Know Your City: साल था 1920, देश में अंग्रेजों का राज था। अंग्रेजों के विरोध के लिए मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी लड़ रही थी। महात्मा गांधी उस दौरान देश के सबसे बड़े नेता बन चुके थे। पंडित मोती लाल नेहरू उस दौरान कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता था। इसी बीच पंडित जवाहर लाल नेहरू विदेश से पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत लौटे। भारत की स्थिति देखकर उन्होंने भी स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने का मन बनाया। इसी दौरान प्रतापगढ़ के पट्टे के किसानों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन से प्रभावित होकर पं. नेहरू उसमे शामिल होने पहुंचे। इस तरह पंडित नेहरू ने किसान आंदोलन में शामिल होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।

हरिवंश राय बच्चन की है जन्म स्थली

प्रतापगढ़ को पंडित नेहरू के राजनीतिक करियर की शुरुआत के लिए जाना जाता है। इसके अलावा प्रतापगढ़ ने मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन दिया। यहां के आंवले पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं। आइए जानते हैं कि प्रतापगढ़ में और क्या-क्या है खास। बताया जाता है कि प्रतापगढ़ का भगवान राम से भी कनेक्शन है।

बेल्हा का भगवान राम से है कनेक्शन

ऐसी मान्यता है कि भगवान राम जब वनवास के लिए जा रहे थे तो उन्होंने प्रतापगढ़ में बहने वाली सई नदी के किनारे स्थित बेल्हा पर विश्राम किया था। भगवान राम के चरण पड़ने की वजह से इस नदी की महत्ता और बढ़ जाती है। इस वजह से इस स्थान का जिक्र रामचरितमानस और महाभारत में मिलता है।

ईस्ट इंडिया कंपनी ने ‘मिर्जापुर’ में एंट्री लेते ही किया मध्य भारत पर कब्जा, जानें क्या है यहां खास

प्रतापगढ़ के धार्मिक स्थानों की बात करें तो बेल्हा मंदिर यहां का प्रमुख धार्मिक स्थान है। यह मंदिर सई नदी के किनारे पर स्थित है। जो प्रतापगढ़ शहर में ही स्थित है। इसके साथ ही प्रतापगढ़ के मनगढ़ में प्रसिद्ध भक्ति धाम स्थित है। जहां दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगता है। यह मंदिर कुंडा तहसील के मनगढ़ में है। इस मंदिर का निर्माण कृपालु जी महाराज की याद में कराया गया है। यहां श्री कृष्ण और राधा रानी का मंदिर है।

प्रतापगढ़ में 80 फीसदी आंवले का उत्पादन

प्रतापगढ़ का आंवला देश में काफी मशहूर है। यहां आंवला से बनने वाली तमाम मिठाइयां देश में भर में लोगों को खूब भाती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश भर के कुल आंवला उत्पादन का 80 फीसदी प्रतापगढ़ में होता है। जनपद में आंवले का अचार, मुरब्बा, कैंडी, जूस, बर्फी समेत बड़े पैमाने पर उत्पादन किया गया है। जनपद का मुख्य उत्पादन आंवला है। यहां के ज्यादातर किसान आंवले का उत्पादन करते हैं।

राजा भैया और प्रमोद तिवारी की राजनीति है मशहूर

वर्तमान समय में प्रतापगढ़ की पहचान कुंडा से 7 बार के निर्दलीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से भी होती है। वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी रामपुर खास से 10 बार विधायक रह चुके हैं। प्रमोद तिवारी के सांसद बनने के बाद रामपुर खास से उनकी बेटी यहां से 3 बार से विधायक चुनी जा रही हैं।