Bharti Singh Drugs Case: मुंबई की एक अदालत ने भारती सिंह औऱ उनके पति हर्ष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले बॉलीवुड ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कॉमेडियन भारती सिंह के बाद उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया था। दोनों के घर पर शनिवार को छापा मारा गया था। छापे में एनसीबी को मुंबई स्थित उनके फ्लैट से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। अब दोनों को मेडिकल जांच के लिए मुंबई के सायन हॉस्पिटल ले जाया गया है। इसके बाद इन्हें अदालत में पेश किया गया था।

दोनों को पहले हिरासत में लेकर एनसीबी कार्यालय लाया गया था और पूछताछ के बाद भारती को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने गांजे के सेवन की बात को कबूला था। इसके बाद उनके पति हर्ष से 15 घंटे पूछताछ की गई और रविवार सुबह उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि यह तलाशी मनोरंजन उद्योग में मादक पदाथों के कथित उपयोग की एनसीबी द्वारा की जा रही जांच के तहत ली गयी। अधिकारी ने बताया कि एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर भारती सिंह के अंधेरी स्थित लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित आवास की तलाशी ली। उनके घर से थोड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘सिंह का नाम एक ड्रग कारोबारी से पूछताछ के दौरान सामने आया था।”

अधिकारी ने कहा कि एजेंसी महानगर में दो अन्य स्थानों पर भी तलाशी हुई। भारती सिंह टीवी पर कई कॉमेडी और रियलिटी शो में दिखती रही हैं। एनसीबी जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित उपयोग की जांच कर रही है।

Live Blog

Highlights

    15:55 (IST)22 Nov 2020
    सुनील पाल ने कही यह बात

    जाने-माने कॉमेडियन सुनील पाल ने 'जी न्यूज' से बात करते हुए कहा कि वह भारती के साथ काम कर चुके हैं और उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि ड्रग्स केस में भारती का नाम आएगा। सुनील ने कहा, 'मैं शॉक्ड हूं इस खबर को सुनने के बाद से। यह मेरे लिए बहुत ही ज्यादा शॉकिंग है मेरे लिए क्योंकि मैंने भारती को कुछ नहीं होने से सक्सेसफुल होने तक देखा है। मैंने ही उन्हें ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में इंट्रोड्यूस किया था और मैंने देखा कि वह कैसे अपने काम से पॉप्युलर हुई हैं...वह मुझे अपने भाई की तरह मानती हैं और जब भी मिलती हैं तो हाथ जोड़कर नमस्ते करती थीं। वह बहुत ही संस्कारी और प्यारी हैं। यहां तक की हर्ष भी अच्छा लड़का है। तो ये सब कैसे शुरू हुआ और और किस ग्रुपिजम ने उसे उकसाया ड्रग्स लेने के लिए यह बहुत ही शॉक्ड और बुरा है।'

    15:26 (IST)22 Nov 2020
    14 दिन की न्यायिक हिरासत में कॉमेडियन

    ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कमीडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को मुंबई की एक कोर्ट ने 4 दिसंबर तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रविवार सुबह मेडिकल जांच के बाद दोनों को कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। बताया जा रहा है कि NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने भारती सिंह की जुडिशल कस्टडी और हर्ष की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने दोनों को जुडिशल कस्टडी में भेज दिया है।

    14:54 (IST)22 Nov 2020
    हर्ष के घर से कितना गांजा बरामद हुआ? पढ़ें

    कॉमेडियन भारती सिंह के बाद नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने उनके पति और टीवी एंकर हर्ष लिम्बाचिया को भी रविवार गिरफ्तार कर लिया। हर्ष लिम्बाचिया को उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया है। हर्ष और भारती दोनों ने अपने ऑफिस और घर पर NCB के छापे के बाद नशीले पदार्थों का सेवन करने की बात मानी है।

