पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी (पीएमएसए) ने गुजरात तट के पास 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी तीन नौकाएं भी जब्त की हैं। नेशनल फिशवर्कर्स फोरम (एनएफएफ) के सचिव मनीष लोधारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पोरबंदर, ओखा और मंग्रोल से मछली पकड़ने की तीन नौकाओं को जब्त कर लिया गया और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास से बीती रात पीएमएसए ने 18 मछुआरों को भी गिरफ्तार कर लिया। लोधारी ने बताया कि जब्त की गयी नौकाओं को कुछ दिन पहले तटीय शहर पोरबंदर से समुद्र में रवाना किया गया था। लोधारी ने बताया कि अप्रैल के महीने में ऐसी यह पहली घटना है। उन्होंने बताया कि अकेले मार्च में 231 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था और 40 नौकाएं जब्त की थीं। 26 मार्च को पीएमएसए ने 100 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और आईएमबीएल के पास 19 नौकाओं को जब्त किया था। पिछले महीने भारतीय तटरक्षक ने भारतीय जलक्षेत्र में मछली पकड़ते पाए जाने पर नौ पाकिस्तानी मछुआरों को उनकी नौका के साथ पकड़ा था।
पाकिस्तानी नौसेना ने गुजरात तट से पकड़े 18 भारतीय मछुआरे, तीन नौकाएं भी कर लीं जब्त
पिछले महीने भारतीय तटरक्षक ने भारतीय जलक्षेत्र में मछली पकड़ते पाए जाने पर नौ पाकिस्तानी मछुआरों को उनकी नौका के साथ पकड़ा था।
Written by जनसत्ता ऑनलाइनभाषा
Updated:

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा राष्ट्रीय समाचार (National News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 09-04-2017 at 17:06 IST