Today Latest News: यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बरकरार है। कई जगहों पर यमुना का पानी सड़कों तक पहुंच गया है जिससे लोगों को आवागमन में दिक़्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। बाढ़ के हालात देखते हुए लाल किले को सैलानियों के लिए शुक्रवार को बंद कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया और दिल्ली के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ के बारे में जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक बातचीत के दौरान अमित शाह ने पीएम मोदी को बाढ़ के हालात के बारे में जानकारी दी और उन्हें बताया कि अगले 24 घंटों में यमुना का जलस्तर कम होने की उम्मीद है।

भारत के चंद्रयान 3 मिशन के शुरू होने में सिर्फ कुछ घंटे ही बचे हैं। आज दोपहर ढाई बजे श्रीरिहरिकोटा से रॉकेट अपनी उड़ान भरेगा और फिर सीधे चांद की तरफ कूच कर जाएगा। वहीं, फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वहां सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया है। पीएम मोदी इस सम्मान को पाने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। यह सम्मान दुनियाभर की कुछ चुनिंदा हस्तियों को ही दिया गया है। पीएम मोदी आज फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल होंगे। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।

Live Updates

देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।

09:57 (IST) 14 Jul 2023
Delhi Flood Live: यमुना में अब नहीं बढ़ रहा पानी का लेवल

दिल्ली की लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री आतिशी ने बताया कि दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर ये है कि पानी का लेवल बढ़ नहीं रहा है। अभी धीमी गति से पानी घटना शुरू हो गया है। पानी का लेवल नीचे जाने में अभी 1 दिन लगेगा। सारे नाले भर गए हैं, जिसके बैक फ्लो के कारण कई इलाकों में पानी भर रहा है। अभी पंपिंग संभव नहीं है। हम दिल्ली वालों से अपील करेंगे कि जिसको घर से निकलने की जरूरत नहीं है वे घर में ही रहें।

09:31 (IST) 14 Jul 2023
Weather Live: हिमाचल प्रदेश में सरकार गंभीरता से काम कर रही है- कांग्रेस नेता

कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पार्वती घाटी में कसोल से 4-5 किमी पहले सुमारोपा तक मोबाइल कनेक्टिविटी बहाल हो गई है। कसोल/मणिकरण के लिए सड़क कल तक बहाल होने की उम्मीद है। घाटी में पुलगा, तुल्गा, रशोल और तोश जैसी जगहों पर हर कोई सुरक्षित है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हमारी सरकार गंभीरता से काम कर रही है, हजारों लोगों को बचाया है और राहत शिविर अच्छे से चल रहे हैं। भाजपा को इस पर राजनीति करना बंद करना चाहिए और जेपी नड्डा को उन स्थानों का दौरा करना चाहिए जहां डबल इंजन सरकार सत्ता में है और परेशानी पैदा की है।

09:23 (IST) 14 Jul 2023
Flood Live: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बाढ़ के हालात

हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी के जलस्तर में थोड़ी कमी होने के बाद पंचवक्त्र मंदिर से पानी बाहर निकला। वहीं, उत्तराखंड में हरिद्वार के लक्सर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के कर्मियों ने बाढ़ प्रभावित लक्सर क्षेत्र में बचाव अभियान चलाया।

09:06 (IST) 14 Jul 2023
Live News: ISRO आज लॉन्च करेगा चंद्रयान 3

इसरो आज श्रीहरिकोटा से चंद्रयान 3 लॉन्च करेगा। लॉन्च देखने आए प्रिंस संस्था के एक सदस्य ने बताया कि हम चंद्रयान 3 के लॉन्च इवेंट में आए हैं। मेरे कॉलेज से 300 छात्र यहां आए हैं। हम ईश्वर से कार्यक्रम के सफल होने की प्रार्थना करते हैं। यह क्षण सभी भारतीयों को गौरवान्वित करेगा। कई देशों ने कम लागत पर चंद्रमा पर उतरने की कोशिश की लेकिन हमने ये पहले करके दिखाया है।

09:04 (IST) 14 Jul 2023
Delhi Flood Live: दिल्ली में जलभराव

दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते यमुना बाजार पर जलभराव की स्थिति बन गई है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते शांति वन पर जलभराव की स्थिति बन गई है।

09:01 (IST) 14 Jul 2023
Weather Live: प्रयागराज में संगम नदी का जलस्तर बढ़ा

हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम नदी का जलस्तर बढ़ा। ज़िलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि गंगा और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 6 मीटर नीचे है। यह जलस्तर हर घंटे 2-3 सेंटीमीटर बढ़ रहा है। हम 103 बाढ़ केंद्र बना रहे हैं। हमारे पास PAC की दो बटालियन, जल पुलिस, SDRF की टीम हैं। हमारे पास 1500 से अधिक नाव और 45 से अधिक मोटरबोट हैं। हमने राशन की व्यवस्था की है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी में बाढ़ और जलभराव की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए फ्रांस से उन्हें फोन किया। सक्सेना ने ट्वीट किया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस से फोन कर दिल्ली में जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति और उससे निपटने के लिये किये जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार से हर संभव सहायता लेकर दिल्ली के हित में समुचित कदम उठाने के निर्देश दिये।

1978 में देखी थी ऐसी बाढ़, पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=piWC-bIC80c