बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जारी किए गए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में एनडीए की सरकार का अनुमान जताया गया है। बुधवार को जारी किए गए एग्जिट पोल्स के बाद एक बार फिर से इस बात पर बहस शुरू हो गई है कि इन अनुमानों में जानबूझकर विपक्षी दलों को हारता हुआ दिखाया जाता है। आइए नजर डालते हैं कि पिछले पांच चुनावों के परिणाम पर और जानने की कोशिश करते हैं कि इस बहस में कितना दम है?

लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल्स और परिणाम

लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले जारी किए गए एग्जिट पोल्स में बीजेपी और एनडीए को बंपर बढ़त दिखाई गई थी। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में इस बात का अनुमान जताया गया था कि बीजेपी ने सिर्फ अपने दम पर सत्ता में वापसी करेगी बल्कि वह पहले से ज्यादा सीटें जीतेगी लेकिन जब अनुमान जारी हुए तो बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। एनडीए को बहुमत तो मिला लेकिन उसे 2019 चुनाव के मुकाबले नुकसान उठाना पड़ा। दूसरी तरफ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने चुनाव में पहले से बेहतर प्रदर्शन किया।

क्रम संख्याएग्जिट पोलएनडीएइंडियाअन्य
1Axis-My India361 – 401131-1668-20
2C Voter353-383152-1828-12
3Today’s Chanakya400 ± 15107 ± 1136 ± 9
4Matrize360±8126±830
लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम29223318

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल्स और परिणाम

इस साल की शुरुआत में राजधानी नई दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले जारी किए गए कुछ एग्जिट पोल्स में बीजेपी की सरकार का अनुमान जताया गया था जबकि कुछ एग्जिट पोल्स में बीजेपी और आम आदमी पार्टी की सरकार का अनुमान जताया गया था। जब दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की जबकि दो चुनावों से पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली आप को सत्ता से बाहर जाना पड़ा।

क्रम संख्याएग्जिट पोल आपबीजेपीकांग्रेस
1Axis-My India15-2545-550-1
2Today’s Chanakya13–2545-570–1
3Chanakya Strategies25-2839-442-3
4Matrize32-3735-400-1
P-Marq21–3139-490–1
दिल्ली चुनाव परिणाम22480

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल्स और परिणाम

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर साल 2024 में विधानसभा चुनाव हुआ। इस चुनाव में कुछ कुछ एग्जिट पोल्स ने एनडीए तो कुछ ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में अपने अनुमान जताए। कुछ एग्जिट पोल्स में दोनों ही गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान जताया गया। हालांकि जब चुनाव परिणाम घोषित किए गए तो झारखंड में एनडीए को एक बार फिर से निराशा का सामना करना पड़ा। राज्य में 56 सीटें जीतकर इंडिया गठबंधन ने जीत हासिल की।

क्रम संख्याएग्जिट पोलNDAइंडियाजेकेएलम
1Axis-My India17-2749-591-4
2Chanakya Strategies45–5035–383–5
3P Marq31–4037–476–8
4JVC40-4430-401
झारखंड विधानभा चुनाव परिणाम24561

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल्स और परिणाम

साल 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए ने बाजी मारी। इस चुनाव से पहले जारी किए गए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में एनडीए के पक्ष में अनुमान जताया गया था। इन एग्जिट पोल्स का एक पहलू ये भी है कि ज्यादातर पोल्स में इंडिया गठबंधन को सम्मानजनक सीटों का अनुमान जताया गया था लेकिन जब आंकड़े आए तो इंडिया गठबंझन को महज 50 विधानसभा सीटों से संतोष करना पड़ा।

क्रम संख्याएग्जिट पोलNDAइंडियाअन्य
1Axis-My India178-20082-1026-12
2P-MARQ147-157106-1462-8
3People’s Pulse175-19585-1127-12
4Matrize150-170110-1308-10
5Lokshahi-Marathi Rudra148-162105-12018-23
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम234504

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल्स और परिणाम

साल 2024 में हुए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम में ज्यादातर एक्जिट पोल्स ने नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त का अनुमान जताया था। जब चुनाव परिणाम घोषित किए गए तो यह अनुमान सही साबित हुआ। राज्य में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन को 49 सीटें मिलीं जबकि बीजेपी को 29 सीटों से संतोष करना पड़ा।

क्रम संख्याएग्जिट पोलBJPNC+PDP
1Axis-My India24-3435-454-6
2C Voter27-3240-486-12
3Peoples Pulse23-2746-507-11
4Gulistan News28-3031-365-7
5जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम29499

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल्स और परिणाम

हरियाणा विधानसभा चुनाव 20204 को लेकर ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का अनुमान जताया था। कांग्रेस भी एग्जिट पोल्स के अनुमान से उत्साहित थी लेकिन जब विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित कि गए तो नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की और कांग्रेस को 37 सीटों से संंतोष करना पड़ा।

क्रम संख्याएग्जिट पोलबीजेपीकांग्रेस
1Axis-My India18-2853-65
2Matrize18-2455-62
3C Voter20-2850-58
4People’s Insight5331
हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम4837

निष्कर्ष: इस साल और पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों पर बेस्ड इन एग्जिट पोल्स के अध्ययन पर रही निष्कर्ष सामने आता है कि एग्जिट पोल्स हर बार बीजेपी के पक्ष में अनुमान नहीं जताते। हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और झारखंड विधानसभा चुनाव इसका उदाहरण है। एग्जिट पोल्स कई बार गलत भी साबित होते है, ये हमने लोकसभा चुनाव 2024 में देखा। इन एग्जिट पोल्स के अध्ययन से यह भी पता चलता है कि एक ही चुनाव को लेकर अलग-अलग एजेंसियों के अलग-अलग अनुमान हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Elections Exit Poll: बिहार 2020 चुनाव में एग्जिट पोल्स ने क्या बताया था, असल नतीजे कितने अलग?