Jind, Ramgarh By-Election Result 2019 Updates : हरियाणा में जींद और राजस्थान में रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खां ने 12228 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 83311 वोट मिले थे। यहां बीजेपी उम्मीदवार सुखवंत सिंह दूसरे नंबर और बीएसपी उम्मीदवार जगत सिंह तीसरे नंबर पर रहे। उधर, जींद में बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा ने 12935 वोटों से जीत दर्ज की। नवगठित पार्टी जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला दूसरे और कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला तीसरे नंबर पर रहे। वहीं, आईएनएलडी के प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। मतगणना के दौरान कांग्रेस के पोलिंग एजेंट ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि दो मशीनों के नंबर आपस में मिलान नहीं कर रहे थे। ऐसे में कांग्रेस और जेजेपी के कार्यकर्ताओं ने बवाल किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान मतगणना करीब 55 मिनट रुकी रही। बता दें कि जींद में 75.72% और रामगढ़ में 79.14% वोटिंग हुई थी।

जींद में INLD विधायक के बेटे को बीजेपी से टिकट : 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में जींद से हरिचंद मिड्‌ढा ने आईएनएलडी के टिकट पर जीत दर्ज की थी। उनके निधन के कारण यह सीट खाली हो गई थी। उनके बेटे कृष्ण मिड्‌ढा बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। वहीं, जननायक जनता पार्टी (जजपा) से दिग्विजय चौटाला मैदान में उतरे थे। कांग्रेस ने कैथल से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला को जींद में प्रत्याशी बनाकर मुकाबला त्रिकोणीय किया था, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।

जींद में बीजेपी उम्मीदवार कृष्णा मिड्ढा, फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस

जींद में भारी रहता था कांग्रेस और आईएनएलडी का पलड़ा : जींद विधानसभा में इससे पहले 12 बार चुनाव हुए थे। इनमें 5 बार यह सीट कांग्रेस ने जीती, जबकि 4 बार आईएनएलडी काबिज रही। वहीं, हरियाणा विकास पार्टी, एनसीओ और निर्दलीय विधायक एक-एक बार जीत दर्ज करने में सफल रहे। कांग्रेस नेता मांगेराम गुप्ता यहां से 4 बार जीत चुके हैं, लेकिन 2009 में आईएनएलडी नेता हरिचंद मिड्‌ढा ने उन्हें हरा दिया था। वहीं, 2014 में मिड्‌ढा ने आईएनएलडी से बीजेपी में गए सुरेंद्र बरवाला को महज 2257 वोट से मात दी थी।

Live Blog

16:06 (IST)31 Jan 2019
Jind Election Result : सीएम खट्टर ने जताई खुशी

हरियाणा की जींद विधानसभा जीत पर जीत के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह हमारी नीतियों की जीत है। हम समान विकास करते हैं। हम लोकसभा चुनाव में भी बेहतर काम करके दिखाएंगे।

15:57 (IST)31 Jan 2019
Jind Election Result : आईएनएलडी के प्रत्याशी की जमानत जब्त

हरियाणा की जींद विधानसभा सीट के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा ने 12935 वोट से जीत दर्ज की। इस चुनाव में आईएनएलडी को करारी मात का सामना करना पड़ा। पार्टी के प्रत्याशी उमेद सिंह रेड्‌ढू की जमानत जब्त हो गई।

15:18 (IST)31 Jan 2019
Jind Election Result : 12935 वोट से जीते बीजेपी के कृष्ण मिड्ढा

हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा ने 12935 वोट से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 50 हजार 566 वोट मिले। दूसरे नंबर पर नवगठित पार्टी जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला रहे। उन्होंने 37631 वोट हासिल किए। इसके अलावा कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को 22740 वोट मिले।

15:14 (IST)31 Jan 2019
Jind Election Result : 12वें राउंड में जेजेपी ने दिखाई तेजी

जींद विधानसभा सीट पर 12 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस राउंड के जेजेपी के प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला ने 4337 वोट हासिल करके तेजी दिखाई। हालांकि, वह 35293 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा ने अब तक कुल 48866 वोट हासिल किए हैं और वे पहले नंबर पर चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला को 21692 वोट मिले हैं।

14:53 (IST)31 Jan 2019
Jind Election Result : 11 राउंड बाद बीजेपी 16 हजार वोट से आगे

हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर 11 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा (46916 वोट) ने करीब 16 हजार वोट की बढ़त हासिल कर ली है। जेजेपी के प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला को अब तक 30965 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला 19611 वोट हासिल करके तीसरे नंबर पर हैं।

