गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार (20 जुलाई) को लोकसभा में गुजरात के ऊना में दलितों पर हुए अत्याचार पर बयान दिया। घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भी इसपर दुखी हैं। उन्होंने इस बुराई को मिल-जुलकर खत्म करने को कहा। इस मसले पर केंद्र और राज्य सरकार ने क्या कदम उठाए राजनाथ सिंह ने उनपर भी चर्चा की। राजनाथ सिंह के मुताबिक, 4 अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है और 9 आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
Read Also: राजनाथ सिंह के बयान के वक्त सो रहे थे राहुल गांधी !
पीड़ित परिवार को 4 लाख: राजनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित दलित परिवार को 4 लाख रुपए दिए जाएंगे। यह पैसा राज्य सरकार देगी। राजनाथ सिंह ने बताया कि सुसाइड की कोशिश करने वाले 7 लोगों का खर्च भी सरकार उठा रही है।
9 arrested in connection with Una incident, 7 remanded to judicial custody, rest 2 sent to police custody: HM in LS pic.twitter.com/v6SWHG4ldT
— ANI (@ANI) July 20, 2016
पुराने मामले खोले: राजनाथ सिंह के बोलने के दौरान विपक्ष हंगामा कर रहा था। इसपर उन्होंने 1991 से लेकर 1999 तक गुजरात में दलितों पर हुए अत्याचार के मामलों के बारें में बताया। राजनाथ ने यह भी कहा कि 2001 में मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन आंकड़ों में गिरावट आई थी।
https://www.youtube.com/watch?v=REXqYt4Ji34&feature=youtu.be

