पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी का महंगा आईफोन शनिवार को उस वक्त गायब हो गया जब वह यहां ‘हरित पुडुचेरी और जल समृद्ध पुडुचेरी अभियान में हिस्सा लेने एक झील के किनारे पहुंची थीं। जल निकाय के संरक्षण के लिये बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और अधिकारियों के साथ यहां पहुंचीं पूर्व आईपीएस अधिकारी का फोन काफी तलाशी के बाद एक झाड़ी में मिला लेकिन यह आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। यह फोन तब गिर गया था जब बेदी एक बैलगाड़ी में सवार हुई थीं। राज निवास के एक अधिकारी ने बताया कि बेदी ने एक दूसरे मोबाइल फोन से अपना नंबर मिलाया और फिर रिंगटोन की आवाज से झाड़ियों में गिरे अपने आईफोन तक पहुंचीं।
इससे पहले, एक व्हाट्सएप संदेश में बेदी ने कहा कि ओसूरु झील के बाद बहूर झील दूसरी सबसे बड़ी झील थी।पिछले कुछ महीनों में निरंतर प्रयासों से बहूर झील के किनारों को वॉकर्स ट्रेल बनाया गया था जहाँ जल निकाय के दोनों ओर 3,000 से अधिक पौधे लगाए गए थे। साथ ही, बेदी ने कहा कि उन्होंने 19 वीं सदी में दो महिलाओं बंगारी और सिंगारी की पत्थर का चित्र जमीन में धंसा मिले था। जिसे उनके निर्देश के बाद खुदाई कर निकाला गया था। इन दोनों ने झील के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उपराज्यपाल किरण बेदी ने उन छवियों का पूजन किया और उनके साथ गाँव की यात्रा के दौरान उनके साथ प्रार्थना की।