New Delhi Station Stampede News: शनिवार रात को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने की वजह से 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, 35 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इन यात्रियों में ज्यादातर लोग महाकुंभ जाने की होड़ में थे, सभी प्रयागराज पहुंचाना जाना चाहते थे। लेकिन रेलवे प्रशासन की अव्यवस्था, कुछ ट्रेनों की देरी के चलने की वजह से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और इतने लोगों की जान गई।
इस समय कई परिवारों में मातम पसरा हुआ है, रो-रो कर लोगों का बुरा हाल है। लोग अपनों को खोकर बुरी तरह टूट चुके हैं, सपना महाकुंभ में डुबकी लगाने का देखा था, लेकिन अब अपनों के शव ले जाने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं। सरकार ने अपनी तरफ से आर्थिक सहायता का ऐलान जरूर कर दिया है, लेकिन मृतक के परिवार वाले इससे संतुष्ट नहीं है, वे असल न्याय की बात कर रहे हैं।
इस समय 18 लोगों की पूरी लिस्ट भी सामने आ चुकी है जिनकी इस भगदड़ में जान गई। ये सभी महाकुंभ जाने के लिए निकले थे, लेकिन अब दुनिया को ही अलविदा कह चुके हैं। यहां देखें उन बदनसीबों की पूरी लिस्ट-
| मृतक | उम्र | जगह |
| आहा देवी | 79 | बिहार |
| शांति देवी | 40 | बिहार |
| नीरज | 12 | बिहार |
| ललिता देवी | 35 | बिहार |
| पूजा कुमारी | 8 | बिहार |
| शीला देवी | 50 | दिल्ली |
| पिंकी देवी | 41 | दिल्ली |
| संगीता मलिक | 34 | हरियाणा |
| व्योम | 25 | दिल्ली |
| सुरुचि | 11 | बिहार |
| पूनम | 34 | दिल्ली |
| पूनम देवी | 40 | बिहार |
| ममता झा | 40 | दिल्ली |
| रिया सिंह | 7 | दिल्ली |
| कृष्णा देवी | 40 | बिहार |
| बेबी कुमारी | 24 | दिल्ली |
| मनोज | 47 | दिल्ली |
| विजय साह | 15 | बिहार |
जानकारी के लिए बता दें कि 18 लोगों की मौत हुई है उसमें 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं। इस घटना की वजह प्रशासनिक लापरवाही और भीड़ प्रबंधन की चूक बताई जा रही है। जानकारों के मुताबिक ये हादसा टाला जा सकता था क्योंकि जब प्रति घंटे करीब 1500 टिकट बेचे जा रहे थे तभी प्रशासन को एक्शन में आ जाना चाहिए था। जनरल बोली की सीमित जगह के बावजूद जरूरत से ज्यादा टिकट बेचे गए।
इस हादसे का सबसे बड़ा और मुख्य कारण रेलवे द्वारा प्लेटफार्म बदलने की अचानक की गई घोषणा थी। पहले यात्रियों को बताया गया था कि प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 14 से जाएगी। लेकिन जब ट्रेन के समय पर प्लेटफार्म 16 से जाने की घोषणा की गई, तो लोग तेजी से भागने लगे। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं, दो सदस्य टीम भी बनाई गई है। इस भगदड़ की हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
