हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पंचकूला में आयोजित गोपाष्टमी कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग की। इस दौरान गाय की महिमा का जमकर गुणगान किया। उन्होंने कहा कि गाय को किसी सरकारी मान्यता की जरूरत नहीं है, लिहाजा उसे राष्ट्र पशु घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि गौशाला ट्रस्ट को गायों के गोबर से गैस बनाने का प्लांट जल्द लगाना चाहिए।
इससे गौशाला को प्लांट से बिजली मिलने के साथ आसपास के इलाकों में भी इसकी सप्लाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि गौशाला में मौजूद 1200 गायों के गोबर से काफी बिजली पैदा हो सकती है।
गौरतलब है कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तो गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ा। लिहाजा अब वो दिन दूर नहीं कि देश के दूसरे गौप्रेमी भी गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग करेंगे।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि देश में गौ, गीता गायत्री की संस्कृति रही है। सनातन धर्म में गाय की पूजा की जाती है और गाय का दूध काफी सर्वोत्तम है। अभिमन्यु ने पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से चलाई जा रही लैब का भी दौरा किया और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
बता दें कि बीते कई महीनों ने देश के विभिन्न राज्यों के गौमास को प्रतिबंधित कर दिया गया है। क्योंकि न सिर्फ हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है बल्कि उसके दूध और गोवर से सभी जाति वर्गों के लोग लाभप्रद हो सकते हैं।
