दिल्ली से फैजाबाद जा रही दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रेन रविवार रात गढ़मुक्तेश्वर में ब्रजघाट के पास दो हिस्सों में बंट गई, जि कारण ट्रेन के पीछे के 8 डब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में जहां कई लोग घायल हो गए तो कई हजारों यात्रियों की यात्रा बाधित हो गई। इतना ही नहीं घटना के तुरंत बाद घटना के बाद से दिल्ली-लखनऊ रूट बंद भी हो गया, जिससे दुर्घटना के कारण रेलवे ट्रैक भी काफी देर के लिए बाधित हो गया। हालांकि मुरादाबाद से राहत ट्रेन घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है। हादसे में घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा रात 9 बजकर पांच मिनट हुआ। रेलवे ने कहा है कि अभी किसी के घायल होने की खबर नहीं है और इस रूट की ट्रेनों को अन्य मार्गों से भेजे जाने की कोशिश की जा रही है।
घटना शाम साढ़े छह बजे चलकर अगले दिन सुबह सात बजकर 20 मिनट पर फैजाबाद पहुंचने वाली ट्रेन रात आठ बजे हापुड़ पहुंची थी। यहां से चलने के बाद इसका ठहराव मुरादाबाद में ही होता है। इसी बीच रात करीब रात 9 बजे गढ़मुक्तेश्वर से आगे ब्रजघाट गंगा पुल से पहले ट्रेन जोरदार आवाज के साथ दो हिस्सों में बंट गई।
पीछे के 8 डब्बे पटरी से उतर गए और दाहिनी ओर तिरछे हो गए। इनमें तीन डब्बे एसी के और दो जनरल हैं। जोरदार आवाज के कारण यात्री दहशत में आ गए। इनमें डब्बों में सवार कई यात्रियों को चोट आई है।
Traffic on both up and down line on Delhi-Moradabad section is affected: Anil Saxena,ADG Railway on train derailment pic.twitter.com/Hkvwuor7un
— ANI (@ANI_news) 1 May 2016
सूचना मिलते ही स्थानीय रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचा। उधर, रेल मंडल मुख्यालय मुरादाबाद पर सूचना पहुंचते ही हड़कंप मच गया। तत्कला राहत ट्रेन घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई जो समाचार लिखे जाने तक नहीं पहुंच पाई थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा था।