    14:31 (IST)22 Nov 2020
    भारती और उनके पति को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    मुंबई की एक अदालत ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दोनों को गिरफ्तार किया था। इनके घर से गांजा मिलने के बाद पति-पत्नी की गिरफ्तारी हुई है।

    14:09 (IST)22 Nov 2020
    गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं भारती

    ड्रग्स केस में पकड़ी गईं भारती के बारे में बताया जाता है कि जब भारती सिर्फ 2 साल की थी तभी उनके पिता का निधन हो गया था। गरीबी में बचपन गुजारने वाली भारती कभी अमृतसर में थियेटर किया करती थीं। साल 1984 में जन्मी भारती सिंह ने बैचलर ऑफ आर्ट करने के बाद हिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉलेज के दिनों में वह पिस्टल शूटिंग और तीरंदाजी में एक बेहतर खिलाड़ी थीं। भारती सिंह राष्ट्रीय स्तर की गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से उन्हें सब छोड़ना पड़ा।

    13:39 (IST)22 Nov 2020
    भारती सिंह के साथ कपिल शर्मा का नाम भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड

    बॉलीवुड ड्रग्स केस में कॉमेडियन भारती सिंह के गिरफ्तार किए जाने के बाद अब सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा का नाम भी ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है। उनके नाम के हैशटैग के साथ लोग उनके शो को ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, भारती सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा रही थीं। कुछ यूजर्स ने मांग की है कि कपिल शर्मा शो के सारे एक्टर्स के ड्रग्स कनेक्शन की जांच की जानी चाहिए

    13:05 (IST)22 Nov 2020
    ड्रग्स केस की आंच में आए अब तक कई बड़े नाम

    बॉलीवु़ड में ड्रग्स की जांच के लपेटे में अब तक कई सिलेब्रिटीज़ के नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती से यह शुरुआत हुई और इसके बाद दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स जैसे कई नामों के सामने आने का यह सिलसिला जारी है।

    12:34 (IST)22 Nov 2020
    भारती-हर्ष पर ड्रग्स लेने से जुड़े चार्ज लगे- NCB जोनल डायरेक्टर

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ ड्रग्स सेवन का केस दर्ज कराया गया है। बता दें कि एक दिन पहले ही एनसीबी ने उनके घर में छापा मारा था। इसमें 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था, जिसके बाद भारती को शनिवार को और हर्ष को 15 घंटे की पूछताछ के बाद शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

    12:01 (IST)22 Nov 2020
    भारती सिंह को कितनी हो सकती है जेल?

    सूत्रों के मुताबिक, भारती सिंह के घर से कथित तौर पर बरामद मात्रा कानून के तहत कम मात्रा है। एक हजार ग्राम गांजा तक को छोटी मात्रा माना जाता है और इसके लिए छह महीने तक की जेल या 10000 रुपए का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है। वाणिज्यिक मात्रा (20 किग्रा या इससे अधिक) होने पर 20 साल तक की जेल हो सकती है। इसके बीच की मात्रा के लिए 10 साल की जेल की सजा हो सकती है। 

    11:38 (IST)22 Nov 2020
    राजू श्रीवास्तव ने ड्रग्स लेने वाले कलाकारों को लगाई लताड़

    कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने रिपब्लिक भारत चैनल से  कहा कि उन्हें नहीं समझ आ रहा कि कलाकार ये क्या कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि बॉलीवुड की थाली बहुत गंदी हो चुकी है और इसे साफ करने की जरूरत है। कलाकारों को सलाह देते हुए राजू ने कहा कि वे खुद को सकारात्मक रखें। फिर देखें जनता कैसे प्यार करती है। पढ़ें पूरी खबर...

