Haryana, Maharashtra Elections Exit Poll Results 2019: महाराष्ट्र में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनने की संभावना है, जबकि हरियाणा में फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के आसार हैं। दोनों ही राज्यों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने की उम्मीद है। ये बातें सोमवार (21 अक्टूबर, 2019) शाम दोनों सूबों में मतदान के चंद देर जारी हुए एग्जिट पोल्स में सामने आईं।

ABP News-C Voter के पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन (NDA) की सरकार बन सकती है। बीजेपी अपने दम पर भी बहुमत हासिल कर सकती है। कांग्रेस-एनसीपी साथ आकर भी कोई खास टक्कर नहीं दे पाएगी।

Maharashtra, Haryana Elections Exit Poll Results 2019 News Updates

बाकी चैनल्स/कंपनियों के पोल्स का ब्यौरा नीचे अपडेट्स सेक्शन में देखें। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि इन एग्जिट पोल्स में जिस पार्टी के जीतने की संभावना व्यक्त की गई है, वह जीते ही। पूर्व में कई एग्जिट पोल्स गलत भी साबित हुए हैं।

Maharashtra, Haryana exit poll results 2019: Read Here

Live Blog

21:31 (IST)21 Oct 2019
पोल ऑफ पोल्स में क्या निकला?

NDTV के Poll of Polls (विभिन्न एग्जिट पोल्स के एक संयुक्त पोल में - निचोड़) में 288 विस सीटों वाले महाराष्ट्र में एनडीए (बीजेपी + शिवसेना) को 211 सीटें मिलने की संभावना जताई गई, जबकि Congress और NCP के गठबंधन को महज 64 सीटें मिलने की उम्मीद है। महाराष्ट्र विस में किसी भी दल को बहुमत के लिए 145 सीटें चाहिए।

वहीं, हरियाणा में बीजेपी 90 विधानसभा सीटों में से 66 पर जीत हासिल कर सकती है और कांग्रेस के खाते में महज 14 सीटें आने की बात कही जा रही है। बहुमत के लिए इस सूबे में किसी भी दल को कुल 46 सीटों की जरूरत होगी। हालांकि, जरूरी नहीं है कि ये एग्जिट पोल्स सही ही साबित हों, क्योंकि पूर्व में ये कई बार गलत भी साबित हो चुके हैं।

21:26 (IST)21 Oct 2019
हरियाणा चुनाव 2019ः क्या कहते हैं चुनावी एग्जिट पोल्स? देखें टेबल

21:25 (IST)21 Oct 2019
हरियाणा में कांग्रेस को सिर्फ 1 का नुकसान, महाराष्ट्र में UPA गंवा सकती है 19 सीटें!

महाराष्ट्र और हरियाणा में इस बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA की सरकार बन सकती है। ये आसार सोमवार (21 अक्टूबर, 2019) को इन दोनों सूबों में मतदान के चंद देर बाद जारी किए गए एग्जिट पोल्स में सामने नजर...पढ़ें पूरी खबर।

20:04 (IST)21 Oct 2019
कब आएंगे चुनावी नतीजे?

महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुके हैं। महाराष्ट्र में सत्ताधारी बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को सत्ता में वापसी के आसार हैं तो विपक्षी कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को उम्मीद है कि बीजेपी-शिवसेना को हराकर फिर से राज्य में सरकार बनाएंगे। हालांकि, इसका फैसला 24 अक्टूबर को होगा, जब वोटों की गिनती होगी।

19:50 (IST)21 Oct 2019
महाराष्ट्रः ये हैं पोल्स ऑफ पोल्स

News X - POLSTRAT

NDA - 188-200
UPA - 74-89
Others - 6-10

ABP Majha Voter

NDA - 192-216
UPA - 55-81
Others - 4-21

News 24-Times Now

NDA - 230
UPA - 48
Others - 10

ABP News C Voter

NDA - 204
UPA - 69
Others - 15

19:16 (IST)21 Oct 2019
गलत भी हो सकते हैं एग्जिट पोल्स!

