डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार के दो मामलों में सोमवार को विशेष सीबीआई अदालत ने 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने कहा कि डेरा प्रमुख ने ‘जानवरो’ की तरह सुलूक किया और यहां तक कि अपनी ‘भक्त’ साध्वियों को भी नहीं छोड़ा। मीडिया के अनुसार जब अदालत का फैसला पढ़ा गया तो राम रहीम रो पड़े और हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाई। पहले सतर्क रहे प्रशासन के चलते सजा सुनाए जाने के बाद कहीं से हिंसा की खबर नहीं है। दोषी करार दिए जाने के बाद पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर हिंसा हुई थी जिसमें कम से कम 38 लोग मारे गए थे।
TAPE 1: The cave of carnal sin: 90% of 300 Sadhvis raped. Watch Beant Singh, as he lifts the veil on the cave of carnal sins #RamRahimTapes pic.twitter.com/o7iZABZPoE
— TIMES NOW (@TimesNow) August 28, 2017
इधर बाबा से जुड़े रहे कई लोग एक के बाद एक सामने आ रहे हैं और बाबा के काले कारनामों से पर्दा उठा रहे हैं। कई सालों तक बाबा की सुरक्षा में लगे रहे बेअंत सिंह ने एक चैनल पर आकर गुरमीत राम रहीम को पोल खोलकर रख दी। बेअंत सिंह ने चैनल पर बोलते हुए राम रहीम के कई काले कारनामों का जिक्र किया। बेअंत सिंह ने कहा कि,” मैं बेअंत सिंह मैं आपको बताना चाहता हूं, जब मैं उसकी सिक्यूरिटी करता था तब माउंट आबू एक टैंट लगा हुआ था। जब सत्संग के लिए जाते थे तो रास्ते में टैंट लगाते थे। वहां एक 16-17 साल की लड़की इसने बुलाई और उसके साथ इसने रेप किया। ये 1996-97 की बात में कर रहा हूं। डेरे में गुफा में जब मेरी ड्यूटी रहती थी वहां लड़कियां इसकी गुफा में आती थी और रात भर इसके साथ रहती है। मैंने दूसरो के साथ इस बात का जिक्र किया तो उन्होंने नहीं माना, लेकिन माऊंट आबू में जब मैंने खुद 16-17 साल की लड़की के साथ इसके साथ देखा तब मेरा विश्वास टूट गया, वो लड़की अब भी डेरे में मौजूद है मैं उसका नाम नहीं लेना चाहता, जरूरत पड़ने पर ले भी सकता हूं। इसने करीब 200-250 से ज्यादा लड़कियों के साथ इसने रेप किया है।” वैसे बेअंत सिंह अकेले नहीं हैं जिन्होंने कैमरे पर राम रहीम की कारनामों का खुलासा किया है इससे पहले राम रहीम के ड्राइवर रहे खट्टा सिंह भी इसी तरह के बाते कैमरे पर बोल चुके हैं।

