नवंबर 2016 को भारत सरकार ने देश में 500-1000 रुपए के नोटों के चलन पर रोक लगा दी थी लेकिन अब नेपाल ने भारतीय नोटों के चलन पर रोक लगा दी है। दरअसल नेपाल सरकार ने 100 रुपए से अधिक के भारतीय नोटों के प्रचलन पर रोक लगा दी है और इस फैसले को प्रदेश में तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया है।

क्या है पूरा मामला
नेपाली अखबार काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, सरकार ने लोगों से अपील की है कि वो अब 100 रुपए से ज्यादा के नोट यानी 200, 500 और 2000 रुपए का नोट न रखें। यानी नेपाल में अब 100 रुपए तक के ही भारतीय नोट मान्य होंगे। आपको बता दें कि भारत में जब नोटबंदी हुई थी, तब नेपाल में बड़ी मात्रा में 500 और 2000 के पुराने नोट थे। जिसके कारण वो नोट वहां पर ही अटक गए थे। इसी समस्या को देखते हुए नेपाल में अब इन नोटों के इस्तेमाल पर ही रोक लगा दी है। यानी अब सिर्फ 100 रुपए के भारतीय नोट को ही नेपाल में कारोबार एवं अन्य चीजों के लिए स्वीकार किया जा सकेगा।

भारत में काम करने वाले नेपाली नागरिक भी होंगे प्रभावित
नेपाल सरकार के फैसले से वहां जाने वाले लाखों भारतीय पर्यटकों और भारत में काम करने वाले नेपाली नागरिकों पर असर पड़ेगा। साल 2020 में करीब 20 लाख पर्यटकों के नेपाल पहुंचने का अनुमान है। इनमें ज्यादातर भारतीय शामिल होंगे।
बता दें कि 8 नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद जब भारत सरकार ने नए जोट जारी किए थे उस वक्त नेपाल सरकार ने अपने नागरिकों से नए भारतीय नोटों के बारे में स्थिति साफ नहीं थी। ऐसे में दो साल से वहां नए भारतीय नोट चल रहे थे।

 

 

बीबीसी के मुताबिक, एक बार नेपाल के केंद्रीय बैंक ने ये कहा था कि उनके पास भारत की करीब आठ करोड़ रुपए मूल्य के पुराने नोट हैं।