Today Latest News: यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बरकरार है। कई जगहों पर यमुना का पानी सड़कों तक पहुंच गया है जिससे लोगों को आवागमन में दिक़्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। बाढ़ के हालात देखते हुए लाल किले को सैलानियों के लिए शुक्रवार को बंद कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया और दिल्ली के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ के बारे में जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक बातचीत के दौरान अमित शाह ने पीएम मोदी को बाढ़ के हालात के बारे में जानकारी दी और उन्हें बताया कि अगले 24 घंटों में यमुना का जलस्तर कम होने की उम्मीद है।
भारत के चंद्रयान 3 मिशन के शुरू होने में सिर्फ कुछ घंटे ही बचे हैं। आज दोपहर ढाई बजे श्रीरिहरिकोटा से रॉकेट अपनी उड़ान भरेगा और फिर सीधे चांद की तरफ कूच कर जाएगा। वहीं, फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वहां सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया है। पीएम मोदी इस सम्मान को पाने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। यह सम्मान दुनियाभर की कुछ चुनिंदा हस्तियों को ही दिया गया है। पीएम मोदी आज फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल होंगे। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।
यहां पर हम अभी आए हैं और देख रहे हैं कि 5 गेट बंद हैं। यमुना के बैराज के 32 गेटों में से पांच गेट बंद हैं। इस वजह से दिल्ली में जितना पानी आ रहा है, वो बाहर नहीं जा रहा है।
#WATCH | Delhi | Out of 32 gates, five are shut at the Yamuna barrage.. that is why waterlogging is taking place in nearby areas.. we are trying to get these 5 gates opened so that the water flows back to the barrage..we are trying our best to bring the situation back to normal:… pic.twitter.com/FLxXvHEPBW
— ANI (@ANI) July 14, 2023
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जलस्तर कम होने के साथ ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट शुरू हो गया है।
Okhla water treatment plant started… https://t.co/V9bRq4vhCY
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 14, 2023
दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने शुक्रवार को कहा कि यमुना के पानी के कारण राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के मद्देनजर निगमबोध घाट, गीता कॉलोनी, वजीराबाद और सरायकाले खां स्थित श्मशान घाट बंद कर दिये गये हैं।
SDM सीलमपुर शरत कुमार ने कहा कि जब तक पानी का स्तर स्थिर नहीं हो जाता है तब तक हमारी पूरी तैयारी पहले की तरह ही रहेगी… हमने अभी तक कई लोगों (850-900) को बाहर निकाल लिया है, इसके साथ ही मवेशियों को भी बाहर निकाला है। हमने कई बार जांच की है कि अगर कोई फंसा हो तो उसे बाहर निकाल लें मगर हमें नहीं लगता है कि अब कोई फंसा हुआ है। अभी तक हमारे पास किसी भी जनहानी की सूचना नहीं है
दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि नॉर्थ वेस्ट जिले के मुकंदपुर के पास तीन बच्चों के पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई है।
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश से जलभराव और बाढ़ के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए NCR में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से ही काम करने के लिए कहा है। दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चले जाने से स्थिति काफी खराब हो गई है। कई क्षेत्रों में सड़कों पर लोग सीने तक आए पानी के बीच से निकलने के लिए मजबूर हैं।
पंजाब में बारिश की वजह से घटनाओं में अब तक 27 लोगों की जान गई है जबकि हरियाणा में यह संख्या 16 है। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के फिरोजपुर इलाके का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मान जालंधर के लोहियां का भी दौरा करेंगे और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब सहित जलजमाव वाले इलाकों में पानी घट रहा है। उन्होंने बताया कि संगरूर जिले के मूनक सब डिवीजन के कई गांव अब भी घग्गर नदी के पानी में डूबे हुए हैं।
हरियाणा में 854 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं जबकि 126 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुल 106 मकानों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों के मुताबिक 1,819 लोग राज्य सरकार द्वारा स्थापित 12 राहत शिविरों में रह रहे हैं। बारिश की वजह से राज्य में 1.24 लाख हेक्टेयर से अधिक इलाके में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पंचकूला, झज्जर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर सबसे अधिक प्रभावित जिले हैं। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला जिले में हालात का जायजा लिया।
पंजाब और हरियाणा के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों के लिए राहत कार्य को तेज कर दिया गया है और अधिकारी जलजमाव वाले इलाकों से पंप की मदद से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं एवं प्रभावित लोगों को पेयजल एवं भोजन आदि वितरित किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, पंजाब में जलजमाव वाले क्षेत्रों से 19,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है जबकि पड़ोसी हरियाणा में 3,674 लोगों को खतरे वाले इलाकों से निकाला गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार और सोमवार के बीच दोनों राज्यों में हुई भारी बारिश से पंजाब के 14 और हरियाणा के 10 जिले प्रभावित हुए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार दोपहर को हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गईं क्योंकि शहर में यमुना नदी के उफान पर होने के कारण पहले ही बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो रखी है। लक्ष्मी नगर और पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हुई। लुटियंस दिल्ली समेत अन्य इलाकों में बूंदाबांदी हुई।
