Express Governance Awards updates: इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप ने देशभर के चुनिंदा 16 जिलाधिकारियों को सम्मानित किया है जिन्होंने कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, ग्रामीण विकास, कौशल विकास और इनोवेशन समेत 16 श्रेणियों में उत्कृष्ट काम किए हैं। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इन जिलाधिकारियों को ‘द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस द्विवार्षिक कार्यक्रम में केंद्र सरकार के पांच मंत्री विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे जिन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इंडियन एक्स्प्रेस ग्रुप को इस कार्यक्रम और सम्मान के लिए बधाई दी। उन्होंने जिलाधिकारियों के संबंध में कहा कि जिलों के जिलाधिकारी अब सुशासन का अर्थ बन गए हैं।
इस कड़ी में पहला अवॉर्ड साउथ सिक्किम के जिलाधिकारी राजकुमार यादव को दिया गया। उन्होंने यहां के प्राइमरी स्कूलों के हालात बदलने के लिए काफी काम किया है। उन्होंने यहां डीएएवी प्रोग्राम शुरु किया और इसके अंतर्गत छह स्कूलों का कायाकल्प किया। वहीं, कृषि के क्षेत्र में महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के जिलाधिकारी प्रशांत भोलानाथ नरनावड़े को ‘द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और एक्सप्रेस ग्रुप के चेयरमैन विवेक गोयनका ने साझा तौर पर दिया।
महिला विकास के क्षेत्र में मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के जिलाधिकारी आशीष सक्सेना को ‘द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और एक्सप्रेस ग्रुप के चेयरमैन विवेक गोयनका ने संयुक्त रूप से दिया।
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के अलावा, खाद्य, उपभोक्ता एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान, कानून एवं सूचना तकनीकि मंत्री रविशंकर प्रसाद, रेल मंत्री पीयूष गोयल और पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे।
24 राज्यों के 84 जिलों से कुल 249 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 16 को विजेता चुना गया है। देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आर एम लोढ़ा की अगुवाई वाले प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल ने इनका चयन किया है। इस निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष और देश के प्रथम मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्ला, अमेरिका और चीन में भारत की पूर्व राजदूत व 2009 से 2011 तक भारत की विदेश सचिव रह चुकीं निरूपमा राव और पूर्व कैबिनेट सचिव केएम चंद्रशेखर भी शामिल रहे हैं। केपीएमजी इन अवार्ड्स का नॉलेज पार्टनर है।

Highlights
'द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड' से सम्मानित सभी 16 जिलाधिकारी
नक्सल प्रभावित जिले में गवर्नेंस के क्षेत्र में आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी के जिलाधिकारी कार्तिकेय मिश्रा को सम्मानित किया गया है।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आंध्र प्रदेश के जगतियाल के जिलाधिकारी डॉ. ए शरथ को सम्मानित किया गया है।
केंद्रीय योजनाओं को सही तरीके से लागू करने और उसे जनोपयोगी बनाने के क्षेत्र में तमिलनाडु के तिरुनेवेल्ली के जिलाधिकारी संदीप नंदूड़ी को सम्मानित किया गया है।
टेक्नोलॉजी इम्प्लिमेंटेशन के क्षेत्र में नवी मुंबई के जिलाधिकारी तुकाराम मुंधे को सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया।
कम्यूनिटी इन्वॉलमेंट के क्षेत्र में महाराष्ट्र के अकोला के जिलाधिकारी आस्तिक कुमार पांडेय को सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और एक्सप्रेस ग्रुप के चेयरमैन विवेक गोयनका ने दिया।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में कर्नाटक के बीजापुर जिले के जिलाधिकारी अय्याज तम्बोली को 'द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और एक्सप्रेस ग्रुप के चेयरमैन विवेक गोयनका ने साझा तौर पर दिया।
स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले के जिलाधिकारी कार्तिकेय मिश्रा को 'द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और एक्सप्रेस ग्रुप के चेयरमैन विवेक गोयनका ने दिया।
महिला विकास के क्षेत्र में मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के जिलाधिकारी आशीष सक्सेना को 'द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और एक्सप्रेस ग्रुप के चेयरमैन विवेक गोयनका ने संयुक्त रूप से दिया।
बाल विकास के क्षेत्र में डॉ. माधवी खोरे छावड़े को 'द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। '
समाज कल्याण के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के जिलाधिकारी रहे राकेश कंवर को 'द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और एक्सप्रेस ग्रुप के चेयरमैन विवेक गोयनका ने दिया।
सौर ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में आंध्र प्रदेश का वाइजागनगरम जिले के जिलाधिकारी विवेक यादव को 'द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड' सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सरकारी दफ्तरों में वैकल्पिक ऊर्जा के साधनों का न केवल उपयोग किया बल्कि उसके प्रसार के लिए अतुलनीय कार्य किया।
कृषि के क्षेत्र में महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के जिलाधिकारी प्रशांत भोलानाथ नरनावड़े को 'द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और एक्सप्रेस ग्रुप के चेयरमैन विवेक गोयनका ने साझा तौर पर दिया।
नार्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट्स कैटगरी में दक्षिण सिक्किम के जिला अधिकारी राज कुमार यादव को 'द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड' से सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र शर्मा ने इस बात पर खुशी जताई कि अधिकांश अवार्ड प्राप्तकर्ता युवा हैं और 2009 और 2010 बेच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में प्रशासनिक कार्यों में आ रही बाधाओं पर भी प्रकाश डाला।
डेबो ना, नेबो ना अभियान के लिए उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। इन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया था।
इन्क्लूसिव इनोवेशन के क्षेत्र में गुजरात के वलसाड के जिलाधिकारी सी आर खरसन को सम्मानित किया गया है।
इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक गोयनका संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि EIGAwards नई कहानियों को सामने लाने का नया जरिया है।
कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि पहुंच रहे हैं। जितेंद्र सिंह, रविशंकर प्रसाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। राजकमल झा ने कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है।