भारत को मिसाइल टेक्नॉलोजी कंट्रोल रिजीम (MTCR) में एंट्री मिल गई है। विदेश सचिव एस जयशंकर ने सोमवार (27 जून) को इस डील पर साइन कर दिए। MTCR उन चार बड़े संगठनों में से एक है जिसका भारत हिस्सा बनना चाहता था। अब भारत की निगाहें NSG, Australia Group और Wassenaar Arrangement पर टिकी हैं।

MTCR: जहां चीन को नहीं मिली एंट्री, वहां पहुंचाा भारत, NSG जाने का यहां से खुल सकता है रास्ता

MTCR में एंट्री के लिए भारत की तरफ से प्रयास कोई नया नहीं था, बल्कि इसके लिए 2008 से कोशिश जारी थी। अप्रैल 2015 में यूएस ने भारत का साथ देने का वादा किया था, पर तब इटली की वजह से मामला अटक गया। दरअसल इटली के दो मरीन सल्वातोरे गिरोने और मासीमिलियानो लातोरे पर 2012 में केरल के तट के निकट दो भारतीय मछुआरों की हत्या का आरोप था।

MTCR में भारत: एंट्री के बाद मिलेंगे ये 4 फायदे, जानिए

लातोरे 2014 में इटली वापस आ गया था, जबकि गिरोने नई दिल्ली स्थित भारतीय दूतावास में था। इसी पर इटली नाराज था। लगभग 4 साल की सजा के बाद मई 2016 में गिरोने को भी इटली भेज दिया गया। भारत के इस कदम से इटली ने भारत का समर्थन करने का फैसला कर लिया।

MTCR में भारत की एंट्री, TWITTER पर NARENDRA MODI की कुछ इस तरह हो रही तारीफ

India, US, Missile Technology Control Regime, MTCR, India to join MTCR, namogetsmtcr, namo on twitter, Missile technology,Nuclear Suppliers Group, NSG, Barack Obama, Obama, US president Barack Obama, Indo-US, India-US, US-India, India-US toes, Indo-US relationship, india news
(Source: Twitter)

इसके बाद भारत को ग्रुप में लेने की एप्लीकेशन बिना किसी विरोध के स्वीकार कर ली गई। इसके बाद ‘silent procedure’ चलाया गया। इस प्रोसेस में 10 दिन तक अगर कोई सदस्य एप्लीकेशन देने वाले देश का विरोध नहीं करता है तो उसे शामिल कर लिया जाता है। भारत के मामले में किसी ने विरोध नहीं जताया और उसे मई के अंत में MTCR में एंट्री मिल गई।

MTCR में आधिकारिक रूप से शामिल हुआ भारत, जानिए इससे जुड़े 6 INTERESTING FACTS

MTCR, MTCR membership, MTCR membership india, MTCR full membership , mtcr members, mtcr members, mtcr member countries, mtcr news, mtcr India, PM modi, NDA govt, latest news, mtcr latest news, Jansatta.com. Jansatta
भारत Missile Technology Control Regime (MTCR) का सदस्‍य बन गया है। चीन और कुछ अन्‍य देशों के कड़े विरोध की वजह से NSG में जगह बना पाने में नाकाम भारत को MTCR से कई फायदे होंगे।