कितना दर्दनाक होता है किसी महिला के साथ बलात्कार का हादसा हो जाना। इस हादसे को एक महिला ही ज्यादा अच्छे से समझ सकती है और उसके खिलाफ आवाज़ भी वही उठा सकती है।

हाल ही में दिल्ली में हुए कैब रेप ने एक बार फिर 16 दिसंबर की वह डरावनी रात याद दिला दी है। यूं तो दोनों हादसे अलग है लेकिन क्या आपको पता है जिस लड़की के साथ कैब रेप हुआ यह वही लड़की है जिसने ‘निर्भया कांड’ यानि 16 दिसंबर बलात्कार मामले का जमकर विरोध किया था।

लड़की के पिता ने इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में बताया कि उनकी बेटी 16 दिसंबर बलात्कार के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने जाया करती थी। यही नहीं खुद लड़की के पिता भी अपनी बेटी का साथ दिया करते थे।

पिता ने कहा ‘उनकी बेटी काफी बहादुर है, वह खुद तो जाती ही थी साथ ही अपने दोस्तों को भी निर्भया के लिए लड़ने के लिए आवाज़ उठाने कहा करती थी। मेरी बेटी जंतर-मंतर…इंडिया गेट सभी जगह प्रदर्शन में हिस्सा लिया करती थी’।

पिता की इन बातों से साफ झलकता है कि उनकी बेटी वाकई बहादुर और निडर है। निर्भया की तरह इस लड़की ने भी अपने बचाव के लिए जी-जान एक कर दी होगी।

कल जिसने दूसरे के इंसाफ के लिए आवाज़ उठाई थी आज उसी के इंसाफ के लिए आवाज़ उठ रहे हैं।