दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन सर्च इंजन कंपनी गूगल आज अपना 17वां जन्मदिन मना रहा है। गूगल ने अपना डोमेन गूगल डॉट कॉम (google.com) 15 सितंबर 1997 को पंजीकृत करवाया था, लेकिन कंपनी 2005 से अपना जन्मदिन 27 सितंबर को मनाती है।

1998 में गूगल ने अपना पहला डूडल ‘बर्निंग मैन फेस्टिवल’ बनाया था। इसके बाद मई 2012 में गूगल ने अपने डूडल को नया रूप दिया। वर्तमान में गूगल कई ऐसी तकनीकों पर काम कर रहा है जो भविष्य में प्रौद्योगिकी की दुनिया में नए आयाम स्थापित करेंगे।

गूगल ने इसके पहले अपने जन्मदिन की तारीख कई बार बदली है। 4 सितंबर 1998 को बनी इस कंपनी ने सितंबर महीने के कई दिनों को अपने जन्मदिन के तौर पर चुना था। 4, 7, 15, 26 सितंबर के बाद आखिरकार 2005 में गूगल ने 27 सितंबर को अपना जन्मदिन तय कर लिया। 2005 के बाद से हर 27 सितंबर को गूगल होम पेज पर आकर्षक डूडल बनाता आया है।