ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शाम के समय एक ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस कॉम्पलेक्स में उद्घाटन से पहले दोहर में उस समय हडकंप मच गया गया, जब दो फीट लंबा कोबरा सांप बिल्डिंग परिसर में नजर आया। ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स में कोबरा निकलने की जानकारी एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को दी।

उन्होंने बताया कि कोबरा सांप को सबसे पहले बिल्डिंग के एंट्रेस पर एक ड्राइवर ने देखा, इसके बाद उसने तुरंत ही अन्य लोगों को अलर्ट किया। ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स में सांप की जानकारी स्नेक हेल्पलाइन को दी गई। स्नेक हेल्पलाइन की टीम ने मौके पर पहुंच कर कोबरा को रेस्क्यू किया। इसके बाद टीम ने पूरे कॉम्पलेक्स की एहतियात के तौर पर चेकिंग की गई।

शाम को राष्ट्रपति ने किया परिसर का उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार शाम इस परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अगर समय पर न्याय नहीं मिलता है तो यह न्याय न मिलने के बराबर है। उन्होंने कहा कि न्याय की प्रक्रिया में देरी की प्रवृत्ति से गरीबों को सबसे अधिक परेशानी होती है। उन्होंने कहा, “उनके पास (गरीबों) बार-बार कोर्ट आने के लिए न तो वित्तीय संसाधन हैं और न ही शक्ति।”

राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी संबंधित पक्ष सार्वजनिक हित में न्याय की प्रक्रिया में देरी की परंपरा को समाप्त करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कोई रास्ता निकालेंगे। उन्होंने कहा कि भाषा भी आम लोगों के लिए एक बाधा है। उन्होंने कहा कि लोगों को समझ नहीं आता कि वकील उनके लिए क्या बहस कर रहे हैं या क्या राय दे रहे हैं।

सोफा से आ रही थी ‘हिस्स-हिस्स’ की आवाज, तकिया हटाते ही दिखा कोबरा तो निकली चीख, बढ़ जाएंगी धड़कनें, देखें Viral Video

मुर्मू ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि अदालती फैसलों का अब उड़िया और संथाली भाषाओं में अनुवाद किया जा रहा है और ये अनुवादित फैसले उच्चतम न्यायालय और ओडिशा उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि आज महिलाओं के नेतृत्व में विकास पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों की तरह न्यायपालिका में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में ओडिशा की न्यायपालिका में 48 प्रतिशत महिला अधिकारी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में महिला अधिकारियों की संख्या में और वृद्धि होगी। (इनपुट – PTI)