By Election Result 2025 LIVE: देशभर के सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है। कुछ घंटों में शुरुआती रुझान और फिर अंतिम नतीजे सामने आने लगेंगे। इन नतीजों से यह साफ हो जाएगा कि किन दलों ने जनता का विश्वास दोबारा जीता और कहां सत्ता समीकरण बदलने वाले हैं।

मंगलवार, 11 नवंबर को सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की आठ विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। आज, 14 नवंबर (शुक्रवार), इन सभी सीटों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिन सीटों पर उपचुनाव हुआ, उनमें जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा, झारखंड की घाटशिला, पंजाब की तरनतारन, राजस्थान की अंता, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डम्पा और ओडिशा की नुआपाड़ा शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा

बडगाम सीट पर यह उपचुनाव इसलिए हुआ क्योंकि नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा चुनाव में यहां और गांदेरबल, दोनों सीटों से जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में उन्होंने बडगाम सीट छोड़ दी। वहीं, नगरोटा सीट बीजेपी विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के कारण खाली हुई थी।

LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी?

राजस्थान की अंता सीट

राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए कराया गया क्योंकि बीजेपी विधायक कंवर लाल मीणा को 2005 के एक पुराने मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

झारखंड की घाटशिला सीट

झारखंड की घाटशिला सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार सोमेश सोरेन, जो पूर्व विधायक रामदास सोरेन के बेटे हैं, और एनडीए समर्थित उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन, जो पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे हैं, के बीच सीधी टक्कर है।

LIVE: बिहार में मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट

हैदराबाद की जुबली हिल्स सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। कांग्रेस, बीआरएस और बीजेपी तीनों दलों ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अब जब मतगणना शुरू होने को है, सभी राजनीतिक दलों की निगाहें अपने-अपने प्रदर्शन पर टिकी हैं। आने वाले कुछ घंटों में यह साफ़ हो जाएगा कि जनता ने किसे मौका दिया है और किसे नकार दिया है।

पंजाब की तरनतारन सीट

पंजाब के तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव की मतगणना आज हो रही है। यह सीट AAP विधायक कश्मीर सिंह सोहल के जून 2025 में निधन के बाद खाली हुई थी। 11 नवंबर को वोटिंग कराई गई थी। इस मुकाबले में भाजपा ने हरजीत सिंह संधू को मैदान में उतारा है, जबकि आम आदमी पार्टी से हरमीत सिंह संधू और कांग्रेस की ओर से करणबीर सिंह बुर्ज चुनाव लड़ रहे हैं। तीनों दलों के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है।

LIVE: आज की ताजा खबर

मिजोरम की डम्पा सीट

मिजोरम की डम्पा सीट पर भी आज मतगणना चल रही है। इस उपचुनाव में चार प्रमुख दलों के उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं—भाजपा से लालमिंगथांगा सेलो, कांग्रेस से जॉन रोतलुआंगलियाना, MNF से आर. लालथांगलियाना और ZPM से वनलालसैलोवा। चुनाव में बहु-कोणीय मुकाबला होने के कारण परिणाम को लेकर उत्सुकता बढ़ी हुई है।

ओडिशा की नुआपाड़ा

ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की गिनती भी आज जारी है। यह सीट BJD के वरिष्ठ विधायक राजेंद्र ढोलकिया के सितंबर में निधन के बाद खाली हुई थी। भाजपा ने इस बार जय ढोलकिया को उतारा है, जो विधानसभा में पार्टी की स्थिति मजबूत करने की कोशिश में हैं। उनका मुकाबला BJD की स्नेहंगिनी छुरिया और कांग्रेस के घासीराम माझी से है। तीनों दलों के बीच दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है।

Live Updates
10:02 (IST) 14 Nov 2025

JUBILEE HILLS Bye Election 2025 Result: तेलंगाना के जुबिली हिल्स में कांग्रेस के नवीन यादव आगे

तेलंगाना के जुबिली हिल्स में कांग्रेस के नवीन यादव अपने प्रतिद्वंद्वी भारत राष्ट्र समिति के मगंती सुनीता गोपीनाथ से आगे चल रहे हैं।

09:59 (IST) 14 Nov 2025

Anta By Election 2025 Result: अंता सीट पर कांग्रेस आगे

राजस्थान के अंता सीट पर कांग्रेस के प्रमोद जैन निर्दलीय नरेश मीना से आगे चल रहे हैं। भाजपा फिलहाल तीसरे स्थान पर है।

09:50 (IST) 14 Nov 2025

घटसिला सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोमेश चंद्र सोरेन आगे

घटसिला सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोमेश चंद्र सोरेन आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रामदास मुर्मू से है।

09:42 (IST) 14 Nov 2025
बडगाम सीट पर जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस आगे

बडगाम सीट पर जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के आगा सैयद महमूद अल मोसावी जम्मू कश्मीर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के आगा सैयद मुंताजिर मेहदी से आगे चल रहे हैं।

09:27 (IST) 14 Nov 2025

नुआपाड़ा सीट पर भाजपा के जय ढोलकिया आगे चल रहे हैं

ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा के जय ढोलकिया बीजू जनता दल की स्नेहागिनी छूरा से 3547 वोटों से आगे चल रहे हैं।

