Maharashtra Municipal Corporation Election Results 2018, Jalgaon, Sangli, Miraj, Kupwad Municipal Election Result 2018, Maharashtra Civic Polls Election Result 2018, महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव नतीजे: जलगांव महानगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। यहां की कुल 75 सीटों में से भाजपा ने 57 पर कब्जा किया है जबकि शिवसेना को 15 सीटें ही मिली हैं। इसी के साथ जलगांव में सुरेश जैन की सत्ता खत्म हो गई है। यहां पर एआईएमआईएम को भी तीन सीटें मिली हैं। सांगली-मिराज-कुपवाड़ म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (SMKMC) का परिणाम भी आ गया है। यहां बीजेपी ने 78 में से 41 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने 20 और एनसीपी ने 15 सीटों पर कब्जा किया है। यहां पर 1 अगस्त को मतदान कराया गया था, जिसमें कुल 57 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।
इस बार बीजेपी और शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़े था जबकि कांग्रेस-एनसीपी ने यह चुनाव साथ में लड़ा था। महाराष्ट्र के दो महानगर पालिकाओं के चुनाव की कुल 153 सीटों के लिए 754 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से SMKMC पश्चिमी महाराष्ट्र का हिस्सा है जबकि JMC उत्तरी महाराष्ट्र का, दोनों शहरों में कुल 7,89,251 मतदाता है।
Highlights
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जलगांव और सांगली में मिली जीत पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को बधाई दी।
जलगांव म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन- सीटों की संख्या- 75, बीजेपी- 57, शिवसेना- 15, कांग्रेस-0, एनसीपी- 0, अन्य- 3सांगली-मिराज-कुपवाड़ म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन- सीटों की संख्या- 78, बीजेपी- 41, कांग्रेस- 20, एनसीपी- 15, शिवसेना- 0, अन्य- 2
भारतीय जनता पार्टी ने सांगली-मिराज-कुपवाड़ म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन में भी जीत दर्ज कर ली है। यहां पार्टी ने 78 सीटों में से 41 सीटों पर कब्जा किया है।
सांगली-मिराज-कुपवाड़ में बीजेपी ने 78 सीटों में से 39 पर बढ़त बनाई हुई है। बहुमत के लिए बीजेपी को अब केवल एक सीट की जरूरत है।
मुंबई में बीजेपी ऑफिस के सामने कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
जलगांव में 57 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद अब बीजेपी ने सांगली-मिराज-कुपवाड़ ने भी बढ़त बना ली है। सांगली में बीजेपी 41 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं पिछली बार 42 सीटों से यहां जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस 20 सीटों पर आगे चल रही है। एनसीपी 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। पिछली बार यह 19 सीटें जीती थी।
जलगांव और सांगली नगर निगम के चुनावों में इस बार कुल 753 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाने के लिए मैदान में उतरे थे। दोनों शहरों में कुल मिलाकर 153 सीटें हैं। इन शहरों की कुल आबादी 7.89 लाख है। इस बार के निगम चुनावों में बीजेपी, शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी का बहुत कुछ दांव पर लगा था। इसमें बीजेपी ने बाजी मार ली है।
सांगली-मिराज-कुपवाड़ म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (SMKMC) की मतगणना जारी है। सांगली-मिराज-कुपवाड़ में अब भाजपा की लीड़ 40 सीटों तक पहुंच गई है जबकि कांग्रेस की बढ़त 18 सीट तक सिमट गई है। यहां पर 1 अगस्त को मतदान कराया गया था, जिसमें कुल 57 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।
सांगली महानगर पालिका में अब भारतीय जनता पार्टी ने 31 सीटों पर बढ़त बना ली है। जबकि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को 18 सीटों पर लीड मिली हुई है। अन्य पार्टियां दो सीट पर आगे हैं।
राज्य चुनाव आयुक्त जेएस सहारिया ने बताया है कि SMKMC में 451 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जबकि जलगांव में 303 उम्मीदवार मैदान में रहे। सांगली में 4,24,179 वोटर्स हैं वहीं जलगांव में 3,65,072 वोटर हैं।
जलगांव में अभी तक शिवसेना का राज था, लेकिन अब सत्ता बीजेपी के हाथों में जाते दिख रही है। जलगांव की 75 सीटों में बीजेपी 57 पर आगे चल रही है तो वहीं शिवसेना 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस और एनसीपी के हिस्से में एक भी सीट जाते नहीं दिख रही है।
सांगली में अब कांग्रेस 33 सीट पर आगे है जबकि बीजेपी ने 13 सीट पर लीड ले रखी है। अन्य पार्टियां 2 सीट पर आगे चल रही हैं।
सांगली में अब कांग्रेस की बढ़त 22 सीटों पर हो गई है जबकि भाजपा की बढ़त घटकर 9 सीटों की रह गई है। यहां की 2 सीटों पर अन्य को बढ़त हासिल है। वहीं जलगांव में भाजपा 57 सीट पर आगे है तथा शिवसेना 14 पर। अन्य ने 4 सीट पर लीड ले रखी है।
सांगली में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन अब 20 सीट पर आगे चल रहा है। भाजपा फिलहाल 12 सीट पर बढ़त बनाए रखने में कामयाब है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस अपने पुराने गढ़ पर कब्जा करने में सफल रहेगी।
जलगांव में भारतीय जनता पार्टी एकतरफा जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। अभी तक पार्टी ने 57 सीटों पर बढ़त बना ली है और शिवसेना 14 सीट पर आगे चल रही है। बाकी 4 सीटों पर अन्य पार्टियां आगे चल रही हैं।
सांगली में फिलहाल यह रुझान हैं: कांग्रेस-एनसीपी 11 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि भाजपा 10 सीट पर आगे हैं। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जलगांव में भाजपा ने 31 सीट पर बढ़त बना रखी है जबकि शिवसेना 23 सीट पर आगे चल रही है।
पहले नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस ने वार्ड नंबर 15 में चार सीटें जीत ली हैं। सांगली में अब कांग्रेस 14 सीट पर आगे है जबकि भाजपा ने 8 सीट पर बढ़त बनाई है।
पहले नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस ने वार्ड नंबर 15 में चार सीटें जीत ली हैं। सांगली में अब कांग्रेस 14 सीट पर आगे है जबकि भाजपा ने 8 सीट पर बढ़त बनाई है।
मतगणना जारी है। सांगली में इस वक्त भाजपा 7 सीटों पर आगे चल रही हैं। कांग्रेस को 4 सीटों पर बढ़त हासिल है। सांगली पर कांग्रेस का कब्जा है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह अपना किला बचा पाती है या नहीं।
सांगली में वार्ड नंबर 15 पर कुछ उम्मीदवारों ने आरोप लगाया था कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ थी और सारे वोट बीजेपी को जा रहे थे। यहां पर विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बाद में नगर आयुक्त ने कहा कि कोई गड़बड़ी नहीं थी।
पिछले चार सालों में शिवसेना और बीजेपी के रिश्तों में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। हाल ही में जब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया तो शिवसेना उससे दूर रही। इन चुनावों में भी दोनों पार्टियां अलग-अलग लड़ीं हैं और नतीजों का असर उनके गठबंधन पर हो सकता है।