14:46 (IST)31 Jan 2019
Jind Election Result : 10वें राउंड बाद भी बीजेपी की बढ़त बरकरार

हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर 10 राउंड के बाद बीजेपी ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा को अब तक 42724 वोट मिल चुके हैं। वहीं, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला 26846 वोट हासिल करके दूसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला को 17591 वोट मिले हैं।

14:33 (IST)31 Jan 2019
Jind Election Result : 9वें राउंड में बीजेपी सबसे आगे

हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर 9 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा पहले नंबर पर बरकरार हैं। उन्हें कुल 37561 वोट मिल चुके हैं। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला को 25325 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला 15776 वोट के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

14:23 (IST)31 Jan 2019
Jind Election Result : प्रशासन ने मांगी लिखित शिकायत

जींद विधानसभा सीट में मतगणना के दौरान ईवीएम बदलने के आरोपों के बीच प्रशासन ने पोलिंग एजेंटों से लिखित शिकायत मांगी है। बता दें कि कांग्रेस के पोलिंग एजेंट ने दो ईवीएम के नंबर का मिलान नहीं होने की बात कही थी। इसके बाद कांग्रेस और जेजेपी के समर्थकों ने प्रदर्शन भी किया था।

14:10 (IST)31 Jan 2019
Jind Election Result : 8वें राउंड की गिनती पूरी

हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर आठ राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा पहले नंबर पर बने हुए हैं। उन्हें अब तक कुल 32180 वोट मिले हैं। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला को 22870 वोट मिले हैं। वे दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला 13733 वोट के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

13:53 (IST)31 Jan 2019
Jind Election Result : दोबारा शुरू हुई मतगणना

जींद विधानसभा सीट पर मतगणना दोबारा शुरू हो गई है। इससे पहले कांग्रेस और जेजेपी समर्थकों ने ईवीएम बदलने का आरोप लगाया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसके बाद मतगणना रोक दी गई थी।

13:35 (IST)31 Jan 2019
Jind Election Result : ईवीएम बदलने का आरोप, मतगणना रुकी

जींद विधानसभा सीट पर मतगणना के दौरान कांग्रेस और जेजेपी समर्थकों ने ईवीएम बदलने का आरोप लगाया है। ऐसे में उन्होंने मतगणना केंद्र के बाहर बवाल भी काटा। पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया, जिसके बाद मतगणना रोक दी गई।

13:27 (IST)31 Jan 2019
Jind Election Result : सात राउंड की गिनती पूरी

हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर सात राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा 28811 वोट हासिल करके पहले नंबर पर बरकरार हैं। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला को 19403 वोट मिले हैं। वे दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला को 11647 वोट मिले हैं।

13:06 (IST)31 Jan 2019
Jind Election Result : कांग्रेस ने लगाया EVM में गड़बड़ी का आरोप

हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर छह राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला के पोलिंग एजेंट वीरेंद्र जगलान ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि 2 ईवीएम के नंबर आपस में मिलान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है।

12:44 (IST)31 Jan 2019
Jind Election Result : छह राउंड बाद बीजेपी 10 हजार वोटों से आगे

हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर छह राउंड की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा 26412 वोट हासिल कर चुके हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला (16372 वोट) से करीब 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला को 10 हजार 38 वोट मिले हैं।

12:34 (IST)31 Jan 2019
Jind Election Result : पांच राउंड की गिनती पूरी, बीजेपी की बढ़त बरकरार

हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा को 21052 वोट हासिल करके पहले नंबर पर हैं। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला को 15315 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला को 8813 वोट मिले हैं।

11:48 (IST)31 Jan 2019
Ramgarh Election Result : कांग्रेस की साफिया करीब 12 हजार वोट से जीतीं

राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की साफिया जुबेर खां ने करीब 12 हजार वोट से जीत दर्ज की है। उन्हें करीब 80 हजार वोट मिले। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के सुखवंत सिंह करीब 70 हजार वोट हासिल करके दूसरे नंबर पर रहे। बीएसपी के जगत सिंह को करीब 25 हजार वोट मिले हैं।

11:34 (IST)31 Jan 2019
Ramgarh Election Result : 15 राउंड बाद कांग्रेस करीब 16 हजार वोटों से आगे

15वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस की साफिया जुबेर खां को 66015 वोट मिल चुके हैं। भाजपा के सुखवंत सिंह 50405 वोट हासिल करके दूसरे नंबर पर हैं। बसपा के जगत सिंह को 20770 वोट मिले हैं।

