Maharashtra Municipal Corporation Election 2026 Voting LIVE Updates: बीएमसी चुनाव इस बार राजनीतिक रूप से खास अहमियत रखते हैं। 2022 में शिवसेना के टूटने के बाद उद्धव ठाकरे मुंबई में अपनी खोई हुई राजनीतिक पकड़ दोबारा मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं। इसी रणनीति के तहत उन्होंने अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ हाथ मिलाया है। दूसरी ओर, भाजपा–शिवसेना गठबंधन पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में महायुति के मजबूत प्रदर्शन के बाद इसी लय को बरकरार रखते हुए बीएमसी में अपनी स्थिति और मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरा है।
BMC Election 2026 Voting LIVE: सचिन तेंदुलकर ने डाला वोट
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर BMC चुनावों के लिए वोट डालने मुंबई के एक मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने पत्नी अंजलि के साथ वोट डाला।
BMC Election 2026 Voting LIVE: बई बीजेपी अध्यक्ष अमित सातम ने डाला वोट
बीएमसी चुनाव में मतदान करने के बाद मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित सातम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने भगवान सिद्धिविनायक के दर्शन कर मुंबई के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य एक ऐसी मुंबई का निर्माण है जो विकसित होने के साथ-साथ सुरक्षित भी हो, और इसी के लिए उन्होंने ईश्वर से शक्ति व आशीर्वाद मांगा है।
BMC Election 2026 Voting LIVE: संजय केलकर ने क्या कहा?
विधायक संजय केलकर ने सुबह 7:30 बजे अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को जाति और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर विकास को ध्यान में रखते हुए मतदान करना चाहिए।
BMC Election 2026 Voting LIVE: क्यों रोए तेजस्वी?
तेजस्वी घोषालकर अभिषेत घोषालकर की याद में फूट-फूटकर रो पड़े, उन्होंने कहा कि अगर अभिषेक आज यहां होते, तो अनुभव बिल्कुल अलग होता। क्योंकि वो सब कुछ संभालते थे। ऐसा पहली बार है कि वो यहाँ नहीं हैं। मुझे उनकी बहुत याद आ रही है। तेजस्वी घोषालकर वार्ड नंबर 2 से चुनाव लड़ रहे हैं।
BMC Election 2026 Voting LIVE: अक्षय कुमार ने क्या कहा
आज नगर निगम चुनाव हैं। सभी मुंबईवासियों को वोट देना चाहिए। अगर आपको पानी, बिजली, सड़कों जैसी समस्याओं की शिकायत है, तो आज सभी को बाहर आकर वोट देना चाहिए।
शिवसेना नेता शायना एनसी ने बीएमसी चुनावों में लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर लोग वोट नहीं करते, तो वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार को खुद ही कमजोर कर देते हैं। शायना एनसी के मुताबिक 2017 के बाद यह मुंबई का सबसे अहम चुनाव है, क्योंकि नगर निगम का सीधा असर शहर की रोजमर्रा की ज़िंदगी पर पड़ता है।
BMC Election 2026 Voting LIVE: सान्या मल्होतात्रा ने डाला वोट
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने बीएमसी चुनाव में हिस्सा लेते हुए अपना वोट डाला। वह अंधेरी के लोखंडवाला स्थित ज्ञानकेंद्र मतदान केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
BMC Election 2026 Voting LIVE: आशीष शेलार का बड़ा बयान
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता आशीष शेलार ने मतदान के बाद कहा कि यह चुनाव सिर्फ नगर निगम का नहीं, बल्कि मुंबई के भविष्य और शहर के विकास से जुड़ा बेहद अहम फैसला है। उन्होंने बताया कि बीएमसी जैसे संस्थान का बजट 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है, इसलिए इसके सही उपयोग के लिए मजबूत जनादेश जरूरी है।
BMC Election 2026 Voting LIVE: धुले में ईवीएम हुई खराब
धुले के देवपुर क्षेत्र में स्थित एलएम सरदार उर्दू हाई स्कूल में ईवीएम मशीन बंद हो गई, तकनीकी खराबी को ठीक करने के प्रयास जारी हैं।
BMC Election 2026 Voting LIVE: 9 साल बाद पुणे में वोटिंग
पुणे में नौ साल बाद पुणे नगर निगम चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में सड़कों, जल आपूर्ति, यातायात जाम और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दे प्रमुख चर्चा का विषय हैं। पुणे , मुंबई, ठाणे, नासिक और नागपुर समेत राज्य के कुल 29 नगर निगमों में मतदान जारी है।
BMC Election 2026 Voting LIVE: सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों की वोटिंग देखते हुए मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर के संवेदनशील और प्रमुख इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है, जबकि शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
BMC Election 2026 Voting LIVE: कितने वोटर हैं इस बार?
बीएमसी चुनाव में कुल 1.03 करोड़ मुंबईवासी मतदान करने के हकदार हैं। इनमें 55.16 लाख पुरुष मतदाता, 48.26 लाख महिला मतदाता और 1,099 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।
BMC Election 2026 Voting LIVE: टोकन सिस्टम क्या है?
मतदान के आख़िरी घंटों में संभावित भीड़ को देखते हुए चुनाव अधिकारियों ने टोकन व्यवस्था लागू की है। इसके तहत जो मतदाता शाम 5:30 बजे तक मतदान केंद्र पर पहुंच जाएंगे, उन्हें क्रमांक वाले टोकन दिए जाएंगे, ताकि वे अपनी बारी आने पर शांतिपूर्वक मतदान कर सकें।
BMC Election 2026 Voting LIVE: कहां-कहां हो रही वोटिंग?
महाराष्ट्र में जिन 29 नगर निगमों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं, उनमें राज्य के लगभग सभी प्रमुख शहरी निकाय शामिल हैं। इनमें मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, उल्हासनगर, कल्याण-डोंबिवली, भिवंडी-निजामपुर, मीरा-भायंदर, वसई-विरार, पनवेल, नासिक और मालेगांव जैसे बड़े शहर हैं। इसके अलावा अहिल्यानगर, जलगांव, धुले, पुणे, पिंपरी-चिंचवड, सोलापुर, कोल्हापुर, इचलकरंजी, सांगली-मिराज-कुपवाड, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़-वाघाला, परभणी, जालना, लातूर, अमरावती, अकोला, नागपुर और चंद्रपुर भी इस चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा हैं।
BMC Election 2026 Voting LIVE: बीजेपी को दोहराना पिछला प्रदर्शन
भाजपा–शिवसेना गठबंधन पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में महायुति के मजबूत प्रदर्शन के बाद इसी लय को बरकरार रखते हुए बीएमसी में अपनी स्थिति और मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरा है।
BMC Election 2026 Voting LIVE: उद्धव-राज के लिए जरूरी चुनाव
बीएमसी चुनाव इस बार राजनीतिक रूप से खास अहमियत रखते हैं। 2022 में शिवसेना के टूटने के बाद उद्धव ठाकरे मुंबई में अपनी खोई हुई राजनीतिक पकड़ दोबारा मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं।
BMC Election 2026 Voting LIVE: वोटिंग शुरू
बीएमसी चुनाव में 227 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह-सुबह ही दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
