भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों ने उप-चुनाव में दो-दो लोकसभा सीटों पर आज जीत दर्ज कर दावा किया कि ये नतीजे 500 और 1000 रूपए के पुराने नोट बंद करने के मोदी सरकार के फैसले पर उनके अपने अपने रूख को सही ठहराते हैं। छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी में हुए उप-चुनाव में मुख्य रूप से सत्ताधारी पार्टियों का ही पलड़ा भारी रहा । इन राज्यों में जिन 10 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव हुए, उनमें से ज्यादातर सीटों पर वहां की सत्ताधारी पार्टी को ही जीत मिली। बीते 19 नवंबर को छह राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव कराए गए थे, जिनके नतीजे आज घोषित किए गए। भाजपा और अन्नाद्रमुक ने तीन-तीन सीटों पर जीत दर्ज की, माकपा को दो सीटें मिलीं जबकि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को एक-एक सीटों से संतोष करना पड़ा। असम की लखीमपुर लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहा। असम का मुख्यमंत्री बनने के लिए सर्वानंद सोनोवाल की ओर से यह सीट छोड़ने के बाद यहां उप-चुनाव कराए गए। भाजपा ने इस सीट पर 1,90,219 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। मध्य प्रदेश की शहडोल लोकसभा सीट पर भी भाजपा को ही जीत मिली। असम और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों में भाजपा की ही सरकारें हैं। तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम बंगाल की तमलुक और कूचबिहार लोकसभा सीटों पर जीत मिली। करीब 4.9 लाख वोटों के अंतर से पार्टी ने यह जीत हासिल की, जो 2014 के लोकसभा चुनावों के मुकाबले लगभग दोगुना है। तृणमूल ने मोंटेश्वर विधानसभा सीट भी जीती जबकि माकपा, कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों की इस सीट पर जमानत जब्त हो गई। मध्य प्रदेश की शहडोल लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत का अंतर 2014 के लोकसभा चुनावों में 2,41,301 था जो इस उप-चुनाव में घटकर 60,000 रह गया। नेपानगर विधानसभा सीट भी भाजपा ने ही जीती । हालांकि, इस सीट पर पार्टी की जीत का अंतर पिछली बार 22,178 था जो इस बार बढ़कर 42,198 हो गया। मध्यप्रदेश में भाजपा ने शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को हराकर इन क्षेत्रों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान सत्तारुढ़ भाजपा के खिलाफ स्थानीय मुद्दों के अलावा नोटबंदी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया था। शहडोल लोकसभा ( एसटी) उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार ज्ञान सिंह ने कांग्रेस की प्रत्याशी हिमा्रदी सिंह को 60,000 से अधिक मतों के अंतर पराजित किया। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार ज्ञान सिंह को 4,81,398 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हिमा्रदी सिंह को कुल 4,21,015 मत हासिल हुए। हालांकि, इस उपचुनाव में भाजपा की जीत का अंतर पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में काफी कम हुआ है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यह सीट 2,41,301 मतों से जीती थी। इसके साथ ही नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मंजू दादू ने कांग्रेस के अंतर सिंह ब्रदे को 42,198 मतों से पराजित किया। यहां भाजपा उम्मीदवार को 99,626 मत तथा कांग्रेस प्रत्याशी को 57,428 मत मिले। सत्तारुढ़ भाजपा की जीत का अंतर नेपानगर में बढ़ा है। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यह सीट 22,178 मतों से जीती थी।
Live Updates
17:30 (IST) 22 Nov 2016
