झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने देवघर में भगदड़ मचने से 11 लोगों के मारे जाने पर आज गहरा शोक प्रकट किया।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराए जाने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
बयान में कहा गया है कि गृह सचिव एन एन पांडे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस एन प्रधान और अन्य अधिकारी बचाव अभियान और 30 से अधिक लोगों के उपचार की देखरेख कर रहे हैं।
देवघर के जिला उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि श्रद्धालु एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे, जिसके कारण सुबह करीब चार बजे भगदड़ मच गई। देवघर यहां से 350 किलोमीटर दूर है।
Also Read- झारखंड: देवघर मंदिर में भगदड़, 11 लोगों की मौत
पवित्र श्रावण मास का आज दूसरा सोमवार है। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु देवघर से करीब 108 किलोमीटर दूर बिहार के सुलतानपुर से जल लाने के बाद पूजा-अर्चना के लिए देवघर जाते हैं।
झारखंड के श्रम एवं रोजगार मंत्री राज पालीवाल सदर अस्पताल पहुंचे जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने देवघर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मृतकों के परिजन के लिए मुआवजे की घोषणा की जाएगी।’’
