भारत और पाकिस्तान कहने को पड़ोसी देश हैं लेकिन दोनों के बीच आजादी के बाद से ही चल रही दुश्मनी जग-जाहिर है। यह दुश्मनी सिर्फ बॉर्डर तक ना रहकर लोगों के बीच भी फैलती दिख रही है लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इस सबसे अलग हैं। ऐसा ही एक किस्सा सामने आया है मनीत जैन और हुदा का। हुदा पाकिस्तान की रहने वाली हैं और मनीत हिंदू जैन हैं। वह भारत के गुजरात के रहने वाले हैं। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है और शादी करने के लिए वे दुनिया के साथ-साथ अपने घरवालों को भी मनाते हैं। दोनों के लिए यह इतना भी आसान नहीं था। अपने प्यार को शादी तक पहुंचाने के लिए दोनों ने जिन परेशानियों को झेला उसके ऊपर The Wedding Filmer ने एक शॉर्ट फिल्म बनाई है। फिल्म में उन दोनों द्वारा अपने प्यार के लिए किए गए संघर्ष को दिखाया गया है।

वीडियो में दिखाया गया है कि दोनों ने हाल ही में दुबई में शादी की है। दोनों ने अपने-अपने धर्म के रीति-रिवाज से शादी ना करते हुए ईसाई धर्म के तरीके से शादी की है। शादी के लिए दुबई के एक बीच को चुना गया था। जहां दोनों के परिवार के साथ-साथ कई दोस्त भी मौजूद रहे। उसके बाद एक शानदार रिसेप्शन भी हुआ था। जिसमें मनीत और हुदा के साथ-साथ बाकी परिवार वाले भी खुश दिख रहे हैं।

दोनों के परिवार शुरुआत में शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन दोनों ने प्यार के दम पर सबको मना लिया। शुरुआत में मनीत के परिवार ने साफ कर दिया था कि या तो वह हुदा को छोड़ दे वर्ना घर आना बंद कर दे। मनीत हुदा से इतना प्यार करता था कि उसने अपना घर छोड़ दिया था। आखिरकार फिर दोनों के परिवार को उनके प्यार के आगे झुकना ही पड़ा। दोनों की मुलाकात कैसे हुई थी इस बारे में फिलहाल कुछ साफ नहीं है।

दोनों की शादी की वीडियो यहां देखिए –