पश्चिम बंगाल के बारासात में राज्‍य सरकार के खिलाफ विरोध के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें पार्टी के नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह जख्‍मी हो गए।  भाजपा का आरोप है कि राज्‍य में कानून का राज नहीं रह गया है। इसके विरोध में पार्टी के कार्यकर्ता-नेता गुरुवार को प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उन्‍हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्ष में झड़प हो गई। इसके बाद लाठीचार्ज किया गया। पुलिस बड़ी संख्‍या में नेताओं को हिरासत में लेकर बस में भर कर भी ले गई। भाजपा ने ट्वीट के जरिए सिद्धार्थनाथ सिंह के घायल होने की जानकारी दी और उनकी कई तस्‍वीरें भी शेयर कीं।