ग्रेटर नोयडा में रेप में नाकाम रहने पर चचेरे भाई ने 16 वर्षीय बहन की हत्या कर दी। आरोपी अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने हत्या के बाद शव को लड़की के घर के पास पटक दिया। एसएचओ बिजेंदर सिंह भड़ाणा ने बताया,’घटना सोमवार की है। लड़की के परिजन घर पर नहीं थे। अनिल सिंह रविवार को मिलने के लिए घर आया हुआ था।’ जब अनिल ने रेप का प्रयास किया तो लड़की ने इसका विरोध किया। मामले के खुलने के डर से आरोपी ने पहले तो लड़की को सीढि़यों से गिरा दिया। इसका बाद गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि शुरू में आरोपी ने लाश को कमरे में छुपा दिया। लड़की के भाई ने बताया कि आरोपी ने कहा कि घटना के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं था। लड़की के परिवार ने बताया कि आरोपी ने पहले भी छेड़छाड़ की थी। लड़की ने माता-पिता को इस बारे में बताया भी था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान गुनाह कबूल लिया।

