मणिपुर के मुख्यमंत्री इबोबी सिंह पर सोमवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने गोलियां चलाई। इसमें सीएम बाल-बाल बचे। उन पर उखरुल हैलीपैड पर चॉपर से बाहर निकलते समय गोलियां चलाई गईं। इसमें मणिपुर राइफल्स का एक जवान घायल हो गया। सीआईडी अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री सिंह हैलीकॉप्टर से उतर कर सरकारी अधिकारियों से मिल रहे थे इसी समय उन पर गोलीबारी हुई। घटना के तुरंत बाद सीएम वहां से चिंगाई के लिए रवाना हो गए। लेकिन विरोध के चलते वहां पर उनका हैलीकॉप्टर उतारा नहीं जा सका। इसके बाद सीएम ने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए और वापस राजधानी इंफाल चले गए। वहां पहुंचकर उन्होंने कैबिनेट की आपात बैठक भी बुलाई। इबोबी सिंह के उखरुल जिले में चिंगाई और हुनफंग गांव में कई कार्यक्रम थे।
सीएम को हुनफंग में 100 बिस्तरों के उखरुल जिला अस्पताल और बिजली सब स्टेशन का उद्घाटन करना था। सिविल सोसायटी के लोगों ने इसके विरोध में कर्फ्यू बुलाया था और हैलीपेड से हुनफंग तक तीन किलोमीटर के रास्ते को ब्लॉक कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दो वाहनों को भी आग लगा दी। इससे पनहले इंडियन रिजर्व बटालियन का एक जवान सोमवार सुबह आतंकियों की ओर से फेंके गए बम से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि दो बम हुनफंग अस्पताल पर फेंके गए।
पाकिस्तान ने फिर किया सीज़फायर का उल्लंघन; फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान शहीद:

