घाटी के अधिकतर हिस्सों में कल से ही बारिश होने के बीच झेलम नदी का जलस्तर दक्षिणी कश्मीर के संगम में आज तड़के खतरे के निशान को पार कर गया।

मौसम विभाग ने क्षेत्र में अगले 48 घंटों में और बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है वहीं कल देर रात अनंतनाग और पुलवामा जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गयी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संगम में तड़के तीन बजे जलस्तर 25.30 फुट पर था जो खतरे के निशान से 2.30 फुट ऊपर है।

अधिकारी ने बताया कि नदी का जलस्तर यहां राम मुंशीबाग में 17.10 फुट पर था जबकि खतरे का निशान 19 फुट है।

Also Read-  गुजरात मानसून: अब तक 51 लोगों की मौत, दक्षिण कश्मीर में अलर्ट 

कल से हो रही भारी बारिश के कारण झेलम और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुयी है। संभागीय (डिविजनल) आयुक्त असगर समून ने बताया कि प्रशासन स्थिति की समीक्षा करेगा और दक्षिणी कश्मीर में कुछ निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।

दोनों जिलों में बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गयी है।