11:30 (IST)31 Jan 2019
Ramgarh Election Result : 14 राउंड की गिनती पूरी, कांग्रेस अव्वल

रामगढ़ विधानसभा सीट पर 14 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खां को अब तक 63906 वोट मिले हैं और वे करीब 17 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी सुखवंत सिंह 47254 वोट हासिल करके दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर बीएसपी उम्मीदवार जगत सिंह हैं। उन्हें 17858 वोट मिले हैं।

11:26 (IST)31 Jan 2019
Jind Election Result : चौथे राउंड की गिनती पूरी, बीजेपी निकली आगे

हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस सीट पर पहली बार बीजेपी आगे निकली है। पार्टी प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा को 15481 वोट मिल चुके हैं। वे जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला (13443 वोट) से करीब दो हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला को 7614 वोट मिले हैं।

11:22 (IST)31 Jan 2019
Ramgarh Election Result : 13 राउंड की गिनती पूरी

रामगढ़ विधानसभा सीट पर 13 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खां 60283 वोट हासिल कर चुकी हैं। वे पहले नंबर पर बनी हुई हैं। बीजेपी उम्मीदवार सुखवंत सिंह को 44062 वोट मिले हैं और वे दूसरे नंबर पर काबिज हैं। बीएसपी उम्मीदवार जगत सिंह को 15971 वोट मिले हैं।

11:20 (IST)31 Jan 2019
Jind Election Result : चौथे राउंड की गिनती जारी, JJP उम्मीदवार सबसे आगे

हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की मतगणना जारी है। तीसरे राउंड में जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला को 11226 वोट मिले हैं। वे पहले नंबर पर बने हुए हैं। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार 9350 वोट हासिल करके दूसरे नंबर पर काबिज हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें 5813 वोट हासिल हुए हैं।

11:10 (IST)31 Jan 2019
Ramgarh Election Result : 12 राउंड बाद कांग्रेस 15 हजार वोटों से आगे

सातवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस की साफिया जुबेर खां को 57216 वोट मिल चुके हैं। भाजपा के सुखवंत सिंह 41422 वोट हासिल करके दूसरे नंबर पर हैं। बसपा के जगत सिंह को 12618 वोट मिले हैं।

11:06 (IST)31 Jan 2019
Ramgarh Election Result : 11 राउंड की गिनती पूरी, कांग्रेस की बढ़त बरकरार

रामगढ़ विधानसभा सीट पर 11 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खां (52156 वोट) अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। बीजेपी प्रत्याशी सुखवंत सिंह के खाते में 39341 वोट आए हैं। वहीं, बीएसपी प्रत्याशी जगत सिंह को 10637 वोट मिले हैं।

11:01 (IST)31 Jan 2019
Ramgarh Election Result : 10 राउंड की गिनती पूरी, कांग्रेस अव्वल

रामगढ़ विधानसभा सीट पर दस राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खां को अब तक 46556 वोट मिले हैं और वे करीब 9 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी सुखवंत सिंह 37236 वोट हासिल करके दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर बीएसपी उम्मीदवार जगत सिंह हैं। उन्हें 9164 वोट मिले हैं।

10:57 (IST)31 Jan 2019
Ramgarh Election Result : 9 राउंड की मतगणना पूरी

रामगढ़ विधानसभा सीट पर 9 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खां 44509 वोट हासिल कर चुकी हैं। वे पहले नंबर पर बनी हुई हैं। बीजेपी उम्मीदवार सुखवंत सिंह को 33604 वोट मिले हैं और वे दूसरे नंबर पर काबिज हैं। बीएसपी उम्मीदवार जगत सिंह को 6781 वोट मिले हैं।

10:52 (IST)31 Jan 2019
Jind Election Result : तीन राउंड की गिनती पूरी, सुरजेवाला तीसरे नंबर पर

जींद विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला को 11226 वोट मिले हैं। वे पहले नंबर पर बने हुए हैं। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार 9350 वोट हासिल करके दूसरे नंबर पर काबिज हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें 5813 वोट हासिल हुए हैं।

10:34 (IST)31 Jan 2019
Ramgarh Election Result : आठ राउंड बाद भी कांग्रेस की बढ़त बरकरार

