Important Days in December: दिसंबर महीना लोगों के लिए जश्न मनाने का महीना होता है, एक तरफ क्रिसमस का त्योहार आता है दूसरी तरफ 31 दिसंबर की पार्टी भी लोगों को उत्साहित करती है। इसके ऊपर कई जरूरी दिन भी दिसंबर में ही पड़ते हैं, ऐसे में इस महीने पर सभी की नजर टिकी रहती है। सबसे पहले आपको बताते हैं कि दिसंबर में कौन-कौन से दिन छुट्टी रहने वाली है-
सबसे पहले तो यह समझ लीजिए कि दिसंबर में पांच रविवार आने वाले हैं, यानी कि वो तो कनफॉर्म छुट्टियां रहने वाली हैं। 1, 7, 15, 22, 29 दिसंबर को रविवार पड़ रहा है, ऐसे में उन दिन लोगों को छुट्टी मिलने वाली है। इसके ऊपर क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर का है, वो भी छुट्टी का दिन रहेगा। इस बार बुधवार को क्रिसमस पड़ रही है। वहीं 31 दिसंबर को मंगलवार का दिन रहेगा, ऐसे में वो भी कई जगह छुट्टी का दिन बन सकता है।
बच्चों के लिए भी दिसंबर का महीना छुट्टियों का रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई राज्यों में सर्दी की छुट्टियां 25 दिसंबर से शुरू हो जाती हैं जो जनवरी के पहले हफ्ते तक जारी रहती हैं। कई बार प्रदूषण की वजह से भी दिसंबर में छुट्टियां ज्यादा रहती हैं। वैसे यह बात तो छुट्टियों की हुई, दिसंबर में कई जरूरी दिन भी हैं जिनके बारे में जानना जरूरी है-
| तारीख | दिन |
| 2 दिसंबर | राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस |
| 2 दिसंबर | अंतर्राष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस |
| 2 दिसंबर | विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस |
| 3 दिसंबर | विश्व दिव्यांग दिवस |
| 4 दिसंबर | भारतीय नौसेना दिवस |
| 5 दिसंबर | अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस |
| 5 दिसंबर | विश्व मृदा दिवस |
| 6 दिसंबर | बी.आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि |
| 6 दिसंबर | राष्ट्रीय माइक्रोवेव ओवन दिवस7 दिसंबर |
| 7 दिसंबर | सशस्त्र सेना झंडा दिवस |
| 7 दिसंबर | अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस |
| 8 दिसंबर | बोधि दिवस |
| 9 दिसंबर | अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस |
| 10 दिसंबर | मानवाधिकार दिवस |
| 10 दिसंबर | अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि |
| 11 दिसंबर | अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस |
| 11 दिसंबर | यूनिसेफ दिवस |
| 12 दिसंबर | सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस |
| 13 दिसंबर | राष्ट्रीय अश्व दिवस |
| 13 दिसंबर | अमेरिकी नेशनल गार्ड दिवस |
| 14 दिसंबर | राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस |
| 16 दिसंबर | विजय दिवस |
| 18 दिसंबर | भारत में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस |
| 18 दिसंबर | अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस |
| 19 दिसंबर | गोवा मुक्ति दिवस |
| 20 दिसंबर | अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस |
| 21 दिसंबर | ब्लू क्रिसमस |
| 21 दिसंबर | दिसंबर संक्रांति |
| 21 दिसंबर | विश्व साड़ी दिवस |
| 22 दिसंबर | राष्ट्रीय गणित दिवस |
| 23 दिसंबर | किसान दिवस |
| 24 दिसंबर | राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस |
| 24 दिसंबर | डीएमआरसी स्थापना दिवस |
| 24 दिसंबर | क्रिसमस की पूर्व संध्या |
| 25 दिसंबर | क्रिसमस दिवस |
| 25 दिसंबर | सुशासन दिवस (भारत) |
| 26 दिसंबर | वीर बल दिवस |
| 26 दिसंबर | बॉक्सिंग डे |
| 27 दिसंबर | अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस |
| 28 दिसंबर | रतन टाटा जन्मदिन |
| 29 दिसंबर | अंतर्राष्ट्रीय सेलो दिवस |
| 31 दिसंबर | नए साल की पूर्व संध्या |
