पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस श्रेणी सुरक्षा प्रदान की गयी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक केंद्र ने पंजाब के देश और विदेश से संभावित खतरों के मद्देनजर उन्हें सुरक्षा दी है। कहा गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री की सुरक्षा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वीआईपी सुरक्षा दस्ते द्वारा की जाएगी।
सूत्रों ने कहा कि शीर्ष श्रेणी का ‘जेड प्लस’ कवर उन्हें पूरे भारत में यात्रा के दौरान प्रदान किया जाएगा और गृह मंत्रालय (एमएचए) ने हाल ही में इसके लिए मंजूरी दे दी है। सीआरपीएफ जल्द ही यह काम संभालेगी और इसके लिए 55 सशस्त्र जवानों की एक टीम लगाई गई है। सूत्रों ने कहा कि पंजाब पुलिस सुरक्षा के अलावा यह सुरक्षा कवर मुख्यमंत्री के घर और परिवार के करीबी सदस्यों को भी अपनी देख रेख में लाएगा।
क्यों दी जा रही है सुरक्षा
सूत्रों के मुताबिक सीमावर्ती राज्य पंजाब में खालिस्तानी गतिविधियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री भगवंत मान को खतरा है इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जा रही है। केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मान के लिए इस तरह के सुरक्षा कवर की सिफारिश की गई थी।
अब भगवंत मान की सुरक्षा में 55 कमांडो तैनात होंगे और इसमें 10 से ज्यादा NSG कमांडो शामिल होंगे। इन्हें बेहतर ट्रेनिंग के साथ तैयार किया जाता है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था में भी कई बदलाव होंगे। जैसे कि अखिल भारतीय अग्रिम सुरक्षा संपर्क (ASL) सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति, उसकी आवाजाही के लिए बैलिस्टिक रेटिंग वाहन और जैमर, और उसके लिए हर समय पुख्ता समीपस्थ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
इससे पहले साल 2023 की शुरुआत में पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी की सुरक्षा भी बढ़ाई गयी थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief पहले उनके उनके साथ 15 पुलिसवाले चला करते थे अब करीब 40 जवान उनकी सुरक्षा में तैनात किए गए थे। भगवंत मान ने पिछले साल जुलाई में गुरप्रीत कौर से शादी की थी।