हालांकि, यह जरूरी नहीं कि एग्जिट पोल्स में जिस पार्टी के जीतने की संभावना व्यक्त की जाए, वह जीते ही। पूर्व में कई एग्जिट पोल्स गलत भी साबित हुए हैं।

18:44 (IST)21 Oct 2019
महाराष्ट्र में NDA बना रही सरकार!

बीजेपी+ - 46%
कांग्रेस+ - 37%
बाकी दल- 17%

18:11 (IST)21 Oct 2019
शाम 5 बजे तक कहां कितने डले वोट?


महाराष्ट्र और हरियाणा में 2019 के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया है। शाम छह बजे वोटिंग संपन्न हुई। आंकड़ों के हवाले से टीवी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि शाम पांच बजे तक महाराष्ट्र में 54.53 फीसदी और हरियाणा में 60.36 प्रतिशत वोट डले।

17:47 (IST)21 Oct 2019
हरियाणाः इन हस्तियों का भाग्य वोटरों के हाथ

उधर, 90 विस सीटों वाले हरियाणा में भी सोमवार सुबह वोटिंग शुरू हुई। अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से 105 महिलाओं सहित 1,169 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावी मैदान में प्रमुख हस्तियों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और इनेलो के अभय सिंह चौटाला हैं। खट्टर के नेतृत्व में बीजेपी ने 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जबकि कांग्रेस राज्य में वापसी करने की उम्मीद कर रही है।

17:45 (IST)21 Oct 2019
शिवसेना चीफ के बेटे पहली बार चुनावी मैदान में

महाराष्ट्र में विधान सभा की 288 सीटें हैं। शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे (29) भी मुंबई के वर्ली से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। सूबे में बीजेपी ने 164 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जिसमें छोटे सहयोगी दल भी हैं। ये पार्टियां कमल चुनाव चिह्न के तहत चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, सहयोगी शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने 147 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि, सहयोगी राकांपा ने 121 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

17:28 (IST)21 Oct 2019
महाराष्ट्र में कुछ ऐसी है तस्वीर

महाराष्ट्र में विधान सभा की 288 सीटें हैं। चुनाव मैदान में 235 महिलाओं समेत कुल 3,237 कैंडिडेट्स हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व सीएम और कांग्रेसी नेता अशोक चव्हाण और पृथ्वीराज चव्हाण हैं। फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से, अशोक चव्हाण और पृथ्वीराज चव्हाण क्रमश: नांदेड़ जिले की भोकार व सतारा जिले की कराद दक्षिण सीट से लड़ रहे हैं।

17:00 (IST)21 Oct 2019
शाम 4 बजे तक कहां कितने पड़े वोट? जानिए

महाराष्ट्र और हरियाणा में वोटिंग लगभग खत्म पर है। मतदान के लिए महज एक घंटा शेष है। शाम चार बजे तक महाराष्ट्र में जहां 43.84 फीसदी वोट पड़े, वहीं हरियाणा में 50.98 प्रतिशत लोगों ने अपने मतों का इस्तेमाल किया।

16:45 (IST)21 Oct 2019
हुड्डा ने परिजन संग डाला वोट

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सोमवार को परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने इसके बाद प्रदेश की सत्ता में पार्टी की वापसी का भरोसा जताया। दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हुड्डा और उनके परिवार के लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल करने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना की। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी आशा हुड्डा, पुत्र और पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और बहू श्वेता मिर्धा थीं। हुड्डा, प्रदेश के गढ़ी साम्पला किलोई से विधायक हैं।

16:17 (IST)21 Oct 2019
महाराष्ट्र, हरियाणा में विस चुनाव के लिए वोटिंग जारी

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव के तहत सोमवार को मतदान फिलहाल जारी है। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। इन दो राज्यों के अलावा 18 राज्यों में दो लोकसभा सीटों और 51 विधानसभा सीटों पर भी आज उप-चुनाव के लिए भी मतदान फिलहाल जारी है। वोटिंग शाम छह बजे तक चलेगी।