अर्थशास्त्री राजीव कुमार को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष (वाइस चेयरमैन) चुना गया है। यह फैसला 5 अगस्त को हुआ। इससे पहले इस पद पर अरविंद पनगढ़िया थे। उन्होंने 1 अगस्त को नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 31 अगस्त तक अरविंद पद पर रहेंगे उसके बाद राजीव कुमार पदभार संभालेंगे। नीति आयोग के कार्यों से फ्री होने के बाद अरविंद अमेरिका चले जाएंगे जहां पर वे कोलम्बिया विश्वविद्यालय में छात्रों को इकॉनोमिक्स पढ़ाएंगे। उन्होंने बताया था कि विश्वविद्यालय ने उनकी लीव बढ़ाने से इंकार कर दिया है। राजीव कुमार का नाम अरविंद के इस्तीफे के बाद से लोगों ने दिमाग में था।
कौन हैं राजीव कुमार: उन्होंने अर्थशास्त्र में ऑक्सफोर्ड से D.Phil. (पीएचडी) की है। वह ICRIER के डायरेक्टर रह चुके हैं। उन्होने एशियन डेवेलपमेंट बैंक में भी काम किया है। फिलहाल वह वित्तीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन समिति में हैं।