हैदराबाद से 31 साल की एक फिल्मी एक्ट्रेस को पकड़ा गया है। वह सोशल और डेटिंग साइट्स पर CUTY, 27, VYSHALI, 33 और SMILY, 31 नाम से लोगों को अपने जाल में फंसाती थी। पुलिस को उस महिला के बारे में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से पता चला था। वह इंजीनियर उस महिला के जाल में फंस चुका था। पुलिस ने बताया कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उस महिला की दोस्ती डेटिंग साइट से हुई थी। फिर एक दिन उस महिला ने लड़के को कहा कि वह मूवी देखना चाहती है। लड़के ने ऑनलाइन मूवी की टिकट बुक करवाकर उस महिला को ई-मेल के जरिए भेज दी। ई-मेल से मिली जानकारी के बाद महिला ने इंजीनियर का फेसबुक प्रोफाइल खोला और उसकी निजी जानकारी के साथ-साथ उसके परिवारवालों की फोटोज भी अपने पास सेव कर लीं।

वीडियो: 500, 1000 के नोट बदलवाने हैं? लोगों के पास आ रहीं ऐसी फ्रॉड काल्‍स

इसके बाद उसने इंजीनियर को धमकी देनी शुरू कर दी कि अगर वह उसको 3,500 रुपए नहीं देगा तो वह फोटोज को डेटिंग साइट पर अपलोड कर देगी। महिला से डरकर शख्स ने पैसे भेज दिए। लेकिन उसके बाद महिला ने फिर से धमकी देनी शुरू कर दी। दूसरी बार वह 50 हजार रुपए मांग रही थी। शख्स ने पैसों का इंतजाम करने के बहाने से कुछ दिन का वक्त मांगा।

लेकिन उसी बीच महिला ने एक दूसरे शख्स के परिवार के साथ उसके परिवार की भी कुछ फोटोज डेटिंग साइट पर डाल दी। इसपर शख्स ने साइबर क्राइम पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। तब जाकर महिला को पकड़ा जा सका।