    11:03 (IST)22 Nov 2020
    मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल पहुंचाए गए भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया

    कॉमेडियन भारती सिंह उनके पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने रविवार को मुंबई स्थित अस्पताल में जांच के लिए पहुंचाया। बताया गया कि इसके बाद दोनों को एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

    10:30 (IST)22 Nov 2020
    अर्जुन रामपाल के घर पर भी पड़ा था एनसीबी का छापा

    इससे पहले ड्रग्स केस में 20 नवंबर को एक्टर मॉडल अर्जुन रामपाल से एनसीबी ने कई घंटों तक पूछताछ की थी। अर्जुन से पहले उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से एनसीबी ने दो दिन पूछताछ की थी।  रामपाल के दोस्त पॉल बार्टेल की भी गिरफ्तारी हुई थी। वह 25 नवंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में है।

    10:02 (IST)22 Nov 2020
    कमर्शियल मात्रा से काफी कम है भारती के घर से मिला गांजा

    जानकारों की माने तो भारती सिंह के घर से जो गांजा बरामद हुआ है उसकी मात्रा बहुत कम है। ऐसे में इसे कमर्शियल मात्रा की कैटेगरी में शामिल नहीं किया जा सकता है। कमर्शियल में इसे तब शामिल किया जाता, जब गांजे की मात्रा 900 ग्राम से अधिक होती या फिर कभी-कभी इसे एक किलोग्राम तक भी माना जाता है।

    09:32 (IST)22 Nov 2020
    ड्रग्स केस में पकड़े जाने से पहले भारती ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था वीडियो

    सोशल मीडिया पर भारती सिंह का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। एनसीबी द्वारा गिरफ्तारी से एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में भारती ने बताया था कि उनका मूड रोमांटिक हो रहा है, इसलिए वह गाना सुन रही हैं। इस वीडियो में भारती को फिल्म हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया के गाने समझावां पर लिप्सिंग करते देखा जा सकता है। अब उनके वीडियो को काफी लोग देख रहे हैं।

    08:57 (IST)22 Nov 2020
    15 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार हुए भारती के पति हर्ष

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को भारती सिंह को गांजा रखने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था, हालांकि उनके पति हर्ष लिंबाचिया से करीब 15 घंटे तक पूछताछ हुई। इसके बाद रविवार सुबह ही 33 साल के एक्टर को एनसीबी ने अरेस्ट कर लिया। बता दें कि एनसीबी ने शनिवार को ही उनके घर पर रेड डाली थी।

    08:26 (IST)22 Nov 2020
    भारती सिंह की सालाना कमाई करोड़ों में

    मौजूदा समय में आप भारती को 'इंडियाज बेस्ट डांसर' और 'द कपिल शर्मा शो' जैसे शो में धमाल मचाते हुए देखा जा सकता है। भारती सिंह आज सालाना 10.93 करोड़ रुपये कमाती हैं। साल 2019 की फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स में भारती का नाम 82वें स्थान पर था।

    07:51 (IST)22 Nov 2020
    ड्रग्स रेड में रिया चक्रवर्ती के बाद गिरफ्तार दूसरा बड़ा नाम है भारती

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई से ड्रग्स माफिया को खत्म करने के अभियान में भारती सिंह शिकंजे में आई नई सिलेब्रिटी हैं। उनसे पहले एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी एनसीबी की जांच के दायरे में आए थे। रिया पर आरोप था कि वे उन ड्रग्स सप्लायर के संपर्क में थे, जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स सप्लाई किए थे।

    07:25 (IST)22 Nov 2020
    ड्रग सप्लायर की दी जानकारी से कैसे पकड़ी गईं भारती?

