Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि “भारत जोड़ो” यात्रा उसे एक नए अवतार में लाएगी तथा वह पहले से अधिक आक्रामक एवं सक्रिय होगी, जिसे मित्र दल और विरोधी दल दोनों हल्के में नहीं ले पाएंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने “पीटीआई-भाषा” से कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस यात्रा को लेकर जिस तरह से हमले कर रही है, उससे स्पष्ट है कि सत्ताधारी दल परेशान है। उन्होंने ‘‘भारत जोड़ो’’ यात्रा को कांग्रेस के लिए संजीवनी बताते हुए कहा कि यह पार्टी को मजबूती देगी और उसमें नई जान फूंकेगी। रमेश ने कहा कि 137 साल के इतिहास में कांग्रेस का कई बार कायाकल्प हुआ है। उन्होंने कहा ‘‘अब इस यात्रा से नया अवतार होगा।
कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को कन्याकुमारी से शुरू हो चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के बाद एनईईटी उम्मीदवार एस अनीता के रिश्तेदारों से मुलाकात की। अनीता ने कुछ दिन पहले खुदकुशी करके जान दे दी थी। कांग्रेस नेता ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पार्टी ने राहुल गांधी समेत 119 नेताओं को “भारत यात्री” नाम दिया है, जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग कुल 3570 किलोमीटर को दूरी तय करेंगे।
इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने यात्रा की शुरुआत करते हुए कहा कि आज भारत अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। मुट्ठी भर बड़े व्यवसायी आज पूरे देश को नियंत्रित कर रहे हैं। हमें इनका सामना करना है। हालांकि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी इस समय देश से बाहर हैं, लेकिन उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। कहा- “हमें विश्वास है कि इससे हमारे संगठन का कायाकल्प होगा।” यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक जाएगी।
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी तथा पार्टी के अन्य नेता जिन शहरों से गुजरेंगे, वहां के आम लोगों, किसानों, श्रमिकों और सिविल सोसायटी के लोगों से मुलाकात करेंगे।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा- 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत शानदार है। विरोधी कांग्रेस मुक्त राष्ट्र के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन अब वे गुस्से में हैं तथा पाकिस्तान और यात्रा के बारे में बात कर रहे हैं। इसके बजाए उन्हें मुद्रास्फीति, बेरोजगारी आदि के बारे में सोचना चाहिए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर शुक्रवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ये यात्रा सुबह सात बजे से शुरू होगी, जिसमें सबसे पहले सुबह ध्वजारोहण होगा और फिर यात्रा चलनी शुरू होगी। सात बजे से दस-साढ़े दस बजे तक यात्रा चलेगी और उसके बाद विश्राम होगा। यात्रा रुकने के बाद हर रोज अलग अलग जगहों पर विश्राम किया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी पहले से अधिक आक्रामक और सक्रिय होगी, जिसे हमारे मित्र और राजनीतिक विरोधी हल्के में नहीं ले सकेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है और वह सत्ता में भले न हो लेकिन वह हर मोहल्ले, कस्बे और गांव में मौजूद है। यात्रा के संबंध में भाजपा के हमले को लेकर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, "भाजपा जिस तरह से हमले कर रही है उससे साबित होता है कि वह बहुत परेशान है।
कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि "भारत जोड़ो" यात्रा उसे एक नए अवतार में लाएगी तथा वह पहले से अधिक आक्रामक एवं सक्रिय होगी जिसे मित्र दल और विरोधी दल दोनों हल्के में नहीं ले पाएंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने "पीटीआई-भाषा" से यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस यात्रा को लेकर जिस तरह से हमले कर रही है उससे स्पष्ट है कि सत्ताधारी दल परेशान है।
कांग्रेस पार्टी के नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, "आज देश को एकजुट और अखंडित रखने की जरूरत है। भाजपा देश में जहर घोल रही है, लेकिन कांग्रेस का इतिहास रहा है कि हमने देश के हित को दल के हित से ऊपर रखा है, देश को एक रखा है।"
कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता पार्टी के ट्विटर हैंडल पर भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अपने विचार रख रहे हैं। तस्वीरों पर कई तरह के कैप्शन लिखे जा रहे हैं। एक तस्वीर में एक बच्चा भी कांग्रेस नेता की तरह यात्रा में शामिल हुआ। कैप्शन में लिखा- "और चेहरे पर मुस्कान और सुरक्षित भविष्य...यही तो है हमारा उद्देश्य।"
https://twitter.com/INCIndia/status/1567764477013278720?s=20&t=st8PyMDyuwfeZIcrA6Wa8g
भारत यात्रा में शामिल पार्टी के महिला नेताओं ने कहा कि नफरत को सिर्फ प्यार ही मिटा सकता है। #bharatjodoyatra हमारे विश्वास की पुष्टि करता है कि भारत को एकजुट करने के हमारे मिशन में कोई भी पीछे नहीं रहेगा।
