सिरसा के डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह सुनरिया जेल में कैद हैं। जेल की सजा काटन रहे कैदी नंबर 8647 यानी राम रहीम ने जेल में रहते हुए 18000 रुपए कमा लिए हैं। राम रहीम ने सब्जी उगाकर यह पैसे कमाए हैं लेकिन बदले में उसने अपना 15 किलो वजन भी घटाया है। रेप और हत्या के आरोप में जेल काट रहे राम रहीम जेल में बाबा के नाम से मशहूर है।
गुरप्रीत राम रहीम ने डेरे पर अपना पचासवां जन्मदिन धूमधाम से मनाया था इसके बाद साल 2017 में 25 अगस्त को गिरफ्तार कर 20 साल के लिए जेल भेज दिया गया। पंचकूला में सीबीआई अदालत ने यह सजा सुनाई थी।
राम रहीम को जेल की सजा सुनाए जाने के बाद सुनरिया जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। जेल की सुरक्षा में पैरा मिलिट्री को भी तैनात किया गया है। खबरों के मुताबिक राम रहीम को आम कैदियों से दूर तीन कैदियों के साथ रखा गया है। यहां राम रहीम को कड़ी निगरानी में रखा गया है। एक अधिकारी का कहना है कि पहली चुनौति बाबा को मीडिया से दूर रखने की थी जो हमेशा बाबा के जेल में बिता समय के बारे में अपडेट मांगते थे।
[bc_video video_id=”5802436218001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
जेल के अधिकारियों के कहना है कि पहले गुरमीत राम रहीम को जेल में काफी परेशानी हो रही थी और वह अक्सर बीमार होने के शिकायत करता था।लेकिन अब वह धीरे-धीरे इस माहौल के साथ समांजस्य बिठा लिया है। पहले गुरमीत राम रहीम को जेल में काफी गर्मी की शिकायत थी। उसके लिए गर्मी काटनी मुश्किल थी लेकिन अब उसके लिए हालात सामान्य है। गुरमीत को 40 रुपए प्रतिदिन पारिश्रामिक के रूप में दिए जाते हैं। गुरमीत ने जेल में काम के बदले 18 हजार रुपए से ज्यादा की कमाई की है।