कांग्रेस की विधायक रूमी नाथ देश भर में फैले कार चोरों के गिरोह के साथ कथित संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार।
जाकिर को आठ अप्रैल को करीमगंज जिले में बदरपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। रूमी के निजी सुरक्षा अधिकारी बेदव्रत बरपत्रा गोहैन को राज्य की राजधानी में विशेष शाखा मुख्यालय से पकड़ा गया था।
Tweets about Congress MLA Rumi Nath
पूछताछ के दौरान पाया गया कि कथित कार चोरों के गिरोह के मुखिया अनिल चौहान को रूमी की सिफारिश पर असम विधानसभा के कार पास जारी किये गए थे। चौहान को गुवाहाटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह दिल्ली, मुंबई और अन्य राज्यों में कई मामलों में वांछित था।
इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने रूमी को एक नोटिस जारी कर पूछा कि उन्होंने कार चोर के लिए कार पास जारी करने की सिफारिश क्यों की। इस पर रूमी ने जवाब दिया कि उन्होंने चौहान की पत्नी के कार पास संबंधी आवेदन पर हस्ताक्षर किए थे जो कांग्रेस कार्यकर्ता हैं।
रूमी ने कल कहा ‘‘मेरा चौहान के साथ कोई संबंध नहीं है लेकिन मैं उनकी पत्नी को जानती हूं जो कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। यह मुझे बदनाम करने की राजनीतिक साजिश है। मैं कानून पर भरोसा करती हूं और पुलिस को हर कदम पर सहयोग दूंगी।’’
असम कांग्रेस के अध्यक्ष अंजन दत्ता ने भी कुख्यात कार चोर के साथ कथित संबंध के लिए रूमी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विवादित विधायक रूमी ने अपने पहले पति से तलाक नहीं लिया लेकिन इस्लाम धर्म ग्रहण कर वर्ष 2012 में जाकिर से विवाह किया था। जुलाई 2012 में दोनों पर करीमगंज में भीड़ ने हमला किया था। पिछले साल रूमी और जाकिर अलग हो गए और तब से अलग ही रह रहे हैं।
(इनपुट भाषा से)