    बताया गया है कि भारती सिंह की का नाम मुंबई के खार दांडा इलाके में एक ड्रग सप्लायर की गिरफ्तारी के बाद उछला। एनसीबी को सप्लायर के घर से अलग-अलग तरह के ड्रग्स मिले थे, इसमें एलएसडी से लेकर गांजा भी शामिल थे। पूछताछ के दौरान भारती के ड्रग्स खरीदने की बात सामने आई। इसके बाद ही एनसीबी की टीम ने भारती के घर पर छापा मारा और गांजा बरामद किया।

    06:25 (IST)22 Nov 2020
    आज अदालत में पेश की जाएंगी भारती सिंह

    भारती सिंह को एनसीबी ने पूछताछ के बाद रविवार को अदालत में पेश करेगी। इसके बाद उनपर आगे की कार्रवाई होगी। उनके पति हर्ष पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है।

    06:06 (IST)22 Nov 2020
    एनसीबी के जांच अभियान में सबसे नई सेलिब्रिटी हैं भारती सिंह 

    भारती सिंह एनसीबी के अभियान के तहत गिरफ्तार होने वाली नवीनतम सेलिब्रिटी हैं। इनके पहले कई अन्य फिल्मस्टार से टीम पूछताछ कर चुकी है। ड्रग्स का केस अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के बाद खुलकर सामने आया था।  

    05:37 (IST)22 Nov 2020
    भारती सिंह को एनडीपीएस एक्ट 1986 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया

    एनसीबी का दावा है कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोनों ने गांजे के सेवन की बात को स्वीकारा है। भारती सिंह को एनडीपीएस एक्ट 1986 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।

    04:41 (IST)22 Nov 2020
    ड्रग्स मामले में एनसीबी की जांच-पड़ताल लगातार जारी

    ड्रग्स मामले में एनसीबी की टीम की जांच-पड़ताल लगातार जारी है। ब्यूरो की टीम ने सारा अली खान, रकुल प्रीत और दीपिका पादुकोण समेत कई सिने स्टार्स से पूछताछ कर चुकी है। सुशांत सिंह राजपूत केस के तहत पहले एनसीबी ने सबसे बड़ी कार्रवाई रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार करके की थी। गिरफ्तारी के करीब एक महीने बाद रिया चक्रवर्ती को जमानत मिली थी।

    04:36 (IST)22 Nov 2020
    एनसीबी ने 21 साल के एक तस्कर को भी पकड़ा

    21 नवंबर को एनसीबी ने खार दांडा इलाके में छापा मारा और LSD, गांजा (40 ग्राम) और  Nitrazepam (साइकोट्रोपिक दवाएं) सहित कई ड्रग्स के साथ 21 साल की उम्र के एक तस्कर को पकड़ा।

    22:20 (IST)21 Nov 2020
    एक दिन पहले भारती एकदम रिलैक्स मूड में थी

    ड्रग्स केस में भारती भले ही बुरी तरह फंस गई हैं मगर इससे ठीक एक दिन पहले वह एकदम रिलैक्स मूड में थी। उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह बेहद रोमांटिक मूड में रोमांटिक गाना 'मैं तेनू समझावां...'गुनगुनाती नज़र आ रही थीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए भारती ने लिखा था, 'आज थोड़ा रोमांटिक मूड है क्या करूं चलो गाना ही सुन लेती हूं। ' भारती के इस वीडियो को 24 घंटे में तकरीबन 74, 000 लाइक्स मिल चुके हैं।

     
     
    21:56 (IST)21 Nov 2020
    एनसीबी ने 21 साल की उम्र के एक तस्कर को पकड़ा था

    21 नवंबर को एनसीबी ने खार दांडा इलाके में छापा मारा और LSD, गांजा (40 ग्राम) और Nitrazepam (साइकोट्रोपिक दवाएं) सहित कई ड्रग्स के साथ 21 साल की उम्र के एक तस्कर को पकड़ा था।

    20:47 (IST)21 Nov 2020
    अर्जुन रामपाल के वाहन चालक से भी पूछताछ की थी

    अर्जुन रामपाल के विदेशी दोस्त पॉल बार्टल को 12 नवंबर को पूछताछ के बाद एनसीबी ने अगले दिन गिरफ्तार कर लिया था। अभिनेता के बांद्रा में आवास पर छानबीन के बाद एनसीबी ने रामपाल और उनकी पार्टनर डेमेट्रिएडेस को तलब किया था। एजेंसी ने लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त करने के साथ ही रामपाल के वाहन चालक से भी पूछताछ की थी।

