है।
Live Updates
विपक्ष ने लगाए “तानाशाही नहीं चलेगी” के नारे, राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित
https://twitter.com/ANI_news/status/804613680830611456
टोल प्लाजा से सेना को हटाने के मुद्दे पर राज भवन के बाहर धरना कर रहे हैं टीएमसी विधायक
https://twitter.com/ANI_news/status/804601793078407168
संसद की सुरक्षा भंग वीडियो: आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को लोकसभा स्पीकर ने सलाह गी कि वह एक सप्ताह के लिए सदन में उपस्थित न रहें।
https://twitter.com/ANI_news/status/804579886757126144
पश्चिम बंगाल में सेना की तैनाती पर बोले वेंकया नायडू- यह सरकार की बदनामी करने और सेना को अनावश्यक विवादों में घसीटने के लिए की जा रही गंदी राजनीति है
https://twitter.com/ANI_news/status/804597334260617217
पश्चिम बंगाल में सेना की तैनाती के संबंध में लिखा गया आर्मी का लेटर
https://twitter.com/ANI_news/status/804596611523321856
पहले मोदी जी ने पूरे देश में घूम के काला धन जमा किया और अपना बंदोबस्त करने के बाद जनता को फंसा दिया: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी
https://twitter.com/ANI_news/status/804594457815302145
नोटबंदी को लेकर बिहार विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते महागठबंधन के नेता
https://twitter.com/ANI_news/status/804593897569599489
संसद की सुरक्षा भंग वीडियो: आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को लोकसभा स्पीकर ने सलाह गी कि वह एक सप्ताह के लिए सदन में उपस्थित न रहें।
https://twitter.com/ANI_news/status/804579886757126144
राज्यसभा दोपहर 2.30 बजे तक के लिए स्थगित, वहीं लोकसभा सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गईhttps://twitter.com/ANI_news/status/804574486854938624
यह समझ से बाहर लगता है। आर्मी टोल इक्ट्ठा नहीं करती। ऐसा कोई नियम या कानून नहीं है कि पश्चिम बंगाल में सेना तैनात की जा सके: गुलाम नबी आजाद
https://twitter.com/ANI_news/status/804561392711831553
बंगाल सीएम के साथ ज्यादती हो रही है। भारतीय संविधान पर बहुत बड़ा हमला है ये। सेना का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए: मायावती
https://twitter.com/ANI_news/status/804564071185924097
यह गंभीर मुद्दा है क्योंकि यह आर्मी से जुड़ा है। महत्वपूर्ण मुद्दों से ना भटकाया जाए: वेंकैया नायडू
https://twitter.com/ANI_news/status/804561713261486080
यह समझ से बाहर लगता है। आर्मी टोल इक्ट्ठा नहीं करती। ऐसा कोई नियम या कानून नहीं है कि पश्चिम बंगाल में सेना तैनात की जा सके: गुलाम नबी आजाद
https://twitter.com/ANI_news/status/804561392711831553
यह आर्मी की रूटीन एक्सरसाइज है जो सालों से चली आ रही है। 19 और 21 नवंबर 2015 में भी यह की गई थी: लोसकभा में बोले रक्षा मंत्री
https://twitter.com/ANI_news/status/804560416995098625
तृणमूल कांग्रेस ने उठाया पश्चिम बंगाल में सेना की तैनाती का मुद्दा
https://twitter.com/ANI_news/status/804559595855167488
लोकसभा में भोपाल गैस कांड की 32वीं बरसी पर पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
सदन की कार्यवाही शुरू
बैठक में राहुल गांधी ने कहा- पीएम के घमंड और अक्षमता को पूरा देश भोग रहा है। हमने देश को ऐसा पीएम नहीं दिया जिसकी पूरी पॉलिसी सिर्फ TRP पर निर्भर हो
https://twitter.com/ANI_news/status/804554165179404288
हमने देश को ऐसा प्रधानमंत्री नहीं दिया प्रतिष्ठान में बैठे अनुभवी लोगों की राय को दरकिनार कर देता हो: बैठक में बोले राहुल गांधी
https://twitter.com/ANI_news/status/804553669744029696
कांग्रेस ने कभी भी देश को ऐसा पीएम नहीं दिया जो खुद की ही इमेज का शिकार हो: राहुल गांधीhttps://twitter.com/ANI_news/status/804553105824104448
बैठक में बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी TRP (प्रचार) की राजनीति में ज्यादा रुचि रखते हैं।
https://twitter.com/ANI_news/status/804552149828923392
असल में विपक्ष चर्चा करना ही नहीं चाहता है। उनकी हर बार नई मांगें और नए तर्क होते हैं। वे तो स्पीकर की बात भी नहीं सुन रहे: वित्तमंत्रालय में राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल
https://twitter.com/ANI_news/status/804547112729858048
सेना तैनाती पर केंद्रीय मंत्री वैंकैया नायडू ने कहा, इसका कोई मतलब नहीं है। कारण नहीं है। ये रूटीन एक्सरसाइज है। 3 दिन तक ऐसे ही चलेगा।
https://twitter.com/ANI_news/status/804544032227500032
सेना तैनाती पर केंद्रीय मंत्री वैंकैया नायडू ने कहा, इसका कोई मतलब नहीं है। कारण नहीं है। ये रूटीन एक्सरसाइज है। 3 दिन तक ऐसे ही चलेगा।
https://twitter.com/ANI_news/status/804544032227500032
राहुल गांधी संसद में पहली बार पार्टी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं
https://twitter.com/ANI_news/status/804541371751092224
