भाजपा नेता स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्री के पद से हटाकर कपड़ा मंत्रालय का प्रमुख बना दिया गया है। इस बड़े बदलाव को देखकर ज्यादातर लोग हैरान हुए। सबने इसके पीछे के अपने-अपने नजरिए से कारण भी बताए। किसी का कहना है उनके विवादों में रहने के वजह से ऐसा हुआ। किसी ने कहा कि उनका स्वभाव बहुत रूखा है। स्मृति उन नेताओं में से हैं जिनपर कोई ना कोई नेता कुछ ना कुछ बोलता रहा है। ऐसे बयानों को लेकर वह काफी सुर्खियों में रहीं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बयान, जो उनके खिलाफ दिए गए-
कपड़ा मंत्रालय सौंपे जाने पर:
स्मृति को जिस दिन कपड़ा मंत्रालय सौंपा गया उस दिन उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर काफी जोक्स बने। जिनमें से, ‘आज फिर एक बेटी से किताब छीनकर उसे सिलाई मशीन थमा दी गई।’ जैसे काफी चर्चा में रहे। इसके अलावा JDU के अली अनवर ने तो यह तक कह दिया था कि स्मृति को यह मंत्रालय अपनी ‘बॉडी ढकने के लिए’ दिया गया है।
Read Also: कपड़ा मंत्रालय में स्मृति इरानी के पहले ऑर्डर से ही मची हलचल, नए दफ्तर में ऐसे बीता पहला दिन
वहीं, इससे पहले भी कई मौकों पर स्मृति को निशाना बनाया जा चुका है। देखिए किसने उनके बारे में क्या कहा थाः
संजय निरुपम: कांग्रेस के संजय निरुपम ने कहा था कि स्मृति को ठुमके लगाने चाहिए।
निलामोनी सेन डेका: असम के पूर्व मंत्री ने तो स्मृति को पीएम मोदी की दूसरी पत्नी तक कह दिया था।
शरद यादव: शरद यादव ने बहस के दौरान स्मृति से कहा था, ‘मैं जानता हूं कि तुम क्या हो।’
स्मृति के साथ विवादों का दामन यहीं तक का नहीं है। इसके अलावा बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी के ‘dear‘ बोलने का जब स्मृति ने विरोध जताया तो भी उन्हें काफी कुछ सुनना पड़ा। इसके अलावा खुद की डिग्री का विवाद, बर्खा दत्त से विवाद, हैदराबाद यूनिवर्सिटी से विवाद ने भी उन्हें काफी परेशान किया।