https://twitter.com/INCIndia/status/1567728182173769734?s=20&t=Yfs8Dw1rGntlmsZo0AmoTg
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि मौजूदा समय में तिरंगे पर हमला किया जा रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, "यह हमारी महान पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए एक शानदार अवसर है। मुझे विश्वास है कि यह भारतीय राजनीति में एक परिवर्तनकारी क्षण बनेगा।"
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के बाद एनईईटी उम्मीदवार एस अनीता के रिश्तेदारों से मुलाकात की। अनीता ने कुछ दिन पहले खुदकुशी करके जान दे दी थी। कांग्रेस नेता ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के तुरंत बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी "अर्जुन की तरह मछली पर ध्यान केंद्रित कर रही है। अभी हमारे पास भारत जोड़ो यात्रा के सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए केवल एक ही दृष्टि है।"
सोनिया गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए एक ऐतिहासिक अवसर, विश्वास है कि हमारे संगठन का कायाकल्प होगा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "यह वह पवित्र स्थान है जहां से महात्मा गांधी ने शांति और भाईचारे का संदेश लिया था। राहुलजी (गांधी) ने इस पवित्र स्थान से कश्मीर तक मार्च शुरू करके आम आदमी की समस्याओं को उठाने और भारत को एकजुट करने का फैसला किया है।"
भारत को नंबर एक बनाने वाले अभियान पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इन्होंने हरियाणा में कुछ दिनों में 105 स्कूल बंद कर दिये। देश के सरकारी स्कूलों में 18 करोड़ बच्चे पढ़ते हैं। ये सरकारी स्कूल बंद कर रहे हैं। ग़रीब का बच्चा तो अनपढ़ रह जाएगा। यूएसए, इंग्लैंड, जापान ने अच्छी शिक्षा का इंतज़ाम किया। तब ये देश अमीर बने।"
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "आज भारत अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। मुट्ठी भर बड़े व्यवसाय आज पूरे देश को नियंत्रित करते हैं। पहले ईस्ट इंडिया कंपनी थी जो भारत को नियंत्रित करती थी और आज 3-4 बड़ी कंपनियां हैं जो पूरे भारत को नियंत्रित करती हैं।"
राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, "वे (भाजपा) सोचते हैं कि वे सीबीआई, ईडी और आईटी का इस्तेमाल कर विपक्ष को डरा सकते हैं। समस्या यह है कि वे भारतीय लोगों को नहीं समझते हैं। भारतीय लोग डरे नहीं। एक भी विपक्षी नेता बीजेपी से नहीं डरने वाला।"
राहुल गांधी ने कहा, "इस खूबसूरत जगह से #bharatjodoyatra शुरू करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। राष्ट्रीय ध्वज इस देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के धर्म और भाषा का प्रतिनिधित्व करता है। वे (भाजपा और आरएसएस) सोचते हैं कि यह झंडा उनकी निजी संपत्ति है।"
कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को तिरंगा पकड़ाकर भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता पर कहा, "दिल्ली सबकी इच्छा है कि सभी राज्यों में एकजुटता हो। हर राज्य में लोगों को परेशान किया जा रहा है। कहीं विकास का काम नहीं हो रहा है इसलिए अगर सब मिल कर चलेंगे तो देश का हित होगा।"
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जिन प्रमुख स्थानों तक जाएगी, उनमें कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, नीलांबुर, मैसूर, बेल्लारी, रायचूर, विकाराबाद, नांदेड़, जलगांव जमोद, इंदौर, कोटा, दौसा, अलवर, बुलंदशहर, दिल्ली, अंबाला, पठानकोट, जम्मू, श्रीनगर शामिल है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आप BJP, Cong या AAP से हो, पार्टीबाज़ी छोड़ इस मुहिम से जुड़ो 9510001000 आज़ाद भारत को सबसे ज़्यादा तवज्जो शिक्षा को देनी चाहिए थी, वहाँ चूक हुई मैंने PM मोदी को भी लिखा कि 14500 नहीं सभी 10 lakh स्कूलों पर काम करें, राज्य सरकारों का सहयोग लें।"
आप के मेक इंडिया नंबर 1 की शुरुआत के दौरान पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि "अगर साफ़ नीयत है तो देश को No.1 बनने से कोई नहीं रोक सकता। जो Teachers SAD-Congress सरकारों से लाठियां खाते थे, हमने उन 8736 Teachers को पक्का कर दिया देश तभी आगे बढ़ सकता है जब सभी आगे बढ़ेंगे। AAP देश को No 1 बनाने में कोई कमी नहीं आने देगी।"
भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से पहले राहुल गांधी ने 7 सितंबर को श्रीपेरंबदुर में अपने पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में फैली नफरत पर प्यार की जीत होगी। आशा डर को हराएगी। हम सब मिलकर इसे मात देंगे। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि आज का दिन एक शांत चिंतन और नए सिरे से संकल्प का दिन है। भारतीय राजनीति में यह एक टर्निंग पॉइंट है। एक नई शुरुआत का प्रतीक है।