Maharashtra Cabinet Expansion: महायुति सरकार का कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो चुका है। कुल 39 विधायक इस समय मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। सबसे ज्यादा मंत्री बीजेपी के कोटे से बनने जा रहे हैं, इसके ऊपर गृह विभाग भी पार्टी अपने पास ही रख रही है। वित्त मंत्रालय एनसीपी को दिया गया है तो वहीं रेवन्यू शिंदे गुट के पास गया है।
यहां जानिए शपथ ग्रहण समारोह की लाइव अपडेट
- बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल बने मंत्री। महाराष्ट्र की कोथरूड़ सीट से विधायक हैं
- एनसीपी नेता हसन मुश्रिफ बने मंत्री। मुश्रिफ कोल्हापुर के कागल से चुनाव जीते हैं
- बीजेपी नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने बने मंत्री। विखे पाटिल शिरडी सीट से जीते चुनाव
- महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रेशखर बावनकुले बने मंत्री
- शिवसेना विधायक गुलाबराव पाटिल बने मंत्री. जलगांव ग्रामीण सीट से जीते हैं चुनाव
- बीजेपी नेता गिरीश महाजन बने मंत्री। महाराष्ट्र की जामनेर सीट से विधायक हैं
- बीजेपी विधायक शिवेंद्र राजे बने मंत्री। सतारा सीट से चुनाव जीते हैं
- एनसीपी नेता दत्तात्रेय भरणे बने मंत्री
- अदिती तटकरे बनी मंत्री। अदिति दिग्गज नेता सुनील तटकरे की बेटी हैं
- बीजेपी नेता आशीष शेलार बने मंत्री। बांद्रा वेस्ट से विधायक चुने गए हैं
- शिवसेना नेता शंभूराज देसाई बने मंत्री। देसाई पाटन सीट से विधायक बने हैं
- बीजेपी नेता अशोक उके बने मंत्री। उइके रालेगांव सीट से चुनाव जीते हैं
- बीजेपी नेता अतुल सावे बने मंत्री। सावे औरंगाबाद पूर्व सीट से चुनाव जीते हैं
- शिवसेना विधायक भरत भोगावले बने मंत्री। भोगावले रायगढ़ जिले की महाड़ सीट से जीते चुनाव
- शिवसेना शिंदे गुट के विधायक प्रताप सरनाइक बने मंत्री। ओवला माजीवड़ा सीट से विधायक हैं
- शिवसेना विधायक संजय शिरसाट बने मंत्री। शिरसाट औरंगाबाद पश्चिम सीट से विधायक हैं
- बीजेपी नेता संजय सावकारे बने मंत्री। भुसावल विधानसभा सीट से जीते हैं चुनाव
- एनसीपी विधायक नरहरि झिरवाल बने मंत्री। डिंडोरी से चार बार जीते हैं चुनाव
- बीजेपी कोटे से जयकुमार गोरे बने मंत्री। गोरे सतारा जिले की मान सीट से जीते हैं चुनाव
अब जानकारी के लिए बता दें कि शिवसेना को शहरी विकास, आवास, उद्योग, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यटन, आईटी, मराठी भाषा और एमएसआरडीसी विभाग मिल सकता है। वहीं एनसीपी को वित्त, सहकारिता और खेल विभाग मिलने का अनुमान है। बीजेपी गृह, राजस्व, बिजली, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा और सिंचाई मंत्रालय अपने खाते में रखेगी। वैसे आदित्य ठाकरे ने तो फडणवीस से अपील की थी, कुछ चेहरों को अपने मंत्रिमंडल से दूर रखें। इस बारे में और ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें