झारखंड में उद्योगों, खनन और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1,000 किलोमीटर से अधिक राज्य राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में बदला जाएगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय एवं झारखंड सरकार गंगा नदी पर एक पुल के निर्माण के लिए जल्द से जल्द काम शुरू करने पर भी सहमत हुए।
झारखंड सरकार के एक बयान के अनुसार राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के बीच एक बैठक में ये फैसले लिए गए।