09:18 (IST) 14 Nov 2025

तरनतारन सीट पर शिरोमणि अकाली दल AAP से आगे

पंजाब की तरनतारन सीट पर शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर आम आदमी पार्टी की हरमीत सिंह संधु से 1480 वोटों से आगे चल रहे हैं।

09:15 (IST) 14 Nov 2025

नगरोटा में देवयानी राणा हर्षदेव सिंह से 1111 वोटों से आगे

जम्मू-कश्मीर की नगरोटा सीट पर भाजपा की देवयानी राणा प्रतिद्वंद्वी जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर पार्टी के हर्षदेव सिंह से 1111 वोटों से आगे चल रहे हैं।

09:01 (IST) 14 Nov 2025

तरनतारन उपचुनाव के लिए काउंटिंग शुरू

पंजाब के तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केंद्र पर मतगणना शुरू हो चुकी है। यह सीट आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी।

08:49 (IST) 14 Nov 2025

जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र में डाक मतपत्रों की गिनती शुरू

तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को शुरू हुई। अधिकारियों ने सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की।

08:44 (IST) 14 Nov 2025

घाटशिला उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में काउंटिंग शुरू

झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि मतगणना जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में सुबह आठ बजे शुरू हुई। इस विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को हुए उपचुनाव में 74.63 प्रतिशत मतदान हुआ था।

08:38 (IST) 14 Nov 2025

जुबली हिल्स विधानसभा उचुनाव के लिए मतगणना शुरू

तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को शुरू हुई। अधिकारियों ने सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की। मतगणना 10 चरणों में पूरी होगी। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को हुए मतदान में 48.49 प्रतिशत वोट पड़े थे। कुल पात्र मतदाताओं की संख्या 4.01 लाख थी जबकि 1.94 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

08:21 (IST) 14 Nov 2025

मिजोरम की डम्पा सीट पर मुकाबला कड़ा, आज आएगा नतीजा

मिजोरम की डम्पा सीट से भाजपा के लालमिंगथांगा सेलो, कांग्रेस के जॉन रोतलुआंगलियाना, एमएनएफ के आर लालथांगलियाना और जेडपीएम के वनलालसैलोवा उम्मीदवार हैं। इनके बीच कड़ा मुकाबला है।

08:14 (IST) 14 Nov 2025

अंता विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला त्रिकोणीय

राजस्थान के अंता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा के मोरपाल सुमन और कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया के बीच मुख्य मुकाबला है। निर्दलीय नरेश मीणा के भी मैदान में आने से मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है। अब बाजी कौन मारेगा यह आज पता चल जाएगा।

07:57 (IST) 14 Nov 2025

बडगाम में ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतगणना

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मतगणना केंद्र बनाया गया है। कुछ देर में काउंटिंग शुरू होगी। इस सीट पर 50.02 फीसदी वोटिंग हुई थी।

07:50 (IST) 14 Nov 2025
By Election result 2025: नुआपाड़ा उपचुनाव के लिए नेशनल कालेज परिसर में काउंटिंग

ओडिशा की नुआपाड़ा उपचुनाव में 83.45 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। मतगणना शुक्रवार सुबह नेशनल कालेज परिसर में सुबह 8 बजे से होगी।

07:34 (IST) 14 Nov 2025
By Election result 2025: नगरोटा उपचुनाव के लिए काउंटिंग जम्मू के पॉलिटेक्निक कॉलेज में व्यवस्था

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती कुछ देर में जम्मू पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। यहां 75.08 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

07:21 (IST) 14 Nov 2025
By Election result 2025: जुबली हिल्स सीट पर सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आर.वी. कर्णन के मुताबिक हैदराबाद की जुबली हिल्स सीट पर काउंटिंग सुबह आठ बजे शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी, उसके बाद 10 चक्र में मतगणना होगी।

07:11 (IST) 14 Nov 2025
By Election result 2025: बडगाम और नगरोटा सीटों पर तैयारियां पूरी, कुछ देर में होगी काउंटिंग

जम्मू कश्मीर के बडगाम सीट पर करीब 50 फीसदी और नगरोटा विधानसभा सीट पर 75 फीसदी से अधिक वोट डाले गए थे। नगरोटा सीट पर बीजेपी ने पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा की बेटी देवयानी राणा को मैदान में उतारा है। मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

07:09 (IST) 14 Nov 2025

Saharsa Election Result 2025: सहरसा में कौन मारेगा बाजी? थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना

Saharsa Vidhan Sabha Seat Result 2025, ALOK RANJAN vs KISHOR KUMAR {सहरसा विधानसभा चुनाव परिणाम}: सहरसा सीट पर बीजेपी से आलोक रंजन, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी से इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता, जन सुराज पार्टी से किशोर कुमार, बहुजन समाज पार्टी से अजब लाल मेहता चुनाव मैदान में हैं। …यहां पढ़ें
07:02 (IST) 14 Nov 2025
By Election result 2025: अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 राउंड में गिनती होगी

राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे बॉयज पीजी कॉलेज के सेमिनार हॉल में शुरू होगी। कुल 14 टेबल लगाई गई हैं। कुल 20 राउंड में गिनती की जाएगी।

06:47 (IST) 14 Nov 2025
By Election result 2025: हर केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

सभी मतगणना केंद्रों पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मतगणनाकर्मी मतगणना केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। हर केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।