    20:03 (IST)21 Nov 2020
    समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर छापा मारा

    अधिकारी ने बताया था कि एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर भारती सिंह के अंधेरी स्थित लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित आवास की तलाशी ली। उनके घर से थोड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया गया है। उन्होंने कहा, ''सिंह का नाम एक ड्रग कारोबारी से पूछताछ के दौरान सामने आया था।"

    19:17 (IST)21 Nov 2020
    86.5 ग्राम गांजा बरामद, भारती सिंह गिरफ्तार

    NCB ने भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा और दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया। भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दोनों ने गांजे का सेवन स्वीकार किया। भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं उनके पति से अब भी पूछताछ जारी है।

    18:49 (IST)21 Nov 2020
    फिरोज नाडियावाला के घर पर भी ड्रग्स की जांच हुई थी

    भारती सिंह टीवी पर कई कॉमेडी और रियलिटी शो में दिखती रही हैं। एनसीबी जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स के कथित उपयोग की जांच कर रही है। इससे पहले एनसीबी ने अभिनेता अर्जुन रामपाल और फिल्म निर्माता फिरोज नाडियावाला के घर पर भी ड्रग्स की जांच के सिलसिले में इस महीने की शुरुआत में छापा मारा था।

    18:20 (IST)21 Nov 2020
    ड्रग पैडलर से पूछताछ में भारती सिंह और उनके पति का नाम सामने आया था

    सूत्रों के मुताबिक, NCB ने भारती सिंह और उनके पति को पूछताछ के लिए समन भी जारी किया है। एक ड्रग पैडलर से पूछताछ में इन दोनों का नाम सामने आया था। इसके बाद अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा स्थित घरों में छापेमारी की गई।

    17:51 (IST)21 Nov 2020
    दीपिका पादुकोण, राकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान समेत कई सारी नामी एक्ट्रेस को भी एनसीबी ने समन भेजा

    सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी द्वारा इनवेस्टिगेशन शुरू होने के बाद से कई सारे बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना साधा गया। सबसे पहले रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को एनसीबी ने हिरासत में लिया। करीब एक महीने के बाद रिया बाहर आईं। उनके अलावा दीपिका पादुकोण, राकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान समेत कई सारी नामी एक्ट्रेस को भी एनसीबी ने समन भेजा और विस्तार से उनसे पूछताछ की।

    17:16 (IST)21 Nov 2020
    अर्जुन रामपाल से भी पूछताछ की गई थी

    इससे पहले, ड्रग्स केस में शुक्रवार को अर्जुन रामपाल एनसीबी के ऑफिस पहुंचे, जहां उनसे ड्रग्स केस में घंटों पूछताछ हुई। अर्जुन से पहले उनकी लिव इन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से दो दिनों तक पूछताछ की गई थी। इसके बाद अदालत में अर्जुन रामपाल के दोस्त पॉल बरटेल को पेश किया गया, जहां से बार्टेल को 25 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

    16:40 (IST)21 Nov 2020
    दोनों को एनसीबी अपने जोनल कार्यालय लेकर गई

    एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि भारती और उनके पति को एनसीबी ने मादक पदार्थों के सेवन के बारे में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों को आगे की जांच के लिए एनसीबी अपने जोनल कार्यालय लेकर गई है। 

    16:23 (IST)21 Nov 2020
    भारती को शाम छह बजे भारती को छोड़ा जा सकता है

    सूत्रों के हवाले से कुछ टीवी रिपोर्ट्स में बताया गया कि भारती को शनिवार शाम छह बजे भारती को छोड़ा जा सकता है। स्वास्थ्य कारणों के चलते पूछताछ खत्म हो सकती है। पर पति से सवाल-जवाब का सिलसिला चल सकता है।