IMD ने आज के लिए मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और महाराष्ट्र के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज के लिए मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और महाराष्ट्र के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है: IMD pic.twitter.com/tLVXM8Ypp5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 के लॉन्च के बाद ट्वीट कर बधाई दी। पीएम ने कहा कि चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं।
Chandrayaan-3 scripts a new chapter in India's space odyssey. It soars high, elevating the dreams and ambitions of every Indian. This momentous achievement is a testament to our scientists' relentless dedication. I salute their spirit and ingenuity! https://t.co/gko6fnOUaK
— Narendra Modi (@narendramodi) July 14, 2023
उत्तर प्रदेश सरकार ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को दी गई ‘Y’ श्रेणी सुरक्षा वापस ले ली है।
चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की तरफ अपनी यात्रा शुरू कर दी है। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि एलवीएम-3एम4 रॉकेट ने चंद्रयान-3 को सटीक कक्षा में स्थापित किया
Chandrayaan 3 के कक्षा में सफल प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में जश्न मनाया गया। ISRO वैज्ञानिकों ने प्रक्षेपण यान से उपग्रह के सफल पृथक्करण की घोषणा की। उपग्रह को अब चंद्रमा की यात्रा शुरू करने के लिए वांछित कक्षा में स्थापित कर दिया गया है।
#WATCH ISRO वैज्ञानिकों ने प्रक्षेपण यान से उपग्रह के सफल पृथक्करण की घोषणा की। उपग्रह को अब चंद्रमा की यात्रा शुरू करने के लिए वांछित कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। pic.twitter.com/41goWBYoMW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2023
आंध्र प्रदेश: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 लॉन्च किया। चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसका वजन करीब 3,900 किलोग्राम है।
#WATCH आंध्र प्रदेश: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 लॉन्च किया। pic.twitter.com/Jvrfq2gT1c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन और अन्य गणमान्य व्यक्ति पेरिस में बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन और अन्य अतिथिगण पेरिस में बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए। pic.twitter.com/453GRHnMwG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2023
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) दोपहर 2:35 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से आज चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए भारी संख्या में लोग वहां पहुंचे।
आंध्र प्रदेश: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) दोपहर 2:35 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से आज चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए भारी संख्या में लोग वहां पहुंचे। pic.twitter.com/MKfYCGCztz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2023
फ्रांस में भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट पेरिस में बैस्टिल डे परेड में मार्च करने के लिए तैयार है।
#WATCH फ्रांस: भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट पेरिस में बैस्टिल डे परेड में मार्च करने के लिए तैयार है। pic.twitter.com/phSn2suJyQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2023
महाराष्ट्र: पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत मुंबई के सत्र न्यायालय पहुंचे।
#WATCH महाराष्ट्र: पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत मुंबई के सत्र न्यायालय पहुंचे। pic.twitter.com/ECjDLdp3Q4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2023
दिल्ली में बाढ़ के हालात पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि इसी दोषारोपण की वजह से दिल्ली के लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अरविंद केजरीवाल जी न पत्र लिखकर कहा कि हथिनिकुंड से पानी न छोड़ा जाए। क्या हरियाणा के लोग डूब जाएं? वहां से पानी छोड़ा जाना था और पानी आगे निकलना था। आपने नाले साफ नहीं किए। आप अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर का रखरखान नहीं रखते तो इसका खामियाजा लोगों को भुगता था।
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल ने विकास भवन, आईटीओ में उस स्थान का निरीक्षण किया जहां एक ड्रेन रेगुलेटर क्षतिग्रस्त है। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल को बताया कि उन्होंने कल रात विभिन्न अधिकारियों से एनडीआरएफ को बुलाने के लिए कई अनुरोध किए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और NDRF अब यहां पहुंची है। उन्होंने कहा कि अगर एनडीआरएफ रात में पहुंच जाती तो बेहतर होता।
जिसके जवाब में LG ने कहा कि मैं आपको बताना चाहूंगा कि यह समय किसी को दोष देने या टिप्पणी करने का नहीं है। अभी हमें टीम वर्क करने की जरूरत है। मैं भी बहुत कुछ कह सकता हूं लेकिन अभी इसकी जरूरत नहीं है।
#WATCH | Delhi Lt Governor VK Saxena and CM Arvind Kejriwal brief the media after inspecting the spot at Vikas Bhawan, ITO where a drain regulator is damaged.
