आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को कायकर्ताओं ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। खान ओखला से विधायक हैं। प्रदर्शन के चलते सड़कों पर लंबा जाम लग गया और नागरिकों को दिक्कत हुई। इसे लेकर दिल्ली की जनता और आप कार्यकर्ताओं के बीच गर्मागर्म बहस भी हुई। इन्हीं में से एक युवती कार्यकर्ता पर बिफर पड़ी। उसे अपने किसी रिश्तेदार को देखने अस्पताल पहुंचना था, लेकिन जाम में गाड़ी फंस गई। गुस्से में लड़की ने कार्यकर्ता का कॉलर पकड़कर उसे झाड़ दिया। उसके गुस्से का वीडियो साेशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। युवती कार्यकर्ताओं पर चिल्लाते हुए कहती है, ‘यहां क्या हो रहा है, ये लोग बदतमीजी क्यों कर रहे हैं। आप लोग रोज इसी तरह ड्रामा करते हैं। क्या यही प्रदर्शन का तरीका है। एक एंबुलेंस फंसी हुई है। इस रोड को अभी क्लियर कराइए। आपको क्या लगता है कि आम आदमी बेवकूफ है। वे हमें क्यों परेशान कर रहे हैं। हमें हॉस्पिटल जाना है, रास्ता साफ कीजिए।’ इस पर आप कायकर्ता उनसे रास्ता बदलकर जाने को कहते हैं। जिसपर युवती कहती है कि उसकी गाड़ी को इस जाम से बाहर निकलवाए।
पूरे वीडियो में आप कार्यकर्ता अड़े नजर आते हैं और ताव में बोलते हैं कि ‘पुलिस से कहिए की गाड़ियां हटवाएं। उन्होंने हमारे विधायक को गिरफ्तार कर रखा है और आपको कोई चिंता ही नहीं है।’ इस पर लोगों से कार्यकर्ताओं की जुबानी जंग और तीखी हो जाती है। भीड़ से आवाज आती है, ‘हम हजारों लोग आप लोगों के एक विधायक की वजह से परेशानी झेलें।’ इस पर आप कायकर्ता ने कहा कि ‘यह तो होना ही था।’ आम आदमी और आम आदमी पार्टी के बीच की यह बहस सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख 34 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 5,200 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।
देखें वीडियो:
READ ALSO: ट्रेन में यौन उत्पीड़न के आरोप में BJP MLC गिरफ्तार, लड़की का आरोप- चुंबन लेकर साथ टॉयलेट चलने को कहा
पीछे से भीड़ भी युवती का साथ देते हुए कार्यकर्ताअों पर गुस्सा दिखाते हुए आवाज लगाती है कि ‘धरना करना है तो सड़क किनारे बैठो।’