Bastar Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बस्तर के नारायणपुर में एक नक्सल अटैक की खबर सामने आई है, जहां नक्सलियों द्वारा रखे गए आईडी में ब्लास्ट के चलते ITBP के दो जवान शहीद हो गए और दो पुलिस वाले घायल भी हो गए। आज छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने गश्ती टीम पर एक बड़ा IED ब्लास्ट किया था।

छत्तीसगढ़ में हुए इस खतरनाक हमले को लेकर IG बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि नक्सलियों ने ITBP की गश्ती टीम पर हमला किया और IED ब्लास्ट किया। ब्लास्ट के दौरान ITBP के दो जवान घायल हो गए।

गश्ती के दौरान हुआ धमाका

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर जिले के ओरछा, मोंडी एवं एरठभट्टी से तिब्बत सीमा सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल एवं जिला रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त पार्टी नक्सली अभियान के लिए धुरबेड़ा की ओर गए थे। ऐसे में वापसी के दौरान दोपहर कोडलियर गांव के पास जंगल में बारूदी सुरंग के चपेट में आने से तिब्बत सीमा सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गए थे, जिनके नाम अमर पनवार और के. राजेश थे।

जातिगत जनगणना से लेकर आरक्षण तक…90% आबादी का जिक्र कर पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी

शहीद जवान अमर महाराष्ट्र और के. राजेश आंध्रप्रदेश के रहने वाले थे। इसके अलावा इस हमले में IED ब्लास्ट में दंतेवाड़ा पुलिस के दो जवान भी शहीद हुए थे। सभी घायल जवानों को बेहतर इलाज के रायपुर रवाना किया गया है।

पुलिस ने क्या दी जानकारी

इस घटना को लेकर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नक्सलियों के प्लांट किए गए आईईडी ब्लास्ट में जवान घायल हो गए। घायल जवान आईटीबीपी के हैं। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने इलाके में आईईडी प्लांट कर रखा था। गश्ती से जवान वापस पुलिस कैंप लौटने लगे। पखडंडियों से होते हुए जवान घने जंगल में पहुंचे। एक जवान का पैर आईईडी पर पड़ने से जोर का धमाका हुआ।