— ANI (@ANI) July 14, 2023
Delhi Minister Saurabh Bharadwaj tells the Lt Governor that he made several requests to different officers last night to… pic.twitter.com/f9XYnRtVCX
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि दिल्ली ने उन लोगों को वोट दिया है जो दिल्ली की मदद के लिए आज तैयार नहीं हैं। हर समय जब विपदा आती है तब काम करने की जगह वे(AAP) बोलते हैं कि ये गृह मंत्रालय का काम है, ये LG ने किया है, हरियाणा पानी छोड़ रहा है, पर काम नहीं करते। उनके बयान में पंजाब खो जाता है। कोरोना के समय में केंद्र ने उन्हें ऑक्सीजन दिया था लेकिन उनके पास ऑक्सीजन रखने के पर्याप्त साधन नहीं थे।
#WATCH दिल्ली ने उन लोगों को वोट दिया है जो दिल्ली की मदद के लिए आज तैयार नहीं हैं। हर समय जब विपदा आती है तब काम करने की जगह वे(AAP) बोलते हैं कि ये गृह मंत्रालय का काम है, ये LG ने किया है, हरियाणा पानी छोड़ रहा है, पर काम नहीं करते। उनके बयान में पंजाब खो जाता है…कोरोना के… pic.twitter.com/ibZ4Sct5tO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की इमारत के पास क्षतिग्रस्त नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कारण से पानी आ रहा है जैसे ITO पर यहां नाले के क्षतिग्रस्त होने की वजह से आया है, कहीं यमुना के कारण पानी आया है। अब राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। धीरे-धीरे पानी नीचे जाने लगा है। अभी जलस्तर 208.38 तक आ गया है।
#WATCH दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की इमारत के पास क्षतिग्रस्त नाले का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/hjjoVYiaZm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समयानुसार आज लगभग 1:30 बजे बैस्टिल डे परेड में शामिल होंगे और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ भारतीय दल से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद भारतीय समयानुसार लगभग 4:30 बजे PM नेशनल असेंबली के अध्यक्ष ब्राउन-पिवेट द्वारा आयोजित दोपहर के भोजन में शामिल होंगे। इसके बाद भारतीय समयानुसार शाम करीब 6:15 बजे पीएम विभिन्न विचारकों से मुलाकात करेंगे। भारतीय समयानुसार रात लगभग 8:30 बजे, प्रधानमंत्री एलिसी पैलेस में औपचारिक स्वागत समारोह में भाग लेंगे, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता और प्रेस वक्तव्य होगा। भारतीय समयानुसार रात करीब 10:30 बजे पीएम भारत-फ्रांस CEO फोरम में हिस्सा लेंगे।
इसके बाद, भारतीय समयानुसार लगभग मध्यरात्रि, PM नरेंद्र मोदी लौवर संग्रहालय जाएंगे जहां वे एक रात्रिभोज में भी शामिल होंगे। इसके बाद PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन एफिल टॉवर पर आतिशबाजी का प्रदर्शन देखेंगे।
आंध्र प्रदेश: चित्तूर में चेन्नई-बेंगलुरु डबल डेकर एक्सप्रेस में आग लग गई। आग कोच नंबर S6 में लगी। इस बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
#WATCH आंध्र प्रदेश: चित्तूर में चेन्नई-बेंगलुरु डबल डेकर एक्सप्रेस में आग लग गई। आग कोच नंबर S6 में लगी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/DFx9bclGKm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2023
यमुना में बाढ़ के कारण दिल्ली में कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया, जिस वजह से भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।
#WATCH दिल्ली: यमुना में बाढ़ के कारण कई जगहों पर यातायात के लिए मार्ग बदले गए। इस वजह से भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2023
(वीडियो सराय काले खां से है।) pic.twitter.com/bPwv0uYlOj
जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस एसवी भट्टी ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने जस्टिस भुइयां और जस्टिस भट्टी को शपथ दिलाई।
Justice Ujjal Bhuyan and Justice SV Bhatti take oath as judges of the Supreme Court. Chief Justice of India DY Chandrachud administers the oath to Justices Bhuyan and Bhatti.
— ANI (@ANI) July 14, 2023
(Pics: Supreme Court of India's YouTube) pic.twitter.com/UDOxXQPqY0
राजधानी दिल्ली में हुए लगातार बारिश और हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि हुई है। ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जल स्तर सुबह 9 बजे दर्ज किए गए स्तर से थोड़ा कम दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे जहां यह 208.40 मीटर था, वहीं 10 बजे यह 208.38 मीटर है।
#WATCH | Delhi: Water level in Yamuna river rises after incessant rainfall & release of water from Hathnikund barrage.
— ANI (@ANI) July 14, 2023
The water level of Yamuna River at Old Railway Bridge (ORB) has crossed the danger mark and is at 208.40 meters, recorded around 9 am.
(Drone Visuals from… pic.twitter.com/yT1X0rXz5g
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी में बाढ़ और जलभराव की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए फ्रांस से उन्हें फोन किया। सक्सेना ने ट्वीट किया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस से फोन कर दिल्ली में जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति और उससे निपटने के लिये किये जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार से हर संभव सहायता लेकर दिल्ली के हित में समुचित कदम उठाने के निर्देश दिये।
1978 में देखी थी ऐसी बाढ़, पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=piWC-bIC80c