रामगढ़ विधानसभा सीट पर आठ राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खां को अब तक 42160 वोट मिले हैं। वे पहले नंबर पर बरकरार हैं। बीजेपी उम्मीदवार सुखवंत सिंह 28824 वोट के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। नटवर सिंह के बेटे और बीएसपी उम्मीदवार जगत सिंह को 5942 वोट हासिल हुए हैं।

10:24 (IST)31 Jan 2019
Ramgarh Election Result : सात राउंड की गिनती पूरी

रामगढ़ विधानसभा सीट पर सात राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खां 37500 वोट हासिल करके पहले नंबर पर बनी हुई हैं। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार सुखवंत सिंह 24899 वोट के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। बीएसपी उम्मीदवार जगत सिंह को 5530 वोट मिले हैं। वे तीसरे नंबर पर हैं।

10:20 (IST)31 Jan 2019
Ramgarh Election Result : छह राउंड बाद कांग्रेस की साफिया 13 हजार वोटों से आगे

रामगढ़ विधानसभा सीट पर छह राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खां को अब तक 33216 वोट मिले हैं और वे करीब 13 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी सुखवंत सिंह 19662 वोट हासिल करके दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। तीसरे नंबर पर बीएसपी उम्मीदवार जगत सिंह हैं। उन्हें 4542 वोट मिले हैं।

10:16 (IST)31 Jan 2019
Jind Election Result : दूसरे राउंड की गिनती पूरी

जींद विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड की गिनती भी पूरी हो चुकी है। कांग्रेस के कद्दावर प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला को अब तक 3923 वोट मिले हैं और वे तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। वहीं, नवगठित पार्टी जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला 7892 वोट हासिल करके सबसे आगे हैं। बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा को 6554 वोट हासिल हुए हैं।

10:10 (IST)31 Jan 2019
Ramgarh Election Result : पांचवें राउंड में फिर पिछड़े बीजेपी प्रत्याशी

रामगढ़ विधानसभा सीट पर 28 जनवरी को हुए उपचुनाव के बाद मतगणना शुरू हो चुकी है। यहां पांच राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खां (24067 वोट) अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। चौथे राउंड में बीजेपी प्रत्याशी सुखवंत सिंह ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन पांचवें राउंड की गिनती पूरी होने पर उनके खाते में 18616 वोट आए हैं। वहीं, बीएसपी प्रत्याशी जगत सिंह 3639 वोट मिले हैं।

09:52 (IST)31 Jan 2019
Ramgarh Election Result : चौथे राउंड में रोचक हुआ मुकाबला

रामगढ़ विधानसभा सीट पर चार राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस राउंड की गिनती के बाद यहां मुकाबला रोचक हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खां 17667 वोट हासिल करके पहले नंबर पर हैं, लेकिन बीजेपी प्रत्याशी 16098 वोट लेकर उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बीएसपी प्रत्याशी जगत सिंह को 2819 वोट मिले हैं।

09:46 (IST)31 Jan 2019
Jind Election Result : पहले राउंड में जेजेपी आगे

जींद विधानसभा सीट पर पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। पहले राउंड में जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला को 3639 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा 2835 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला को 2169 और आईएनएलडी के उम्मीदवार को 992 वोट मिले हैं।

09:37 (IST)31 Jan 2019
Ramgarh Election Result : तीसरे राउंड के रुझान आने शुरू

रामगढ़ विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड के रुझान आने शुरू हो गए हैं। इस राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी साफिया पहले नंबर पर हैं। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार सुखवंत सिंह दूसरे नंबर और तीसरे नंबर पर बीएसपी प्रत्याशी जगत सिंह बने हुए हैं। साफिया अब तक 25 हजार से ज्यादा वोट हासिल कर चुकी हैं।

09:33 (IST)31 Jan 2019
Jind Election Result : पहले राउंड की मतगणना शुरू

जींद विधानसभा सीट पर पहले राउंड की मतगणना शुरू हो चुकी है। यहां बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा, जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय चौटाला और कैथल से कांग्रेस विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

09:27 (IST)31 Jan 2019
Ramgarh Election Result : दूसरे राउंड की गिनती पूरी

रामगढ़ विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। दूसरे राउंड में कांग्रेस की साफिया खान को 9773 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के सुखवंत सिंह को 7094 और बीएसपी के जगत सिंह को 1005 वोट हासिल हुए हैं।

09:18 (IST)31 Jan 2019
रामगढ़ : पहले राउंड का हाल

राउंड-1 

सफिया जुबेर खां (कांग्रेस) 6557

सुखवंत सिंह (भाजपा) 2311

जगत सिंह (बसपा) 434