पार्क स्ट्रीट बलात्कार पीड़िता की आज कोलकाता के अस्पताल में मौत हो गई। पीड़िता के साथ फरवरी 2012 में चलती कार के अंदर बर्बर तरीके से बलात्कार हुआ था जिसके बाद देशभर में आक्रोश फैल गया था।

संयुक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) पल्लब कांति घोष ने बताया, आज सुबह ही उनका निधन हुआ। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण कुछ दिन पहले उन्हें सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घोष ने बताया कि उनकी बीमारी के संबंध में अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं मिली। पार्क स्ट्रीट इलाके में छह फरवरी, 2012 को पीड़िता (लगभग 30 वर्ष) के साथ चलती कार में पांच व्यक्तियों ने बलात्कार किया था।

इन सभी महिला को पब के बाहर से अपनी कार में बिठाया था।

शुरू में प्रशासन द्वारा घटना को अधिकारियों को बदनाम करने का मनगढ़ंत मामला बताने के बाद इस घटना से देशव्यापी आक्रोश पनपा था।

तीन आरोपी जेल में हैं जबकि मुख्य आरोपी सहित दो अन्य अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।