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राज्य में हुए संसदीय उपचुनाव में बीजेपी को जिताने के लिए जनता का आभार जताया।
17:29 (IST) 22 Nov 2016
https://twitter.com/ANI_news/status/801018495672532992
16:22 (IST) 22 Nov 2016
अरुणाचल प्रदेश की अनजाव विधान सभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी दासांगलु पुल विजयी रहे। पुल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 944 वोटों से हरा दिया।
16:21 (IST) 22 Nov 2016
https://twitter.com/ANI_news/status/801013582544572416
15:38 (IST) 22 Nov 2016
कूचबिहार लोकसभा सीट से टीएमसी के पार्थ प्रतिम दास विजयी रहे। उन्‍हें 4.13 लाख वोट से जीत मिली।
14:46 (IST) 22 Nov 2016
बीजेपी के ज्ञान सिंह मध्य प्रदेश के शहडोल संसदीय सीट के लिए हुए उपचुनाव में विजयी घोषित हुए।
13:52 (IST) 22 Nov 2016
अन्‍नाद्रमुक ने तंजावुुर सीट 26483 वोटों से जीती।
13:52 (IST) 22 Nov 2016
https://twitter.com/ANI_news/status/800976152126857216
13:37 (IST) 22 Nov 2016
https://twitter.com/ANI_news/status/800971618952454144
13:27 (IST) 22 Nov 2016
दिबेंदु अध्‍ािकारी 4 लाख 97 हजार मतों से जीते।
13:27 (IST) 22 Nov 2016
तृणमूल कांग्रेस के दिबेंदु अधिकारी जीते।
13:26 (IST) 22 Nov 2016
तामलुक लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की जीत।
13:12 (IST) 22 Nov 2016
https://twitter.com/girirajsinghbjp/status/800962460563963904
12:49 (IST) 22 Nov 2016
त्रिपुरा में लेफ्ट का जश्‍न शुरू:
https://twitter.com/cpimspeak/status/800945016378003461
12:46 (IST) 22 Nov 2016
त्रिपुरा में दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव में हारने के बावजूद भाजपा केे वोट शेयर में जोरदार बढ़ोत्‍तरी। कांग्रेस का वोट शेयर दो प्रतिशत पर आया।
12:45 (IST) 22 Nov 2016
https://twitter.com/YRDeshmukh/status/800939123863326720
12:44 (IST) 22 Nov 2016
पश्चिम बंगाल की मोंतेश्‍वरी सीट से तृणमूल कांग्रेस सैकत पंजा 1.27 लाख वोटों से जीते।
12:26 (IST) 22 Nov 2016
https://twitter.com/ANI_news/status/800922575010267136
12:25 (IST) 22 Nov 2016
मध्‍य प्रदेश की नेपानगर विधानसभा सीट से भाजपा की मंजू दादू जीतीं।
10:37 (IST) 22 Nov 2016
https://twitter.com/ANI_news/status/800928129296396288
10:37 (IST) 22 Nov 2016
उपचुनाव नतीजों का अभी तक का हाल: जिस राज्‍य में जो सत्‍ता में है वहां पर उसकी दबदबा। जैसे बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, त्रिपुरा में सीपीएम, मध्‍य प्रदेश व असम में भाजपा, पुदुचेरी में कांग्रेस, तमिलनाडु में अन्‍नाद्रमुक।
10:19 (IST) 22 Nov 2016
https://twitter.com/ANI_news/status/800923038241804288
10:18 (IST) 22 Nov 2016
कूच बिहार लोकसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस 34 हजार से ज्‍यादा मतों से आगे।
10:15 (IST) 22 Nov 2016
मध्‍य प्रदेश से भाजपा के अच्‍छी खबर। शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा सीट से भाजपा आगे।
10:14 (IST) 22 Nov 2016
पुदुचेरी की नेलीथोपु सीट कांग्रेस ने जीती। यहां पर कांग्रेस ही सत्‍ता में है।
10:14 (IST) 22 Nov 2016
https://twitter.com/ANI_news/status/800922258239696896
10:13 (IST) 22 Nov 2016
https://twitter.com/ANI_news/status/800922575010267136
10:11 (IST) 22 Nov 2016
https://twitter.com/ANI_news/status/800921074770677760
09:58 (IST) 22 Nov 2016
त्रिपुरा में सीपीएम ने दोनों विधानसभा सीटें जीती। भाजपा का सपना टूटा।
09:58 (IST) 22 Nov 2016
https://twitter.com/ANI_news/status/800918121317953536