अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल से गिरफ्तार किया गया है। भारतीय एजेंसियों के प्रयासों के बाद भगोड़े गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों की एक टीम उसे भारत ला रही है। पिछले साल सेनेगल में उसे जमानत मिल गई थी और वह दक्षिण अफ्रीका भाग गया था। जहां वह बड़े समय तक ड्रग तस्करी और जबरन वसूली रैकेट में का संचालन कर रहा था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक पुलिस की टीम और जांच एजेंसी के अधिकारी फिलहाल उसे वापस लाने के लिए सेनेगल में हैं। उसके प्रत्यर्पण की औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पुजारी कर्नाटक समेत देश के अलग अलग हिस्सों में दर्जन उगाही और हत्या सहित कई मामलों में वांछित था। वह 15 साल से फरार चल रहा था।

बता दें कि जुर्म की अपनी अलग कंपनी खोलने से पहले वो छोटा राजन का शार्प शूटर था। उसने फरार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के लिए भी काम किया है। पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर पर 200 से ज्यादा मामले हैं। बीते साल गिरफ्तारी के बाद भारतीय अधिकारियों की उसके प्रर्त्यिपत करने की कोशिश विफल रही थी। एक स्थानीय अदालत ने उसे जमानत दे दी थी।

ऐसे फंसा फंदे में

इंडियन इंटेलिजेंस के सूत्रों ने बताया कि रवि पुजारी एंथनी फर्नांडीस नाम से अपनी नकली पहचान के साथ छिपा हुआ था। गिरफ्तारी के वक्त उसके पास बुर्किना फासो का पासपोर्ट था। अधिकारियों को उसने पासपोर्ट दिखाया लेकिन उसका फर्जीवाड़ा सामने आ गया। भारतीय बाहरी खुफिया एजेंसी ने सूचना दी थी जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका और सेनेगल पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर एक गांव से उसे पकड़ा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, सेनेगल से उसके साथ आ रहे हैं। अभी पेरिस में हैं। (हम) एयर फ्रांस की उड़ान से आ रहे हैं और आधी रात तक वहां (भारत) पहुंच जाएंगे।’’