चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने 28 फरवरी को माणा में हुए हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जोशीमठ के SDM को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस हादसे में 8ठ मजदूरों की मौत हो गई थी।
माणा के पास हाल ही में भारी हिमस्खलन हुआ था, जिसके चपेट में बीआरओ के 54 श्रमिक आ गए थे। बीआरओ के शिविर पर हुए इस हादसे में 8 मजदूरों की जान गई थी। आईटीबीपी और सेना के जवानों ने जब रेस्क्यू अभियान शुरू किया तब पहले दिन 33 श्रमिकों को सुरक्षित निकाला गया था। दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान में एनडीआरएफ भी शामिल हुई।
रेस्क्यू टीमों ने 46 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया था जबकि चार श्रमिकों के शव बरामद हुए थे। उसके बाद लापता चल रहे चार अन्य श्रमिकों की खोजबीन के लिए फिर तीनों रेस्क्यू टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। तीसरे दिन सर्च डॉग्स और हेलीकॉप्टरों की मदद से बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया।
BRO के 54 मजदूर माणा में हिमस्खलन में फंस गए थे
भारत-चीन सीमा पर करीब 3,200 मीटर की उंचाई पर स्थित आखिरी गांव माणा में हिमस्खलन होने से बीआरओ शिविर में आठ कंटेनरों में रह रहे सीमा सड़क संगठन के 54 मजूदर बर्फ में फंस गए थे। फंसे मजदूरों की संख्या पहले 55 बताई जा रही थी, लेकिन एक मजदूर के हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित अपने घर सुरक्षित पहुंच जाने की सूचना मिलने के बाद यह संख्या 54 रह गई।
पढ़ें- देशभर के मौसम का हाल
Chamoli Avalanche: 60 घंटे तक चला था रेस्क्यू ऑपरेशन
मौसम के खराब होने के चलते मद्देनजर बचाव अभियान को गति देने के लिए हेलीकॉप्टर, सर्च डॉग और थर्मल इमेजिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया था। सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन विभाग के 200 से अधिक कर्मियों द्वारा तलाश एवं बचाव अभियान चलाया गया था।
तलाश एवं बचाव अभियान में भारतीय सेना की एविएशन कोर के तीन हेलीकॉप्टर, भारतीय वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर और सेना द्वारा किराए पर लिए गए एक सिविल हेलीकॉप्टर सहित छह हेलीकॉप्टर जुटे थे। लगातार बर्फ़बारी के बीच राहत और बचाव कार्य क़रीब 60 घंटे तक चला था। चमोली डीएम संदीप तिवारी ने बीबीसी हिंदी को बताया था, “कुल श्रमिकों की संख्या 54 थी, जिनमे से 46 श्रमिक सकुशल निकाल लिए गए। बाक़ी 8 लोगों की मौत हुई। पढ़ें- देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स